हम पांचों राज्यों में लाएंगे अपनी सरकार : खरगे
Ad Slot Below Image (728x90)
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनावों के नतीजे को लेकर दावा किया कि वह पांच राज्यों में जरूर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर है। भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। खरगे ने कहा कि हम इसे देखेंगे। पहले पांच राज्यों के चुनाव होने दीजिए। उसके बाद गठबंधन देखेंगे।
खरगे ने आगे कहा कि अशोक गहलोत और भूपेश बघेल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई समस्या नहीं है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कारण परेशानियां हैं। लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम सभी पांच राज्यों में अपनी सरकार लाएंगे और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

