🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

Loksabha Election 2024: जयनगर – वन संपदा से भरपूर इस क्षेत्र में फिर तृणमूल भाजपा में सीधी टक्कर, जान लें क्या है राजनीतिक समीकरण

By General Desk | Published: April 12, 2024, 8:38 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पूरे देश में राजनीतिक दंगल शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में लड़ाई दिलचस्प है क्योंकि यहां विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन में माकपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के होने के बावजूद तीनों दल कई मामलों में अलग-अलग लड़ रहे हैं।

यहां की दक्षिण 24 परगना जिले की जयनगर सीट भी खास है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने यहां से मौजूदा सांसद प्रतिमा मंडल को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अशोक कंडारी को मैदान में उतारा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को उम्मीदवार अशोक कंडारी ही थे जो दूसरे नंबर पर रहे थे। वामदल या कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस सीट पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया गया है। वैसे भी लड़ाई सीधे तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच होनी है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक इस‌ सीट पर सातवें यानी कि आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग होगी और पूरे देश के साथ चार जून को परिणाम सामने आएंगे।

क्या है भौगोलिक स्थिति?
कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में आने वाला जयनगर दक्षिण 24 परगना जिले का हिस्सा है। वन संपदा से भरपूर इस इलाके में पशु पक्षियों की सुरक्षा के लिए सजनेखली बर्ड सेंक्चुरी इसी क्षेत्र में है। भारत सेवाश्रम संघ मंदिर, कपिलमुनि मंदिर इस क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles