गुरुवार को मोइत्रा मामले में लोकसभा समिति की बैठक
Ad Slot Below Image (728x90)
तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लगाए गए आरोपों के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल ये मामला जांच के लिए लोकसभा की आचार समिति के पास जांच के लिए है। ये समिति कल यानी गुरुवार को अपनी पहली बैठक करेगी।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत की थी।
इस दौरान समिति भाजपा सांसद और शिकायतकर्ता निशिकांत दुबे के साथ ही वकील जय अनंत देहाद्राई के बयान दर्ज करेगी। मंगलवार को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पत्र लिखा था। जिसे निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर महुआ पर तंज कसा था। उन्होंने इसे धर्मयुद्ध की शुरुआत बताया था।
[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

