🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

केसीआर परिवार के भ्रष्टाचार की चर्चाएं दिल्ली तक : राजनाथ

By Entertainment Desk | Published: October 16, 2023, 7:37 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

तेलंगाना में भाजपा विधायक एटाला राजेंदर के हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के जम्मीकुंटा में भाजपा की एक रैली आयोजित हुई। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने तेलंगाना सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के शासन में सत्ता का भरपूर दुरुपयोग हो रहा है। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इनके भ्रष्टाचार की चर्चा न केवल तेलंगाना तक बल्कि दिल्ली तक हो रही है।

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि जब गुजरात और देश के अन्य राज्य नौ से दस सालों में विकास कर लेते हैं, तो तेलंगाना का विकास क्यों नहीं हुआ है। जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। राजनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा कि मोदी शासन में महिलाओं को अवसर मिल रहे हैं, उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक 2029 या 2026 तक लागू हो सकता है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles