🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

नौकरशाहों से आम जनता से जुड़ी परेशानी दूर करने पर ध्यान दे : द्रौपदी

By Entertainment Desk | Published: November 24, 2023, 5:33 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिविल सेवकों से कहा है कि नौकरशाहों से आम जनता से जुड़ी परेशानी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ब्यूरोक्रेसी में नवाचार का आह्वान करते हुए कहा, देश की जनता की परेशानी दूर करने के लिए लोगों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी होगी। ऐसा करना सिविल सेवकों का कर्तव्य है। राष्ट्रपति भवन में प्रशिक्षु सिविल सेवा पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नौकरशाहों को आने वाले दिनों में देश के नागरिकों के लिए लाभकारी और नवोन्मेषी उपाय अपनाने होंगे।उन्होंने कहा, आम जनता अब सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकती है। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में आम लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचे, लाभार्थियों के बीच वितरण और शिकायतों के निवारण के दौरान उपकरणों और उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाए, इसकी जरूरत कई गुना बढ़ गई है।उन्होंने कहा, आज देश-दुनिया में नवीनतम तकनीकों की भरमार है। इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, स्मार्ट गवर्नेंस, प्रभावी गवर्नेंस जैसे तमाम शब्द नागरिकों को तेज और कुशल सेवा की गारंटी का आभास कराते हैं।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के साथ-साथ गैर-सरकारी क्षेत्र में भी नागरिकों समेत तमाम हितधारकों का सहयोग जरूरी है। ऐसा करके ही विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles