প্রধানমন্ত্রী “জঙ্গলের রাজা”, মন্তব্য রিলের আলাউদ্দিনের

মঙ্গলবার প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী (Narendra Modi) গুজরাটের জামনগরে অনন্ত আম্বানির বন্য প্রাণী উদ্ধার কেন্দ্র ‘ভান্তরা’ (Vantara visit) উদ্বোধন করতে পৌঁছেছেন। এই সফরে তিনি বিভিন্ন প্রাণীর সঙ্গে সময় কাটিয়েছেন। এর মধ্যে একটি ছবি সোশ্যাল মিডিয়াতে ভাইরাল হয়েছে। ছবিতে তাঁকে একটি সিংহের সঙ্গে দেখা গেছে। কাঁচের এপারে প্রধানমন্ত্রী এবং ওপারে সিংহ—দুজনের একে অপরের দিকে তাকানোর এই মুহূর্তটি দর্শকদের মুগ্ধ করেছে। 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

ভাইরাল হওয়া এই ছবি নিয়ে বলিউড অভিনেতা রণবীর সিংও (Ranveer Singh) প্রতিক্রিয়া জানিয়েছেন। ইনস্টাগ্রামে ছবিটি শেয়ার করে তিনি লিখেছেন, “জঙ্গলের রাজা। এই ছবিটি খুব সুন্দর। একটি চমৎকার অনুষ্ঠানে তোলা প্রতীকী মুহূর্ত।” রণবীর এই পোস্টে প্রধানমন্ত্রী মোদীকেও(Narendra Modi) ট্যাগ করেছেন। 

pm-narendra-modi-vantara-visit-ranveer-singh-comments-lion-photo

রণবীর (Ranveer Singh) আরও অনন্ত আম্বানির প্রশংসা করে লিখেছেন, “তোমার সৎকর্ম ও দানশীলতা বৃদ্ধি পাক এবং তুমি তা দশগুণ ফিরে পাও। তোমার জন্য অনেক ভালোবাসা ও প্রার্থনা, আমার প্রিয় ভাই।” ‘ভান্তরা’ অনন্ত আম্বানির হৃদয়ের খুব কাছের একটি প্রকল্প। পশুপাখির প্রতি তাঁর গভীর ভালোবাসা থেকেই তিনি এই বন্য প্রাণী উদ্ধার কেন্দ্রটি প্রতিষ্ঠা করেছেন। ৩৫০০ একর জায়গা জুড়ে বিস্তৃত এই কেন্দ্রে হাজার হাজার বিভিন্ন প্রজাতির প্রাণী রয়েছে। উদ্বোধনের পর প্রধানমন্ত্রী মোদী তাঁর ইনস্টাগ্রামে ‘ভান্তরা’র কিছু স্মরণীয় ছবি শেয়ার করেছেন, যা ভক্তদের মধ্যে উৎসাহ ছড়িয়েছে।

অনন্ত আম্বানি মুকেশ আম্বানির ছেলে। তাঁর এই উদ্যোগ প্রাণীদের প্রতি তাঁর দায়বদ্ধতার প্রতিফলন। ‘ভান্তরা’ শুধু একটি উদ্ধার কেন্দ্র নয়, বরং বন্য প্রাণীদের জন্য একটি নিরাপদ আশ্রয়। প্রধানমন্ত্রী মোদীর সফর এবং সিংহের সঙ্গে তাঁর ছবি এই কেন্দ্রের গুরুত্বকে আরও বাড়িয়ে দিয়েছে। সোশ্যাল মিডিয়ায় এই ছবি নিয়ে আলোচনার শেষ নেই।

রণবীর সিং (Ranveer Singh) গত বছর তিনি রোহিত শেঠির ‘সিংহাম এগেইন’-এ একটি ছোট চরিত্রে হাজির হন। এই মাল্টি-স্টারার ছবিতে তাঁর উপস্থিতি দর্শকদের মন জয় করেছিল। আগামী দিনে রণবীরের বেশ কয়েকটি বড় প্রকল্প রয়েছে। তিনি ‘বৈজু বাওরা’, ‘ডন ৩’ এবং ‘ধুরন্ধর’-এর মতো ছবিতে অভিনয় করবেন। তাঁর এই ব্যস্ত সময়সূচির মধ্যেও প্রধানমন্ত্রী মোদীর ছবিতে প্রতিক্রিয়া জানানো ভক্তদের মনে ধরেছে।

 

बांग्लादेश की स्थिति पर भारत की पैनी नजर, पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक

ढाका : बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की समिति की बड़ी बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में मौजूद थे।

बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बांग्लादेश की नेता शेख हसीना का सैन्य विमान उनके देश में उथल-पुथल के बीच दिल्ली से लगे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर पहुंचा। माना जाता है कि जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। हालांकि, बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मेघालय सरकार ने बॉर्डर पर कर्फ्यू लगा दिया है। बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, आज शाम को मैंने बांग्लादेश के हालात को देखते हुए एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, बीएसएफ के आईजी मौजूद थे। हमने आज रात से बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू भारतीय क्षेत्र में जीरो पॉइंट या अंतरराष्ट्रीय सीमा पोल से 200 मीटर अंदर तक हर रोज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि हालात में सुधार नहीं हो जाता।

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने जब प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया, तब शेख हसीना ने वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं। उनका विमाने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा। फिलहाल शेख हसीना एयरबेस में ही मौजूद हैं।

इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शेख हसीना से एयरबेस में ही मुलाकात की। अजीत डोभाल के साथ शेख हसीना ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

 

सीएम ममता ने पीएम मोदी से मिलने के लिए मांगा समय

कोलकाता: नीति आयोग की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकती हैं। राज्य की सभी मांगों को लेकर वे पीएम मोदी के साथ अलग से बैठक करना चाहती हैं। नवान्न सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ समन्वय शुरू हो चुका है। मालूम हो कि 26 तारीख को नीति आयोग की बैठक से एक दिन पहले सीएम ममता की प्रधानमंत्री के साथ अलग से मुलाकात हो सकती हैं। इस संबंध में राज्य सचिवालय नवान्न ने साउथ ब्लॉक में विशेष संदेश भेजकर मुलाकात का समय मांगा है लेकिन पीएमओ सूत्रों के मुताबिक बैठक होगी या नहीं, होगी तो कहाँ और कब होगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम ममता बनर्जी 25 जुलाई को ही दिल्ली पहुंच जाएंगी। हैं। शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इससे एक दिन पहले 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के कई अन्य कार्यक्रम हैं। उनका पार्टी सांसदों से मिलना, संसद का दौरा, इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं, खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत करने का कार्यक्रम है। 26 जुलाई के इन कार्यक्रमों के साथ ही उस दिन प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री की अलग से बैठक करने पर भी चर्चा चल रही है। इसके पहले भी मोदी-ममता संसद में अलग से बैठक कर चुके हैं जिसमें पार्टी महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। सूत्रों का दावा हे कि अगर इस बार भी पीएम के साथ सीएम की मुलाकात होती है तो उसमें भी अभिषेक के मौजूद रहने की संभावना अधिक है।

नवान्न सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में दोनों की संभावित बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री केन्द्र पर राज्य के बकाये की मांग कर सकती हैं। इस बारे में विस्तृत आंकड़ों के साथ साक्ष्य दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही राज्यपाल आनंद बोस पर कई तरह के आरोप भी लग रहे हैं। यह भी जानकारी है कि ममता प्रधानमंत्री से राज्यपाल सीवी आनंद बोस को हटाने की मांग कर सकती हैं।

मंत्रालय बंटवारे पर बोले- बिहार को मिला झुनझुना : तेजस्वी यादव

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी आशंका जतायी है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन इस बार वो देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार की जो सरकार है, वह बैसाखी पर है। वहीं मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे पर बिहार को लेकर उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को झुनझुना दे दिया गया है। वैसे मेरा मानना है मंत्रालय किसी को भी मिले काम होना चाहिए। तेजस्वी ने एक्स पर प्रतिक्रिया जाहिर की. साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं।

तेजस्वी यादव ने जेडीयू भाजपा और एनडीए सहयोगियों को विभाग आवंटन को ‘झुनझुना’ बताया है और कहा है कि बिहार के नए मंत्रियों को दिए गए विभाग उतने महत्वपूर्ण नहीं थे जितना कि राज्य की भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गठन में सहयोगी दल अहम विभागों पर सौदेबाजी कर सकते थे। मुझे लगता है कि बिहार के मंत्रियों को सिर्फ झुनझुना दिया गया है। नई सरकार के गठन में बिहार ने बड़ी भूमिका निभाई है। बेशक, विभागों का बंटवारा करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।

बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व करनेवाले राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा नतीजों के बाद विपक्ष मजबूत हो गया है, क्योंकि भाजपा संसद में बहुमत से पीछे रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह सरकार संकट में है क्योंकि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही है। यह तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एक कमजोर सरकार है। तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू जो 12 सांसदों के साथ एनडीए में एक प्रमुख सहयोगी है, उसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के विशेष दर्जे की मांग उठाई और कहा, बिहार इस बार मजबूत स्थिति में इसलिए मोदी जी से विशेष राज्य का दर्जा जैसे मुद्दे पर बात करनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने देश में जाति गणना की मांग भी की। तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2019 के पहले बार-बार यह वादा करते रहे हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्होंने एक बार भी इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की, लेकिन बिहार इस बार मजबूत स्थिति में है, उसे केंद्र सरकार से इस मसले पर बात जरूर करनी चाहिए।

पार्टी और गठबंधन के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले बार हमें जीरो सीट आया था। इस बार बढ़कर आया है और अगली बार चार गुना सीट बढ़ेगा। 2019 के चुनाव में बिहार से विपक्ष का मात्र एक सांसद था, लेकिन इस बार बिहार में 9-9 सांसद विपक्ष को दिए हैं। हम भी राज्य में विपक्षी दलों में सबसे बड़ी पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष बहुत मजबूत है और सरकार को निष्पक्ष रहना पड़ेगा, नहीं तो पार्लियामेंट में इस बार ईंट से ईंट बजेगा।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात विदेशी मेहमान पहुंच रहें हैं इंडिया

नई दिल्ली : एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि समारोह में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और सेशल्स के नेता शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे इस समारोह में शामिल होंगे। इन नेताओं का आज से दिल्ली पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दोपहर नई दिल्ली पहुंच गईं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेबरहुड फर्स्ट और सागर विजन क्रियान्वित करते हुए
विदेशी मेहमान प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा ये नेता कल रात राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे कई राष्ट्राध्यक्ष

नई दिल्ली : अठारहवीं लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा
रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेन्द्र मोदी के सप्ताहांत होने वाले
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष इस ऐतिहासिक पल के साक्षी
होंगे। अभी तक नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच बताया गया है कि आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश,
श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल
विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित
किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है। राजनयिक सूत्रों का कहना है
कि इस बातचीत में मोदी ने हसीना को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल के
प्रधानमंत्री से भी बातचीत हुई और उन्हें औपचारिक निमंत्रण आज भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 2014 में
नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के नेता उपस्थित हुए थे। द्वितीय कार्यकाल के श्रीगणेश पर
2019 के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए थे।

इस बीच भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल करने पर
विश्व के नेताओ से बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है। वह लगातार शुभकामनाओ के लिए एक्स हैउल पर
आभार भी ज्ञापित कर रहे है। उन्होने लातविया के राष्ट्रपति का आभार जताते तुए कहा है कि आपके गर्मजोशी भरे
संदेश के लिए धन्यवाद। हम लातविया के साथ अपनी दोस्ती को महत्व देते है और इस साझेदारी को और गहरा
करने के लिए तत्पर है।

मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री प्रविद कुमार जगन्नाथ की एक्स पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
‘प्रधानमंत्री प्रविद कुमार जगन्नाथ जी आपके हार्दिक सदेश के लिए धन्यवाद। मोरीशास हमारी पड़ोसी प्रथम नीति,
विजन सागर और ग्लोबल साउथ के लिए हमारी प्रतिबद्धता के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मै हमारी विशोष
साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”

भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग तोबगे की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री त्सेरिग तोबगे
आपकी शुभकामनाओ के लिए धन्यवाद। भारत-भूटान संबंध निरतर मजबूत होते रहेगे।” नेपाल के प्रधानमंत्री
प्रचठ की पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री कॉमरेउ प्रचंड जी आपकी शुभकामनाओ के
लिए धन्यवाद। भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने के लिए निरतर सहयोग की आशा है।” श्रीलका के राष्ट्रपति
रानिल विक्रमसिचे की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद, श्री रानिल विक्रमसिघे। मै भारत-श्रीलका
आर्थिक साझेदारी पर हमारे निरंतर सहयोग की आशा करता हूं।” श्रीलका के कार्यकारी राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे
की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “आपकी शुभकामनाओ के लिए धन्यवाद, मेरे मित्र महिंदा राजपक्षे। जैसे-
जैसे भारत-श्रीलका साझेदारी नई ऊचाइयों को छ रही है, मै आपके निरतर सहयोग की आशा करता हूं।”

श्रीलका के फील्ल मार्शल सरथ फोन्सेका की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद श्री सरथ फोन्सेका।
श्रीलका के साथ हमारे संबंध विशेष है। हम इसे और प्रगाढ़ तथा मजबूत बनाने के लिए श्रीलका की जनता के साथ
मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने
कहा. “आपकी शुभकामनाओ के लिए धन्यवाद प्रधानमत्री जियोर्जिया मेलोनी। हम भारत-इटली रणनीतिक
साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो साझा मूल्यों और हितो पर आधारित है। वैश्विक कल्याण
के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर है।”

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू की पोस्ट का जवाब देते तुए प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद राष्ट्रपति
मोहम्मद मुहजू। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में हमारा मूल्यवान साझेदार और पड़ोसी है। मै भी अपने द्विपक्षीय
संबंधो को और मजबूत करने के लिए निकट सहयोग की आशा करता हू।” जमैका के प्रधानमंत्री एड्यू होल्नेस की
पोस्ट के जवाब मे प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री एड्यू होल्नेस, आपका धन्यवाद। भारत-जमैका संबंधो की
पहचान सदियो पुराने लोगो के आपसी संबंधो से है। मै अपने लोगो के कल्याण के लिए आपके साथ मिलकर काम
करने के लिए उत्सुक हू।” बारबाउोस की प्रधानमंत्री सुश्री मिया अमोर मोटली की पोस्ट का जवाब देते हुए
प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, आपका धन्यवाद। मै अपने लोगो के कल्याण के लिए भारत
और बारबाडोस के बीच एक मजबूत साझेदारी के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

चुनाव प्रचार खत्म कर साधना में लीन होंगे PM मोदी, स्वामी विवेकानंद ने भी यहीं लगाया था ध्यान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन होने वाले है। वह कन्याकुमारी स्थित रॉक मेमोरियल पर एक दिन और एक रात ध्यान लगाएंगे। बताया जाता है कि यहीं पर कभी विवेकानंद ने साधना की थी।

लोकसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी यहीं साधना में लीन होंगे। वह इसी कन्याकुमारी
स्थित रॉक मेमोरियल पर 24 घंटे गुजाने वाले है।

यह वही स्थान है, जहां एक समय स्वामी विवेकानंद ने ध्यान साधना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे।

PM मोदी आज करेंगे कोलकाता में रोड शो, स्वामी विवेकानंद को देंगे श्रद्धांजलि

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करेंगे। उनकी दोपहर 2.30 बजे बारासात में पब्लिक मीटिंग है। इसके बाद शाम 4 बजे जादवपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद पीएम कोलकाता पहुंचेंगे। शाम 5.55 बजे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। जिसके बद 6 बजे से कोलकाता में रोड शो करेंगे। इसकेो बाद शाम 7 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस 50 लोकसभा सीटें भी नहीं जीत पाएगी, चुनाव के बाद विपक्षी दल का दर्जा नहीं मिलेगा: PM Modi

PM Narendra Modi at Odisha

ओडिशा में एक चुनावी (Lok Sabha Election 2024) रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी और ‘उड़िया भाषा और संस्कृति को समझने वाले मिट्टी के बेटे या बेटी’ को भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में कांग्रेस ५० सीटें भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं पा सकेगी।

कंधमाल और बोलांगीर लोकसभा सीटों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए, मोदी ने दावा किया कि ओडिशा की ‘अस्मिता’ (गौरव) खतरे में है और भाजपा इसकी रक्षा करेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भगवा पार्टी की “डबल इंजन” सरकार बनेगी। और “मिट्टी का बेटा या बेटी जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता है” को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बीजद पर मौखिक हमला करते हुए उन्होंने राज्य में प्रचुर प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद लोगों को गरीब बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।

मोदी ने दावा किया, “लोकसभा में प्रमुख विपक्ष बनने के लिए कांग्रेस को 10 प्रतिशत सीटें भी नहीं मिल पाएंगी। वे ५० सीटें भी नहीं जीत पाएंगी।”

राहुल गांधी के स्पष्ट संदर्भ में उन्होंने कहा, “कांग्रेस के ‘शहजादे’ 2014 के चुनावों के बाद से वही स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं…मेरे शब्दों पर ध्यान दें, एनडीए सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा और इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगा।” केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोखरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश की छवि को बढ़ाया था।

उन्होंने ने कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करके लोगों के ५०० वर्षों के इंतजार को समाप्त कर दिया।

उन्होंने जोड़ा , ”भाजपा ने ओडिशा की एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाया, जो सशस्त्र बलों की कमांडर-इन-चीफ है।”

उन्होंने राज्य की बीजेडी सरकार पर मौखिक हमला बोलते हुए कहा कि ओडिशा एक अमीर राज्य है लेकिन ज्यादातर लोग गरीब हैं।

विकसित भारत के संकल्प में शहरों की बहुत बड़ी भूमिका : मोदी

Modi demands at public meeting in Himachal Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (शहरी) के लाभार्थियों से संवाद किया। 2024 चुनाव से पहले पीएम मोदी लोगों के बीच लगातार पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि हमारे देश की आत्मनिर्भर महिलाएं न सिर्फ अपना भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी वरदान बन रही हैं। हमारी सरकार ऐसे प्रतिबद्ध और मेहनती लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आज देशवासियों ने उस यात्रा की कमान संभाल ली है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं। इस दौरान अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि हमारे देश की आत्मनिर्भर महिलाएं न सिर्फ अपना भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी वरदान बन रही हैं। हमारी सरकार ऐसे प्रतिबद्ध और मेहनती लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

PM Modi

भारतीय नौसेना 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भारतीय नौसेना का पहला मेगा शो होगा जो किसी भी प्रमुख नौसेना स्टेशन से दूर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम लंगरगाह में जहाजों की रोशनी के साथ समाप्त होगा, इसके बाद सिंधुदुर्ग किले में एक लेजर शो होगा। मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1664 में सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका के पास अरब सागर में एक द्वीप पर सिंधुदुर्ग किले की नींव रखी थी।

किला तीन साल में बनकर तैयार हुआ था।प्रधान मंत्री महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद, प्रधान मंत्री सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे।हर साल नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ आयोजित करने की परंपरा है। ये ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर प्रदान करते हैं।

केसीआर के घोटालों की भाजपा उन सभी घोटालों की जांच करेगी : मोदी

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 27 नवंबर को बड़ा दावा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते थे हालांकि हमने ऐसा नहीं होने दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जो भी घोटाले किए हैं सत्ता में आने के बाद भाजपा उन सभी घोटालों की जांच करेगी। भाजपा ने संकल्प लिया है कि बरस के भ्रष्ट लोगों को जेल भेजा जाएगा और उनके भ्रष्टाचार सभी के सामने आएगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि कर भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई ताकत को लगातार देख रहे हैं। उन्हें भाजपा की मजबूती का अंदाजा पहले से ही था।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कर को मना किया उसके बाद भारत राष्ट्र समिति गुस्से में है। यही कारण है कि बरस लगातार प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी को बुरा भला कहती रहती है।

नागरिकों और मीडिया दोनों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत : मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि डीप फेक सबसे बड़े खतरों में से एक है जिसका भारत की प्रणाली इस समय सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में अराजकता पैदा हो सकती है। प्रधानमंत्री ने मीडिया से भी लोगों को बढ़ती समस्या के बारे में शिक्षित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोगों का समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के वक्त भारत की उपलब्धियों ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया कि अब देश रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है जो बेहद प्रसन्नता की बात है।

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि जब डीपफेक के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दुरुपयोग की बात आती है तो नागरिकों और मीडिया दोनों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब डीपफेक को लेकर चर्चा लगातार जारी है। इसमें शामिल है कि कैसे डीपफेक मौजूदा विधानसभा चुनावों में चुनावी लोकतंत्र की अखंडता के लिए बड़ी चुनौतियां पैदा कर रहे हैं, जिससे नकली और असली क्लिप के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है।इस टेक्नोलॉजी की नींव पर बनी एप्स बेहद नुकसान पहुंचा सकती है। इससे किसी व्यक्ति के चेहरे पर दूसरे का चेहरा लगाया जा सकता है। वो भी इतनी सफाई और बारिकी से कि नीचे वाले चेहरे के सभी हाव भाव ऊपर वाले चेहरे पर दिख सकते हैं। ये उसी तरह है जैसे एकता कपूर के सिरीयल में प्लास्टिक सर्जरी से पुराने चेहरे को नया बना दिया जाता था।

कांग्रेस ने मान ली हार, कर रही झूठे वादे : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने बैतूल में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते। मोदी की गारंटी का मतलब है- गारंटी पूरा होने की गारंटी।उन्होंने कहा कि हमारे दिल में आदिवासियों के लिए जगह है।

इसलिए जब मौका आया, तो भाजपा ने आपके गौरव को मान दिया, आपकी भावनाओं को समझा। इसलिए एक आदिवासी गांव में पैदा हुई बेटी, गरीब परिवार में पैदा हुई बेटी द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति हैं और देश का नेतृत्व कर रही हैं।उन्होंने कहा कि पिछली बार कर्जमाफी का वादा सरकार बनने के डेढ़ साल बाद तक ये लोग पूरा नहीं कर पाए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा है, जो जितना वादा करती है, उससे भी ज्यादा करने का प्रयास करती है।मोदी ने कहा कि ये चुनाव है मध्य प्रदेश के विकास को डबल रफ्तार देने का…ये चुनाव है कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार को फिर कभी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगाने देने का। कांग्रेस का पंजा छिनना जानता है, लूटना जानता है। आपका तो अनुभव है जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।

कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया: मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन उसने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया, इसलिए लोगों को उनकी मानसिकता समझनी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने महासमुंद जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों से अनुरोध नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के बेटे, उनके रिश्तेदार और करीबी अधिकारियों ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा और इसे बर्बाद कर दिया।

मोदी ने यह भी कहा कि वह चुनौती दे सकते हैं कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील नहीं की है। उन्होंने कहा, आपको कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा। यह वही कांग्रेस है जिसने पंचायत से संसद तक सरकारी चलाई, लोगों ने उन्हें सरकार चलाने का अवसर दिया, लेकिन ओबीसी समाज को आरक्षण नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान ने कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे को फोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू: मोदी

modi-in-up

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई वर्ष के कांग्रेस के कथित फॉर्मूले को लेकर कहा कि जब ये लोग पार्टी के पुराने नेताओं से वादाखिलाफी कर सकते हैं तब इनका जनता से वादाखिलाफी करना तय है। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस के पुराने लोगों में गुस्सा है और छत्तीसगढ़ का हर नागरिक मानता है कि पार्टी के भीतर इतना बड़ा धोखा हो सकता है, वादाखिलाफी हो सकती है तो जनता के साथ वादाखिलाफी होना तय है। छत्तीसगढ़ में चर्चा थी कि कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनने के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई का फॉर्मूला तय किया था।उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हार रहे हैं। मोदी ने कहा, कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं। उनमें बहुत गुस्सा है। उनको लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पांच साल तक जनता को लूटने वाले कांग्रेस नेताओं की विदाई का समय आ गया है।

हम जो बोलते हैं, वो करते हैं : मोदी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा भाजपा के संकल्प पत्र के सामने खड़ा है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार से अपनी जेबें भरना चाहती है। दुर्ग की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस स्वाभिमानी और विश्वास से भरे गरीब लोगों से नफरत करती है। यह हमेशा चाहती है कि गरीब लोग उसके सामने खड़े होकर याचना करें इसलिए वह गरीब को गरीब बनाए रखना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाई, उन्हें राज्य सरकार ने रोकने की पूरी कोशिश की। अब सिर्फ 30 दिन बचे हैं और आप इस परेशानी से मुक्त हो जाएंगे।

अमृत वाटिका आने वाली पीढ़ियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देगी : मोदी

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम को दिल्ली में संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का शिलान्यास किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक ओर जहां हम एक आयोजन का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ये नए संकल्प की शुरुआत है। 21वीं सदी में ‘मेरा भारत युवा’ संगठन देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरी माटी मेरा देश इस बात का उदाहरण है कि कैसे युवा मिलकर हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर से जो पौधे आए हैं, उनसे यहां एक अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसका शिलान्यास भी अभी यहां हुआ है। ये अमृत वाटिका आने वाली पीढ़ियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देगी।उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव ने एक प्रकार से इतिहास के छूटे हुए पृष्ठ को भविष्य की पीढ़ियों के लिए जोड़ दिया है।

जमरानी बांध को पीएम कृषि सिंचाई योजना में होगी शामिल : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम सिंचाई कार्यक्रम योजना में उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का यह निर्णय इस क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। यह सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा।उन्होंने कहा कि यह समृद्ध एवं टिकाऊ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।पीएम मोदी ने कहा कि सीसीईए के इस फैसले से सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा और 10 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। यह पहल समृद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तराखंड जाएं तो पार्वती कुंड और जागेश्वर जाना न भूलें : मोदी

Modi Varanasi visit political controversy

पहाड़ घूमने का शौक रखने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाह दी है कि अगर उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो पार्वती कुंड और जागेश्वर जाना न भूलें। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन दोनों जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता मंत्रमुग्ध करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई मशहूर स्थान हैं। पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर के दर्शन करना बेहद खास अनुभव रहा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बृहस्पतिवार को किए दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, अगर कोई पूछे कि उत्तराखंड में एक जगह जरूर देखनी चाहिए, वह कौन सी जगह होगी, तो कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को जरूर देखना चाहिए।