🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

2024 से पहले कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव

By Entertainment Desk | Published: December 24, 2023, 7:04 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत होने में कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के उद्देश्य से पार्टी स्तर पर कई बड़े फेरबदल किए है। चुनावों से पहले पार्टी में कई संगठनात्मक बदलाव हो रहे है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को ऐसे बदलाव किए हैं जो कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए किए गए है।प्रियंका गांधी लंबे अर्से से उत्तर प्रदेश में प्रमुख पद पर बनी हुई थी। अब उन्हें इस पद से हटाया गया है। प्रियंका गांधी को मिली नई जिम्मेदारी पर पार्टी ने जानकारी साझा की है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रियंका गांधी अब ”बिना किसी विभाग के” महासचिव रहेंगी। बता दें कि इन नियुक्तियो को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दो दिन बाद की गई है। इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की और इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता में एक घोषणापत्र समिति नियुक्त की है। पार्टी ने एक और बदलाव करते हुए पहले कई राज्यों के प्रभारी रह चुके मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। देवेन्द्र यादव को उत्तराखंड से पंजाब स्थानांतरित कर दिया गया है, मोहन प्रकाश को बिहार प्रभारी के रूप में वापस लाया गया है, जबकि कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड और मनिकम टैगोर को गोवा से आंध्र प्रदेश स्थानांतरित किया गया है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles