🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा के अवसर पर लोगों को दी शुभकामनाएं

By Entertainment Desk | Published: October 21, 2023, 7:30 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्‍ट्रपति ने अपने एक संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर जागरूकता और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. इसके साथ ही उन्‍होंने मां दुर्गा से नैतिकता के मार्ग पर चलने और समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए मार्गदर्शन करने की भी कामना की.

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.उन्‍होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर जागरूकता और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. कई रूपों में पूजी जाने वाली मां दुर्गा हमें विभाजनकारी और विनाशकारी ताकतों को दूर रखने की शक्ति देती हैं.

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles