कांग्रेस के लिए परिवार ही सबकुछ : राजनाथ
Ad Slot Below Image (728x90)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने दावा किया कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां सरकारी कर्मचारियों को समय से वेतन मिलना मुश्किल हो जाता है।राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जितनी भी केंद्र में सरकारें रही हैं उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि भारत क्या दुनिया में कोई नहीं कह सकता कि हमारे किसी भी मंत्री ने भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाएगा तो हम सीधे निकाल बाहर करेंगे।उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पचास-पचपन साल में नहीं कर पाई वह हमारी सरकारों ने कुछ वर्षों में करके दिखाया है।
[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

