कोलकाता में एक लाख लोग ने किया सामूहिक गीता पाठ

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर एक लाख लोगों ने सामूहिक रूप से गीता पाठ किया। पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने…

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर एक लाख लोगों ने सामूहिक रूप से गीता पाठ किया। पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ‘भगवद गीता दुनिया को भारत का सबसे बड़ा तोहफा है। जो इस कार्यक्रम का मजाक बना रहे हैं, वह हिंदू धर्म और इसकी परंपराओं का सम्मान नहीं करते हैं। जो हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वह कभी सफल नहीं होंगे।’ कार्यक्रम में एक लाख 20 हजार लोगों ने शिरकत की। बता दें कि अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से इस गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा ‘लोक्खो कॉन्ठे गीतार पाठ’ कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इसे संयुक्त रूप से सनातन संस्कृति संसद, मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन आश्रम और अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने लिखा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है।