🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वामपंथी उग्रवाद बढ़ा है : राजनाथ

By Entertainment Desk | Published: November 11, 2023, 6:47 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राजनाथ सिंह ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में आरोप लगाया कि मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वामपंथी उग्रवाद बढ़ा है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो इसे तीन-चार वर्ष में समाप्त कर दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे अपराध आम बात हो गए हैं। कई परिवारों की बेटियां गायब हो गई हैं जो एक बड़ी चुनौती है। मानव तस्करी और नशीली दवाओं का व्यापार बढ़ रहा है। प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में एक भी विकास कार्य नहीं किया है। अगर जनता से इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड मांगा जाए तो रिपोर्ट कार्ड में ‘जीरो बटे सन्नाटा’ होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो धर्मांतरण (जबरन) पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या हुआ वो आप जानते हैं।ऐसी भूखी और भ्रष्ट सरकार आपने कभी नहीं देखी होगी।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles