10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर पहुंचे मोदी

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग को लेकर उत्साह बना हुआ है। इस बीच श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष योग कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में योग के विस्तार से सभी पुरानी धारणाएं बदली हैं। योग अब सीमित दायरे से बाहर निकल रहा है।

पीएम मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कश्मीर आने का सौभाग्य मिला है। हमें योग से जो शक्ति मिलती है, मैं श्रीनगर में उसे महसूस कर रहा हूं। मैं देश के सभी लोगों और दुनिया के कोने-कोने में योग करने वालों को कश्मीर की धरती से योग दिवस की बधाई देता हूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है।

उन्होंने कहा कि मैं अब दुनिया में जहां भी जाता हूं, वैश्विक नेता अब योग की बातें करते हैं। जिसे भी मौका मिलता है, वह योग की चर्चा शुरू कर देता है। दुनियाभर से लोग ऑथेंटिक योग सीखने भारत आते हैं। आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। योग अब लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि जम्मू कश्मीर योग-साधना की भूमि है। इससे उत्पादकता और सहनशक्ति बढ़ती है। योग से नए अवसर पैदा हुए हैं। योग केवल विद्या नहीं बल्कि विज्ञान है। योग से एकाग्रता बढ़ती है। योग पर अब रिसर्च हो रही है। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड बन गया है।

उन्होंने कहा कि इस साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योगा शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह कभी भारत नहीं आई लेकिन उन्होंने पूरा जीवन योग को लेकर जागरूकता फैलाने में लगा दिया। आज देश-दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज और संस्थानों में योग पर रिसर्च हो रही है। योग पर रिसर्च पेपर पब्लिश हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें ऑथेंटिक योग सीखना है। जर्मनी में इस समय डेढ़ करोड़ योग ट्रेनर हैं। आज दुनिया एक नई योग इकोनॉमी को आगे बढ़ती देख रही है। ऋषिकेश से लेकर केरल तक योग टूरिज्म का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आज एयरपोर्ट से लेकर होटलों तक योग के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

बाजारों में योग से जुड़े परिधा और उपकरण बडे़ पैमाने पर मिल रहे हैं। लोग अपनी फिटनेस के लिए पर्सनल योग ट्रेनर तक रख रहे हैं. कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के लिए योग और माइंडफुलनेस प्रोग्राम शुरू कर रही हैं। इससे रोजगार के नए मौके मिल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में 28 जून तक लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

कोलकाता: बीते दो दिनों से दक्षिण बंगाल के लोगों ने तापमान गिरने से राहत की सांस ली है। बता दें कि ये मानसूनी नहीं बल्कि प्री-मानसून बारिश है। फिलहाल, कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में थोड़ी राहत है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। 28 जून तक लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 15 जिलों में बारिश की ज्यादा संभावना है। इससे बाकी जिलों में तापमान गिरेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने पूरी तरह से भीषण गर्मी खत्म होने को लेकर कुछ नहीं कह रहा है।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को उत्तर बंगाल में मानसून प्रवेश कर चुका है लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ा। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को अब थोड़ा आगे बढ़ गया है। लेकिन अभी भी उत्तर बंगाल में इसका असर है। गुरुवार को दिनाजपुर और मालदा के बड़े हिस्से में मानसून ने दस्तक दी। मानसून की स्थिति बनने में अभी भी दो से तीन दिन लगेंगे। यह बात मौसम विभाग ने कही है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। इसके अलावा अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदह, भागलपुर, रक्सौल से होकर आगे बढ़ चुका है। अगले तीन-चार दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और कुछ अन्य हिस्सों में मानसून के प्रवेश के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ विकसित हो सकती हैं।

इस बीच उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि गुरुवार दोपहर कोलकाता समेत कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन मिजाज कम नहीं हुआ। लोग सामान्य मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि लगातार हल्की बारिश के बिना गर्मी कम नहीं होगी। किसान भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अगर इस समय बारिश नहीं हुई तो फसल खराब होने का खतरा है।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर लगाया बड़ा आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार 20 जून को पीएम मोदी को पत्र लिखकर तीन आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को स्थगित करने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि नए कानून एक जुलाई से लागू होंगे। ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा है कि संसद में पास तीनों कानूनों पर नए सिरे से समीक्षा होनी चाहिए। ये तीनों कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि नए सांसदों के समक्ष इसकी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम से कम इसके लागू होने की तिथि को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। संसद में नए कानून पास कर न्याय प्राणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ये कानून लागू किए गए थे।

पत्र में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी पिछली सरकार ने तीन अहम विधेयकों को बिना किसी बहस के सदन में पारित कर दिया। पीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में कुल 100 सांसदों को निलंबित कर के कानून को पास किया गया।

वहीं दोनों सदनों को मिलाकर कुल 146 संसद सदस्यों को बाहर निकाला गया. पीएम पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए वह काला दिन था जिस दिन ये तीनों विधेयक सदन में पास किए गए।

ममता ने पीएम से आग्रह किया है कि नए सांसदों को इसपर चर्चा करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए जल्दबाजी से इन कानूनों को पास किया गया है जिससे बड़ी संख्या में आपत्ति व्यक्त की गई है. इसे देखते हुए नए सिरे से समीक्षा होनी चाहिए जिससे कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शिता बनी रहेगी.

मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध रुकवा दिया, पर पेपर लीक नहीं रोक पाए: राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट और नीट-यूजी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते।

उन्होंने यह दावा भी किया कि शिक्षण संस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है और जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाता तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाएगा। उन्होंने कहा, “कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी जी रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोक दी थी… लेकिन हिंदुस्तान में पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते।”

राहुल गांधी ने दावा किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए ‘व्यापम’ घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है…कोई न कोई जिम्मेदार है। उन्हे पकड़ा जाना चाहिए।”

मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ को लेकर उपजे विवाद के बीच, शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा है।

नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी हाईएस्ट लेवल पर 

मुंबई :  घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141 अंक चढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा.

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 141.34 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ नई ऊंचाई 77,478.93 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 305.5 अंक चढ़कर 77,643.09 अंक तक चला गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 23,567 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 108 अंक उछलकर 23,624 अंक तक चला गया था. सेंसेक्स बुधवार को 36.45 अंक की बढ़त के साथ 77,337.5 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41.90 अंक की गिरावट के साथ 23,516 अंक पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स में शामिल जिन कंपनियों के शेयरों में मजबूती का रुख बना रहा, उनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स शामिल हैं. वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं.

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारो में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिका का डाऊ जोंस बुधवार को बंद रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 7,908.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 फीसदी चढ़कर 85.21 डॉलर प्रति बैरल रहा.

कोलकाता में जमकर बारिश होने की संभावना

कोलकाता : अगले दो से तीन घंटों में कोलकाता में हल्की बारिश होने वाली है। शहर के अधिक हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की येलो अलर्ट जारी कर दी है। आपदा के दौरान आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। कोलकाता के आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाएं शुरू हो चुकी हैं।

गुरुवार को आखिरकार आम लोगों को राहत की सौगात मिलने वाली है। आसमान पहले से ही काले बादलों से ढका हुआ है। कोलकाता के आसपास के जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ ही देर में कोलकाता में बारिश होने वाली है। इसके परिणामस्वरूप, कोलकाता के लोगों को पिछले कुछ दिनों से जिस गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ रहा है, उससे राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा, हालांकि, पूर्ण मानसून आने में अभी देर है। इस बारिश को प्री-मानसून बारिश भी कहा जा रहा है। आम लोगों को भी उम्मीद है कि इस बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि लू के लगातार प्रकोप से कुछ राहत मिल सकती है।

दक्षिण बंगाल भीषण गर्मी से जूझ रहा है। ऐसे में आम लोग बारिश का इंतजार ही कर रहे थे। मौसम विभाग ने कहा है कि अब इंतजार खत्म होने वाला है। दक्षिण बंगाल में सप्ताहांत और अगले सप्ताह भी भारी बारिश होने की संभावना है। लेकिन अगर बारिश भी हुई तो अभी गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। दक्षिण बंगाल में आज भी गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बारिश में पारा काफी गिर सकता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कुछ जगहों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में आपदा अभी कुछ समय तक जारी रहेगी। सिक्किम और भूटान की पहाड़ियों के अलावा, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है।

प्‍यारी चाय पर आई बड़ी मुसीबत, आम आदमी पर पड़ेगा असर

नई दिल्‍ली: सुबह-सुबह चाय की चुस्कियां लेना किसे नहीं पसंद है। चाय ऐसी चीज है जिसे हर भारतीय पसंद करता है। मेहमान को चाय-पानी पिलाना हो या गंभीर मुद्दे पर चाय पर चर्चा करनी हो अथवा दोस्‍त-यारों संग नुक्‍कड़ पर चाय के साथ चुहलबाजी करनी हो, हर मौके की साथी बन जाती है चाय। लेकिन, सबकी प्‍यारी चाय पर अब बड़ी मुसीबत आन पड़ी है. भारतीय चाय उद्योग ने इस मुसीबत को आपदा बताया है और कहा है कि जल्‍द ही इसका असर किचन से नुक्‍कड़ तक दिखाई दे सकता है।

दरअसल, उत्तर भारतीय चाय उद्योग को प्रतिकूल मौसम के कारण चालू फसल वर्ष के जून तक उत्‍पादन में बड़ी गिरावट की आशंका है। अगर पिछले साल के उत्‍पादन से तुलना की जाए तो इस बार करीब 6 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्‍पादन कम रहने की आशंका है। चाय संगठनों की चिंता का असर पूरे देश में चाय की कीमतों पर भी दिखेगा और आने वाले समय में यह पसंदीदा पेय पदार्थ महंगा हो सकता है।

चाय उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पहली और दूसरी फसल ही साल की सबसे उच्च गुणवत्ता वाली चाय पैदा करती है। इसके नष्ट होने से निस्संदेह उत्पादकों की कमाई पर असर पड़ेगा और चाय की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। उत्तर भारतीय चाय उद्योग में शामिल असम और पश्चिम बंगाल के राज्य खतरनाक स्थिति का सामना कर रहे हैं।

चाय उद्योग पर इस साल मौसम की बड़ी मार पड़ी है। मई में अत्यधिक गर्मी और बारिश की कमी के साथ-साथ अत्यधिक बारिश और धूप की कमी ने उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2024 तक असम में चाय के उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत की कमी आई है तो पश्चिम बंगाल में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट दिख रही।

भारतीय चाय संघ (टीएआई) के अध्यक्ष संदीप सिंघानिया ने अनुमान लगाया है कि पिछले वर्ष की तुलना में जून तक चाय की फसल का नुकसान छह करोड़ किलोग्राम हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘संघ के सदस्य चाय बागानों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, असम और पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में मई 2024 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 20 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कमी रहने का अनुमान है। इसका सीधा असर आगे चाय की कीमतों पर दिख सकता है।’

परीक्षा के एक दिन बाद ही कैंसिल हुआ यूजीसी-नेट का एग्जाम

अलीगढ़: शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने का एलान कर दिया है। परीक्षा के एक दिन बाद ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर सभी को चौंका दिया है। एनटीए द्वारा कराई जाने वाली नीट की मेडिकल एंट्रेस परीक्षा भी सवालों के घेरे में है और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट इसकी समीक्षा कर रहा है। अब यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द होने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं इसकी जांच सीबीआई को भी सौंपी गई है। यह परीक्षा 18 जून को पूर देश में कई शहरों में आयोजित की गई थी।

एनटीए ने यूजीसी-नेट की इस परीक्षा को दो शिफ्ट में कराया था। गौरतलब है कि एनटीए ने इस बार ऑफलाइन तरीके से ओएमआर शीट पर परीक्षा का आयोजन किया था। देशभर में 317 केंद्रों पर 11.21 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा ‘परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है।

एएमयू के छात्र शाहिद अली ने बताया कि यह मैं अपना परिवार छोड़कर तैयारी कर रहा हूं, ईद की खुशियां भी हम लोग नहीं मना पाए। उसके बाद में यह सुना है कि पेपर कैंसिल हो गया। नीट के पेपर लीक को छुपाने के लिए नेट की अफवाह फैलाई और यह अफवाह है तो उसको क्लेयर करें। यूजीसी इतनी बड़ी ब्रांड है अपने आप में क्यों जिम्मेदारी लेती है जब एग्जाम नहीं कंडक्ट कर सकती। उसको यह जिम्मेदारी लेनी नहीं चाहिए.कितने बच्चों के साथ खिलवाड़ हुआ है।

एएमयू छात्र मिस्बाह में बताया कि नेट की परीक्षा बकरीद के अगले दिन थी. काफी छात्र अपने घर भी नहीं गए और इस परीक्षा में धांधली होती है और वह कैंसिल होती है दोबारा हमको मेहनत करनी पड़ेगी। फिर टेस्ट सेंटर तक जाने के लिए अपना पैसा सब चाहिए, यह बहुत गलत है इस तरीके से जो भी चीज हो रही है उसको सरकार पर एक तगड़ा कानून बनना चाहिए और इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए कि आगे कोई ऐसी चीज ना हो

 

जींस वाली से भिड़ सूट वाली, पसंदीदा मर्द के लिए हो गई लड़ाई

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां एक-दूसरे से झगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं. कभी एक-दूसरे को धक्का देती हैं तो कभी बाल को नोच-नोचकर अटैक करती हैं। पास में ही एक एम्बुलेंस भी खड़ी है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो ड्राइवर इनके लड़ाई के खत्म होने का इंतजार कर रहा हो। अगर इन दोनों में से किसी को चोट लग जाए, तो उसे एम्बुलेंस से ले जाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर एलेक्स तिवारी ने शेयर किया है, वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस में लड़ रही हैं. पीले सूट वाली लड़की ने काले टी शर्ट और जींस वाली लड़की को धक्का देकर नीचे गिरा दिया है।

गुस्से में जींस वाली लड़की तेजी से दौड़ती हुई आती है और पीले सूट वाली लड़की के बाल नोचने लगती है। देखते ही देखते दोनों लड़कियां एक-दूसरे का बाल नोचना शुरू कर देती है। ये लड़ाई शायद पसंदीदा मर्द के लिए है, क्योंकि जैसे ही इन दोनों के बीच एक लड़का बीच-बचाव करने आता है, झगड़ा रुकने लगता है. हालांकि, इस लड़के को छोड़ दें, तो वहां पर काफी लोग मौजूद थे. लेकिन इन दोनों लड़कियों को छुड़ाने के लिए कोई सामने नहीं आया।

वहीं, जहां ये लड़कियां लड़ रही हैं, ठीक उनके पीछे एक एम्बुलेंस भी खड़ी है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि एम्बुलेंस का ड्राइवर भी इनके झगड़े के रुकने का इंतजार कर रहा है, ताकि अगर किसी को चोट लगे, तो उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा सकें।

हालांकि, वहां पर पहले से मौजूद लड़के इन लड़कियों के आपसी झगड़े में मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन कोई बचाने के लिए सामने नहीं आता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 71 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

कमेंट करते हुए बलराम नाम के यूजर ने लिखा है कि एम्बुलेंस किसी एक के घायल होने का इंतजार कर रही है। दूसरे यूजर सनी ने लिखा है कि टेंशन लेने का नहीं है, जमकर लड़ो, क्योंकि एम्बुलेंस हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए पहले से खड़ी है. वहीं, सज्जू ने लिखा है कि झगड़ा ऐसी ही जगह करना चाहिए, जहां या तो पहले से हॉस्पिटल हो या फिर एम्बुलेंस खड़ी हो। लेकिन शहर और गांव की छोरी में झगड़ा होगा तो जीतेगी गांव की लड़की ही। फलक नाम की महिला यूजर ने कमेंट किया है कि ये लड़ाई बॉयफ्रेंड की वजह से हुई है। शायद इनका बॉयफ्रेंड बीमार है और उसके पास जाने के लिए एक-दूसरे से झगड़ रही हैं।

ओटोबिक्स ने कोलकाता में अपने शुभारंभ की घोषणा की

कोलकाता : प्री-ओन्ड कारों के लिए एक अभिनव ऑटोटेक नीलामी मंच, ओटोबिक्स ने कोलकाता में अपने भव्य शुभारंभ की घोषणा की। अमित पारेख द्वारा स्थापित और संचालित, ओटोबिक्स का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता, दक्षता और निष्पक्षता लाकर प्री-ओन्ड कार बाजार को बदलना है।

प्री-ओन्ड कार सेगमेंट में पारंपरिक रूप से एग्रीगेटर्स और डीलरों द्वारा 10-15% मूल्य मार्कअप के साथ काम किया जाता है, जिससे खरीदारों के लिए कीमतें बढ़ जाती हैं और विक्रेताओं के लिए कम रिटर्न मिलता है। ओटोबिक्स इस मानदंड को 5% से कम मार्कअप करके यह सुनिश्चित करता है कि खरीदार और विक्रेता दोनों को उचित बाजार मूल्य मिले।

ओटोबिक्स प्री-ओन्ड कार डीलरों के लिए उनके बेमेल इन्वेंट्री को कुशलतापूर्वक समाप्त करने के लिए एक बाज़ार के रूप में भी काम करता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में परिचालन शुरू करने के बाद, ओटोबिक्स अगले छह महीनों में अन्य टियर 2 और टियर 3 शहरों में विस्तार करने की योजना बना रहा है।

सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े, बाजार बंद-लाठी चार्ज, जानबूझकर अजमेर में दंगों की शुरूआत

जयपुर : अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में आज सवेरे जो बवाल शुरू हुआ वह जारी है। बाजार बंद कर दिए गए हैं। हिंदूवादी संगठन धरने पर बैठ रहे हैं , लेकिन पुलिस लाठी चार्ज करते हुए लोगों को दौड़ा रही है । पूरा मामला जानबूझकर एक घटिया हरकत करने को लेकर शुरू हुआ है । बाइक सवार कुछ लड़के सब्जी मंडी में मीट के टुकड़े डालते हुए देखे गए, उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो वह फरार हो गए । उसके बाद से यह झगड़ा शुरू हो गया ।

किशनगढ़ इलाके में हुई इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मदनगंज इलाके में ओसवाली सब्जी मंडी के नजदीक आज सवेरे करीब 12:00 बजे बाइक सवार कुछ लड़के एक प्लास्टिक के बोरे में से मीट के टुकड़े सड़क पर डालते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं । लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ,वह गाली गलौज करते हुए फरार हो गए ।

इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठन , स्थानीय लोगों , व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किशनगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने कहा लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को तलाशा जा रहा है ।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह गौ मांस है और यह भावनाएं भड़काने वाला है। जानबूझकर समाज विशेष के लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं । मदनगंज थाना पुलिस ने कहा कि फिलहाल लोगों से बातचीत की जा रही है । बाजार बंद है । फोर्स तैनात की गई है । पथराव होने की भी जानकारी सामने आई है ,हालांकि पुलिस ने स्वीकार किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी बनी चर्चा का विषय

मुंबई :  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी का कार्ड सामने आ चुका है। 22 जून को सगाई होगी और 23 जून को दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। 23 जून की शाम को शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बेस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी। जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स है कि इस रिश्ते को लेकर सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं हैं।

चाहे सोनाक्षी के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हो या चाहे एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा हो। या फिर सोनाक्षी के दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा हो। सोनाक्षी के घर में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरें यह भी है कि मुस्लिम हीरो से शादी करने के चलते सोनाक्षी का परिवार उनसे नाराज है।

जब जहीर इकबाल और सोनाक्षी की शादी को लेकर सोनाक्षी के परिवार से सवाल किए गए तो किसी ने भी खुशी-खुशी अपनी बात नहीं रखी। उनके भाई लव ने तो इस पर कमेंट करने से ही मना कर दिया। जबकि शुरुआत में शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यह तक कह दिया था कि मुझे खबर ही नहीं है कि मेरी बेटी की शादी हो रही है। उन्होंने कहा था कि आज कल के बच्चे पूछते कहां है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दोनों की शादी का कार्ड सामने आ चुका है. 22 जून को सगाई होगी और 23 जून को दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. 23 जून की शाम को शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बेस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी। जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे. हालांकि, रिपोर्ट्स है कि इस रिश्ते को लेकर सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं हैं।

चाहे सोनाक्षी के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हो या चाहे एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा हो। या फिर सोनाक्षी के दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा हो। सोनाक्षी के घर में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरें यह भी है कि मुस्लिम हीरो से शादी करने के चलते सोनाक्षी का परिवार उनसे नाराज है।

जब जहीर इकबाल और सोनाक्षी की शादी को लेकर सोनाक्षी के परिवार से सवाल किए गए तो किसी ने भी खुशी-खुशी अपनी बात नहीं रखी। उनके भाई लव ने तो इस पर कमेंट करने से ही मना कर दिया। जबकि शुरुआत में शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यह तक कह दिया था कि मुझे खबर ही नहीं है कि मेरी बेटी की शादी हो रही है। उन्होंने कहा था कि आज कल के बच्चे पूछते कहां है।

वहीं इसके बाद उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैं वेडिंग न्यूज पर कंफर्मेशन नहीं दूंगा और न ही इससे इनकार करूंगा। ये समय बताएगा कि आगे क्या होगा। सोनाक्षी को हमेशा मेरा आशीर्वाद है। वो मेरी आंखों का तारा है। वो मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बेहद करीब है। सोनाक्षी का पिता होने पर मुझे गर्व महसूस होता है, क्योंकि इतने सालों में बतौर एक्ट्रेस उन्होंने खुद को काफी निखारा है। ‘लुटेरे’ से ‘दहाड़’ और अब ‘हीरामंडी’, उन्होंने साबित किया है कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।”

अभिनेता ने आगे बताया था कि, ”अगर मेरी बेटी की शादी हो रही है तो मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। मैं उसके फैसले और चॉइस को सपोर्ट करूंगा। सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का हक है। उसकी शादी पर मुझे ज्यादा सबसे ज्यादा खुशी होगी। मैं उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. एक ही तो बेटी है मेरी।”

जब शत्रुघ्न सिन्हा ने शुरुआत में कहा था कि बेटी की शादी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. तब ही लव सिन्हा बहन सोनाक्षी की शादी पर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तब लव ने कहा था कि, ”मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं। इस मामले में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

सोनाक्षी के भाई लव और मां पूनम सिन्हा द्वारा इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को अनफॉलो किए जाने की खबर भी काफी चर्चा में रही। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि पहले लव और पूनम सोनाक्षी को इंस्टग्राम पर फॉलो करते थे या नहीं। लेकिन अब देखा जा सकता है कि लव और पूनम सोनक्षी को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

शादी से ठीक पहले जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने बैचलर पार्टी की। सोनाक्षी सिन्हा बैचलर पार्टी में काले रंग की शिमरी ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोनाक्षी की दोस्त हुमा कुरैशी भी शामिल हुईं।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है। हालांकि माना जा है कि सोनाक्षी के फैसले से अब उनके घर ‘रामायण’ में कुछ ठीक नहीं है। सोनाक्षी ने एक बार खुद यह खुलासा किया था कि आखिर क्यों उनके घर का नाम रामायण रखा गया। रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 पर एक कंटेस्टेंट इंदिरा की मां द्वारा उनके घर के नाम के बारे में सवाल किया गया था।

तब सोनाक्षी ने कहा था कि, ”कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब दे रही हूं। मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाईयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है। मेरे भाईयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एक दम सही लगा। यह बात अलग है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं।”

सुपर-8 में बांग्लादेश से 22 जून को भिड़ेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली :  टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब सुपर-8 के मुकाबले खेलती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। टीम अपने अभियान को लेकर बारबाडोस पहुंच गई है। हार्दिक पांड्या ने बारबाडोस पहुंचने के बाद इस जगह की तारीफ की। वहीं बांग्लादेश ने नेपाल को हराने के बाद टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बांग्लादेश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 21 रनों से जीत दर्ज की। वह सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी। बांग्लादेश का सुपर 8 में एक मैच टीम इंडिया से भी होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच 22 जून को मैच खेला जाएगा। इस दर्शक मोबाइल पर फ्री में देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच होने वाले सुपर-8 मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। लेकिन अगर आप मोबाइल पर मैच देखने के शौकीन हैं तो फिर आपको डिज्नी हॉट स्टार पर जाना होगा, क्योंकि यहीं पर लाइव मैच देखने के लिए मिलेंगे। बड़ी बात ये है कि डिज्नी हॉट स्टार की ओर से 15 मई को ऐलान कर दिया गया था कि यहां पर सारे मुकाबले बिल्कुल फ्री में देखने के लिए मिलेंगे।

बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप डी में है. उसने चार ग्रुप मैच खेले। इस दौरान 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं एक मैच में हार का सामना किया। बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया था। इसके बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने इसके बाद लगातार दो मैच जीते. उसने नीदरलैंड्स और नेपाल को हराया।

ED दफ्तर पहुंची अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता

कोलकाता : बंगाल की मशहूर अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के कोलकाता स्थित दफ्तर पहुंची। जहां राशन घोटाले मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में उसे दूसरी बार समन किया गया था। बता दें कि इस अभिनेत्री का नाम उस वक्त सामने आया जब ईडी अधिकारी राशन भ्रष्टाचार मामले के दस्तावेज की जांच कर रहे थे।

बता दें कि ईडी ने दूसरी बार अभिनेत्री रितुपर्णा सेन गुप्ता को समन भेजा था। जहां पूछताछ के लिए आज की तिथि निर्धारित की गयी थी। जांच एजेंसी के सवालों का जबाव देने के लिए ही यह अभिनेत्री बुधवार को प्रर्वतन निदेशालय के कोलकाता स्थित दफ्तर पहुंची। जहां उनसे जांच के दौरान राशन घोटाले मामले से संबंधित हुए लेनदेन पर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि रितुपर्णा सेनगुप्ता ईडी के पहले समन पर प्रर्वतन निदेशालय के सामने हाजिर नहीं हो सकी थी। उन्होंने ईमेल के जरिये कहा था कि वह देश से बाहर है। इसलिए वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकती। उन्होंने जांच एजेंसियों को पत्र लिखकर दूसरी तारीख निर्धारित करने को कहा था। ईडी अधिकारियों ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार किया और 19 जून यानी आज की तिथि दी।

ईडी की टीम इससे पहले भी अभिनेत्री से पूछताछ कर चुकी है। वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में वर्ष 2019 में उनसे पूछताछ हो चुकी है। उन्हें रोज वैली समूह की कुछ फिल्म प्रोजेक्ट में शामिल होने की वजह से तलब किया गया था। बता दें कि इस अभिनेत्री का नाम बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

अल्का याग्निक हुईं रेयर डिसऑर्डर की शिकार

मुंबई :  देश की फेमस सिंगर अल्का याग्निक एक रेयर डिसऑर्डर की चपेट में आ गई हैं. सिंगर ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की है। इसके बाद से फैन्स और बॉलीवुड के उनके शुभचिंतक काफी शॉक्ड हैं। सभी उनकी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। अल्का ने एक लंबे नोट में अपनी व्यथा बताई है।

बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक एक रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का शिकार हो गई हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की है जिसके बाद से फैन्स काफी चिंतित हो गए हैं। सिंगर ने बताया कि एक दिन फ्लाइट से बाहर आते वक्त उन्हें अचानक इस बात का आभास हुआ कि वे सुन नहीं पा रही हैं। उन्हें ये समस्या एक वायरल अटैक के बाद हुई है।

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी साझा की है जिसके बाद से फैन्स उनकी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं। बॉलीवुड की नामी हस्तियां भी इस खबर से शॉक्ड हैं. कुछ लोग तो सिंगर को ये सलाह भी दे रहे हैं कि उन्हें लाउड म्यूजिक से दूर रहना चाहिए।

सिगंर ने इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरे सभी दोस्त, चाहनेवाले और शुभचिंतकों को मैं ये बताना चाहती हूं कि कुछ हफ्ते पहले जैसे ही मैं फ्लाइट से बाहर निकली, मुझे अचानक ये एहसास हुआ कि मैं कुछ भी सुन नहीं पा रही हूं। बहुत हिम्मत जुटाकर मैं अब ये बात आप लोगों को बता रही हूं. कई सारे लोग मुझसे पूछ रहे थे कि मैं इतने दिन से शांत क्यों हूं. डायग्नोसिस के बाद डॉक्टर्स का ये मानना है कि मुझे रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस हो गया है। ऐसा वायरल अटैककी वजह से हुआ है।’

सिगंर ने इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘अचानक हुई इस घटना से मैं स्तब्ध हूं. जब तक मैं ठीक नहीं हो जाती हूं तब तक मेरे लिए दुआएं करिए। मैं अपने फैन्स और युवा साथियों से ये कहना चाहूंगी कि आप ज्यादा भड़ीकले और लाउड म्यूजिक से दूर रहिए। साथ ही हेडफोन्स से भी दूरी बनाकर रखिए। एक दिन मैं आप सभी से इस बारे में विस्तार से बात करूंगी और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के खतरों के बारे में बताऊंगी। मुझे उम्मीद है कि मैं आप लोगों के प्यार और समर्थन से जल्द ठीक हो जाऊंगी और वापिसी करूंगी। इस मुश्किल वक्त में आप लोगों का साथ मेरे लिए सबकुछ है।

हरभजन की गैरी कर्स्टन को सलाह, पाकिस्तान में अपना समय बर्बादा मत करो

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गैरी कर्स्टन को सलाह दी कि वे पाकिस्तान में अपना समय बर्बाद नहीं करें क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम में एकता नहीं है।

कर्स्टन ने टी20 विश्व कप में निराशाजनक अभियान के दौरान एक-दूसरे का समर्थन नहीं करने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना की और कहा कि उन्होंने किसी टीम में ऐसा विषाक्त माहौल कभी नहीं देखा। कर्स्टन ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूर्नामेंट से ठीक पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच का कार्यभार संभाला था लेकिन वे निराश हो गए क्योंकि टीम अमेरिका और भारत से हारकर पहले दौर से बाहर हो गई।

हरभजन ने मजाक में कर्स्टन से भारतीय टीम के साथ कोचिंग की भूमिका वापस लेने को कहा जिसने उनके नेतृत्व में 2011 में विश्व कप जीता था। हरभजन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि वहां अपना समय बर्बाद मत करो गैरी .. टीम इंडिया को कोचिंग देने के लिए वापस आ जाओ।

गैरी कर्स्टन दुर्लभ लोगों में से एक .. एक महान कोच, सलाहकार, ईमानदार और हमारी 2011 टीम में सभी के लिए बहुत प्यारे दोस्त .. 2011 विश्व कप के हमारे विजेता कोच। विशेष व्यक्ति गैरी कर्स्टन। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के भारत के अगले मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की उम्मीद है।

इससे पहले गैरी कर्स्टन ने पाक खिलाड़ियों की पोल खोलते हुए कहा था कि इस टीम में खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन नहीं करते हैं और उनमें एकता की भी कमी है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो खिलाड़ी इन पहलुओं पर काम करेंगे वे टीम में बने रहेंगे।

जबकि ऐसा न करने वालों को बाहर कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने रविवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड पर तीन विकेट से जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया, ग्रुप ए से भारत और अमेरिका के सुपर 8 चरण में पहुंचने के बाद यह एक बड़ी जीत थी।

भारत आयो Gooogle का Free AI Gemini ऐप

नई दिल्ली : Google का Al जेमिनी App अब भारत में आ गया है। जेमिनी ऐप को एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध कराया गया है। Google ने आखिरकार हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 9 भारतीय भाषाओं के साथ भारत में अपना जेमिनी एआई ऐप लॉन्च कर दिया है।

बता दें कि Google ने फरवरी में अपने बार्ड AI चैटबॉट को जेमिनी के रूप में रीब्रांड किया और बाद में एक अलग ऐप लॉन्च किया। हालाँकि, भारत में जेमिनी यूजर्स को स्टैंडअलोन ऐप के लिए लगभग चार महीने तक इंतजार करना होगा, जिससे चैटबॉट का उपयोग अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जेमिनी के भारत ऐप लॉन्च के संबंध में घोषणा की। पिचाई ने लिखा कि एक रोमांचक खबर है, आज हम भारत में जेमिनी मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जो अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। हम इन स्थानीय भाषाओं को जेमिनी एडवांस्ड के साथ-साथ अन्य नई सुविधाओं में भी जोड़ रहे हैं।

कैसे करें गूगल जेमिनी ऐप डाउनलोड
गूगल जेमिनी ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां सर्च बॉक्स में ‘Google Gemini’ लिखकर सर्च करें। इसके बाद ऐप आपको दिखने लगेगा। अब इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें। बता दें कि iOS पर जेमिनी एक्सेस अगले कुछ हफ्तों में सीधे Google ऐप से शुरू हो रहा है। गूगल जेमिनी ऐप ऑनलाइन सर्च को आसान बना देगा। इसके साथ ही जेमिनी ऐप में कई एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं, जिससे आप ऑटोमेटिक मोड में बोलकर कोई भी चीज सर्च कर सकेंगे।

दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली :  देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। वहीं, कुछ राज्यों में मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से में मानसून आगे बढ़ रहा है।

वहीं अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आने वाले तीन-चार दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से ज्यादा तापमान है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से दिल्ली में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो सकती है। 19 जून से दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो मंगलवार को भी लागू रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर सोमवार को भीषण गर्मी से लोग दो चार होते रहे. कई स्थानों पर लू चलता रहा। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 6.4 डिग्री अधिक है। सोमवार की सुबह भी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था। वहीं नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मौ

सम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और गर्मी से राहत लेकर भी आएगा।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है. लू का अलर्ट जारी है. लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। राजधानी लखनऊ से लेकर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। उसके बाद 21 जून तक दोनों हिस्सों में बारिश के आसार हैं. नये पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी दिखाई देने की उम्मीद है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. बिहार से होते हुए मानसून यूपी की ओर बढ़ेगा।

राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 19 जून तक ओडिशा के कुछ जिलों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी, जबकि गरज के साथ आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आठ जून को मानसून प्रवेश कर चुका था, लेकिन इसकी प्रगति धीमी रही है।

झारखंड में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि मंगलवार को सुबह राजधानी रांची समेत कई और जिलों में हल्की बारिश हुई। गौरतलब है कि मानसून के धीमा बढ़ने के कारण इस बार झारखंड में मानसून आने में देरी हो रही है। केरल में मानसून आने का समय एक जून है। इसके 12 से 15 दिनों के बीच झारखंड में मानसून आने का पूर्वानुमान रहता है। इस बार का मानसून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान से तीन दिन देरी से चल रहा है। फिलहाल, 20 मई तक तो झारखंड में मानसून के आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। मानसून की बारिश नहीं होने के कारण पलामू प्रमंडल के कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेसि के आसपास चल रहा है। सोमवार को पलामू, गढ़वा व रामगढ़ में गंभीर लू की स्थिति रही। चतरा, लोहरदगा, लातेहार, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ व हजारीबाग जिले में भी लू चली।

एक औरत के दो पति, सप्ताह में दो दिन एक के पास, 5 दिन दूसरे के पास

जयपुर: शादी के बाद से ही नई नवेली दुल्हन दूसरे पति के साथ शनिवार और रविवार को रहती थी। बाकी सप्ताह के पांच दिन वह पहले पति के साथ गुजारती थी। हालांकि जिसके साथ वह दो दिन ही गुजारती थी, उससे कहती थी कि उसकी नौकरी लग चुकी है। इस कारण वह पांच दिन वहीं रहती है। जहां नौकरी कर रही है। लेकिन जब कुछ दिन बाद उसने दो दिन के लिए भी आना बंद कर दिया तो सच्चाई सामने आ गई।

राजस्थान की ये दुल्हन इतनी खतरनाक निकली कि कोई सोच भी नहीं सकता। मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले के पीठ कस्बे का है। पुलिस ने केस दर्ज किया है और अब आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों में दुल्हन और उसके तीन जानकार शामिल हैं। पुलिस केस धंबोला पुलिस ने दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि भैंसाना गांव में रहने वाले महेश की शादी राजगांव में रहने वाली पार्वती के साथ कराई गई थी। दिसम्बर 2020 में हुई शादी के बाद कुछ दिनों तक तो पार्वती अपने पति महेश के साथ ठहरी लेकिन उसके बाद उसने बताया कि उसकी संविदा पर शिक्षक की नौकरी लग गई है। इस बारे में पार्वती के जानकारों ने भी महेश के परिजनों को जानकारी दी और कहा कि वह जल्द ही सरकारी शिक्षक बन जाएगी। शिक्षक के नाम पर पार्वती अपने पति से पांच दिन दूर रहती और सिर्फ शनिवार एवं रविवार को घर आती। उसका कहना था कि उसका स्कूल करीब सौ किलोमीटर दूर है ऐसे में रोज आना जाना संभव नहीं।

पार्वती परमानेंट होने के नाम पर अपने पति से रुपए भी ठगती रही। कभी पांच हजार तो कभी बीस हजार रूपए, पति भी देता रहा। लेकिन 2021 के बाद पार्वती ने घर आना ही बंद कर दिया। इस बीच वह पांच लाख रूपए और लाखों के जेवर ले जा चुकी थी। पति ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह किसी स्कूल में नहीं है बल्कि अपने पति के साथ रहती है। वह पहले से शादीशुदा है और एक साथ दो दूल्हों को फंसा रही थी।

मामला पुलिस के पास पहुंचते ही पार्वती फरार हो गई हैं। शादी कराने वाले लालशंकर, शांति लाल और रमेश कुमार भी गायब है। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है।

रेल मंत्री बाइक पर सवार होकर पहुंचे दुर्घटनास्थल, राहत कार्यों का लिया जायजा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का न्यू जलपाईगुड़ी सोमवार को बड़े रेल हादसा का गवाह बना। हर तरफ मातम और चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। रेल हादसा, एक मालगाड़ी के सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारने से कई बोगियां पटरी से उतर गईं।

इस हादसा में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई जबकि 36 से अधिक पैसेंजर्स घायल हो गए। हादसा की जानकारी होने के बाद रेलवे सहित जिला स्तर का प्रशासनिक व अन्य महकमा बचाव कार्य में जुट गया।

हादसा की जानकारी होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब केंद्रीय रेल मंत्री बाइक से ही साइट पर पहुंचे। दरअसल, हादसास्थल तक कार से जाने में काफी वक्त लगता इसलिए उन्होंने बाइक की सवारी की।