🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी ममता

By Entertainment Desk | Published: October 17, 2023, 5:22 pm
mamata
Ad Slot Below Image (728x90)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल में भले ही कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी सबसे अधिक हमलावर रहते हैं। लेकिन नवंबर के मध्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता कांग्रेस के लिए प्रचार करने जा रही हैं। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित किया है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि इंदौर एक नंबर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला हैं जिनके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाया है।

विजयवर्गीय लंबे समय तक बंगाल के प्रभारी रहे हैं और यहां रहने के दौरान उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। दुष्कर्म की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में कोलकाता में उनके खिलाफ कई प्राथमिक की दर्ज है। इसलिए उनके खिलाफ ममता बनर्जी का चुनाव प्रचार बेहद खास होने जा रहा है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles