3 महीने में बंद होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’:कपिल के अनाउंसमेंट से टीम रह गई हक्की-बक्की

मुंबई :  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल कहते हैं कि ‘यह आखिरी एपिसोड है’। यह सुनकर पूरी टीम हक्की-बक्की रह जाती है। इसी वीडियो में पहले सीजन के एपिसोड के कुछ क्लिप्स भी हैं। सूत्रों की मानें तो दूसरे सीजन का पहला एपिसोड अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।

शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, ‘इन दिनों, कपिल अपनी फैमिली संग छुट्टी मना रहे हैं। जैसे ही वह लौटते हैं, मेकर्स उनसे और शो से जुड़े दूसरे आर्टिस्ट के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इस ब्रीफिंग में शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव लाने की बात रखी जा सकती है । दरअसल, पहले सीजन को ऑडियंस से मिक्स रिएक्शन मिले थे। इस बार शो को और भी एंटरटेनिंग कैसे बनाया जाए, इस पर चर्चा हो सकती है। फिर शो के लिए गेस्ट लाइन-अप किए जाएंगे। शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक, शो का दूसरा सीजन अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।’

सीजन 2 को लेकर कपिल शर्मा कहते हैं, ‘शो का पहला सीजन कमाल का रहा है। इस सीजन में कई चीजें ऐसी थी, जो पहली बार हुई थीं। इस शो के लिए नेटफ्लिक्स के साथ कोलाब्रेट करना काफी बेहतरीन रहा। हम वादा करते हैं कि दर्शकों को दूसरे सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कराया जाएगा।’

बता दें, इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत हुई थी। इसका पहला एपिसोड 30 मार्च को आया था।

पहले सीजन में आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, अमेरिकन सिंगर एड शीरन, विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल और वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट समेत कई सेलिब्रिटी नजर आ चुके हैं। इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी शो में नजर आए थे। 22 जून को शो के पहले सीजन खत्म हो जाएगा। आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

 

Border 2 से पहले सनी देओल शुरू करेंगे, दो साल से रुकी अपनी एक फिल्म की शूटिंग

मुंबई : सनी देओल बॉर्डर-2 से पहले अपनी एक अटकी हुई फिल्म की शूटिंग करेंगे। बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने कुछ समय पहले ‘बॉर्डर 2’ अनाउंस की है। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें आयुष्मान खुराना भी होंगे। मगर ‘बॉर्डर’ के सीक्वल से पहले सनी देओल अपनी एक और मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे।

सनी देओल की इस मूवी का नाम है ‘सूर्या’ है ,जो वर्ष 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का रीमेक है। एक्टर ने 2022 में फिल्म सूर्या का काम शुरू किया था, लेकिन काम खत्म नहीं हो पाया था। अब इस फिल्म का काम एक बार फिर से शुरू होने वाला है।
 

कहा जा रहा है कि सनी देओल फिर से फिल्म सूर्या की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्ममेकर्स ने बताया कि इसी साल नवंबर तक फिल्म सूर्या की शूटिंग खत्म हो जाएगी। 2022 में डेट्स की कमी के चलते सनी देओल इसका शूटिंग पूरी नहीं कर पाएंगे।

इस फिल्म को एम.पद्मकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें वो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते दिखेंगे। ये मर्डर उन्हें मानव अंगों की तस्करी में लगे एक रैकेट तक ले जाएगा।

कमल मुकुट प्रोडक्शन के तले इस मूवी को बनाया जा रहा है। इसकी 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। सनी देओल ‘लाहौर 1947’ के बाद इसके सेट पर पहुंचेंगे। ‘सूर्या’ के बाद ही सनी देओल की ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग शुरू हो पाएगी।

एयर इंडिया के यात्री को 5 लाख रुपये की टिकट में मिला ‘फटी सीटें, कच्चा खाना, टूटा सामान’!

नई दिल्ली :  एयर इंडिया से सफर कर दिल्ली से नेवार्क पहुंचे एक यात्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर तस्वीरें पोस्ट की है। ये तस्वीरें फ्लाइट के खाने, सीटों और उनके सामान की हैं। इस यात्री ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है एयर इंडिया के सफर की कड़ी निंदा करते हुए लिखा है कि यह सफर हॉरर स्टोरी जैसा था।

एयर इंडिया के इस यात्री, जिनका नाम एक्स पर नाम दिख रहा है विनीत, ने लिखा कि उन्होंने दिल्ली से नेवार्क जाने के लिए पांच लाख रुपये की बिजनेस क्लास टिकट बुक की थी। लेकिन यह अनुभव इतना बुरा था कि उनका सामान तक उन्हें टूटी हालत में मिला। उनके मुताबिक फ्लाइट की सीटें फटी हुई थीं और चादरें गंदी थीं, यहां तक कि जो खाना परोसा गया वह भी अधपका था।

अपनी पोस्ट में वह लिखते हैं कि कुछ वर्षों तक अमीरात के साथ उड़ान भरने के बाद मैं हाल ही में एयर इंडिया से चला गया क्योंकि वे न्यूयॉर्क, शिकागो और लंदन के लिए सीधी उड़ानें देते हैं जहां अक्सर मुझे जाना होता है. लेकिन कल की फ्लाइट किसी बुरे सपने से कम नहीं थी.. बुक किया गया बिजनेस क्लास टिकट लेकिन सीटें साफ-सुथरी नहीं थीं, घिसी-पिटी थीं और 35 में से कम से कम 5 सीटें काम नहीं कर रही थीं।

वह आगे बताते हैं कि उड़ान में 25 मिनट की देरी थी. फिर उड़ान भरने के 30 मिनट बाद जब मैं सोना चाहता था (सुबह 3.30 बजे) तो मैंने पाया कि मेरी सीट ठीक से काम ही नहीं कर रही है और वह बेड टाइप पोजिशन में आ ही नहीं रही। वह कहते हैं कि मैने क्रू से अनुरोध किया और 10 मिनट की कोशिश के बाद वे मुझे दूसरी सीट पर ले गए जो काम कर रही थी। कुछ घंटों के बाद जब मैं उठा, खाना परोसा जा चुका था और वह कच्चा था उन्होंने कहा कि फल बासी थे जिन्हें प्लेन में मौजूद सभी लोगों ने लौटा दिया।

वह लिखते हैं कि टीवी भी काम नहीं कर रहा था और बाद में उन्होंने मेरा सामान तक तोड़ दिया। खराब खाना, घिसा-पिटा, गंदे सीट कवर, 500000 रुपये का नॉन वर्किंग टीवी (राउंड ट्रिप), मेरा सामान बुरी हालत में… 

विनीत ने एयर इंडिया के उस जवाब का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया जो बाद में एयर इंडिया द्वारा डिलीट कर दिया गया। इसके मुताबिक, प्रिय महोदय, असुविधा के लिए हमें खेद है और हम कभी नहीं चाहते कि हमारे यात्रियों को ऐसी असुविधा का सामना करना पड़े। कृपया हमें अपना बुकिंग विवरण, सीट संख्या और डीबीआर/फाइलर संदर्भ संख्या डीएम करें। हम तुरंत इस पर गौर करेंगे। सोशल मीडिया पर विनीत की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है और लोग एक्स पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सुपर-8 में टीम इंडिया के मैचों पर बारिश का खतरा, रद्द हो सकते हैं ये मैच

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में अब लीग मुकाबले लगभग खत्म हो चुके हैं। 19 जून से सुपर-8 के मैचों की शुरुआत होने जा रही है। सुपर-8 के सभी मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। टीम इंडिया का पहला सुपर-8 का मैच अफगानिस्तान से 20 जून को होगा।

वहीं लीग मैचों की तरह अब सुपर-8 के मैचों पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। बारिश के चलते कई लीग मैचों को भी रद्द कर दिया गया था। जिससे कई टीमों की मुश्किल भी बढ़ गई थी।

वहीं अब बारिश के चलते सुपर-8 में भी कई मैच रद्द हो सकते हैं। टीम इंडिया का कनाडा के साथ होने वाला लीग मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो गया था।

नौकरी के नाम पर बिहार में ‘अय्याशी गैंग’, 200 लड़कियों से रेप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए बालिका गृह कांड से भी बड़ी घटना है। सरकार को इस पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने के बाद इसके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस घटना से परिचित लोग कुछ ऐसा ही कह रहे हैं। मुजफ्फरपुर में नौकरी देने के नाम पर करीब 200 लड़कियों की इज्जत लूट ली गईं। नौकरी का झांसा देकर इज्जत लूटने की घटनाएं तो कई सामने आई हैं। 

मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है। जहां 180 लड़कियों को नौकरी देने का झांसा देकर बंधक बनाया गया। उनके साथ मारपीट की गई और साथ उनका यौन शोषण भी किया गया। 

इस पूरे प्रकरण को लेकर छपरा कि एक पीड़िता ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया है कि फेसबुक पर महिलाओं के लिए जॉब ऑफर के पोस्ट के माध्यम से वह डीवीआर संस्था से जुड़ी। जहां अप्लाई करने पर चयन होने के बाद प्रशिक्षण के नाम बीस हजार रुपये की मांग की गई।

उसने बताया कि पैसा जमा करने के बाद बहुत सारी लड़कियों के साथ अहियापुर थाना क्षेत्र में ही बखरी के निकट रखा गया। लगभग 3 महीना तक गुजर जाने के बाद भी जब सैलरी नहीं मिली, तो उसने संस्था के सीएमडी तिलक सिंह के समक्ष अपनी बात रखी। तब उसे ये बताया गया कि 50 और लड़कियों को संस्था से जोड़ने पर उसकी सैलरी 50 हजार कर दी जाएगी।

पीड़ित के मुताबिक जब उसने बताया कि वह 50 और लोगों को जोड़ने में असमर्थ है, तो उस पर दबाव बनाया गया और उसके मोबाइल के कांटेक्ट लिस्ट के हिसाब से लोगों को जोड़ने की नसीहत दी गई। उसने बताया कि तब तक वह कंपनी की असलियत से वाकिफ नहीं थी और पैसे की लालच में अपने मोबाइल के कॉन्टेक्ट लिस्ट के हिसाब से लोगों को कंपनी से जोड़ना शुरू किया। इसी बीच अहियापुर स्थित संस्था के कथित दफ्तर और हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी हुई। वहां से बहुत सी लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया भी। लेकिन छापेमारी की भनक मिल जाने से सीएमडी तिलक सिंह ने उसे और अन्य लोगों को हाजीपुर शिफ्ट करा दिया। जहां उसके साथ जबरदस्ती तिलक सिंह ने विवाह कर लिया।

पीड़िता का कहना है कि मुजफ्फरपुर रहते हुए भी तिलक सिंह ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया था। उस दौरान वह गर्भवती हुई थी। उसके बाद जबरदस्ती उसका अबॉर्शन करा दिया गया। उसने बताया कि हाजीपुर में रहते हुए जब जब मायके जाने की जिद की तो उसे जबरदस्ती मारपीट कर चुप कर दिया जाता था। बाद में एक बार तिलक सिंह अपने सहयोगियों संग तीन गाड़ी से आया और बैरिया क्षेत्र में दो सौ रुपये का नोट देकर नसीहत दी। तुम मायके जाना चाहती हो तो आजाद हो जाओ। इस बीच कंपनी के फर्जी होने का उसे एहसास हो गया था।

पीड़ित ने कंपनी के फर्जीवाड़े को समझते ही प्राथमिकी दर्ज कराने की सोची। उसका कहना है कि यहां लड़कियों को बंधक बना लिया जाता है। चारों तरफ मुस्टंडों को तैनात रखा जाता है। कोई भी लड़की भाग नहीं पाती है। उनसे फोन करवा कर लड़कियों के रिश्तेदारों में मौजूद युवतियों को बुलाया जाता है। उन्हें भी जॉब का लालच देकर उनका यौन शोषण किया जाता है। पीड़ित का कहना है कि वो नहीं चाहती थी कि जैसे उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। उस तरह की घटना किसी अन्य लड़की के साथ हो। पीड़िता का आरोप है कि फर्जी संस्था को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तिलक सिंह ने उसका किडनैप कराया और न्यायालय में जाने से रोकने की कोशिश की। इस क्रम में दहशत बनाने के लिए उसके भाई को पटना बुला कर हत्या कर देने की धमकी भी दी। सवाल सबसे बड़ा है कि आखिर पुलिस प्रशासन के रहते मुजफ्फरपुर जैसे शहर में इस तरह कै रैकेट कैसे चल रहा था?

मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी, ट्रेन के परखच्चे उड़े

न्यू जलवाईगुड़ी :  असम से कोलकाता आ रही 13176 कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पश्चिम बंगाल के रांगापानी और निजबाड़ी स्टेशनों के बीच हुई दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।  रेलवे की ओर से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों को जल्द से जल्द कोलकाता लाने की व्यवस्था की जा रही है।

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफ रेलवे) के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सव्यसाची डे ने कहा है कि हमारे पास जो प्रारंभिक सूचना है, उसके मुताबिक 8 लोगों की मौत हुई है। करीब 25 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है और हम जल्द से जल्द इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

बंगाल में हुए इस रेल हादसे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुखद बताया है। कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, जल्द स्वस्थ हों। अधिकारियों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण‍व स्वयं दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।

रेलवे की ओर से जारी हुए कई हेल्पलाइन नंबर

सियालदह
033-23508794
033-23833326
गुवाहाटी स्टेशन
03612731621
03612731622
03612731623
लुमडिंग जंक्शन
03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858
कटिहार
6287801805
09002041952
9771441956

दुर्घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां छिटक कर इधर-उधर हो गईं हैं। ट्रेन 11:35 बजे असम के सिलचर से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सियालदह स्टेशन के लिए छूटती है। ट्रेन अगले दिन शाम को 7:20 बजे सियालदह पहुंचती है। रेलवे के बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी यात्रियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को दार्जीलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने ठोकर मार दी है। आपदा राहत के लिए टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

न्यू जलपाईगुड़ी से निकलने के बाद निजबाड़ी स्टेशन के पास हुई दुर्घटना बताया गया है कि एक मालगाड़ी ने सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को उस वक्त ठोकर मार दी, जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से निकली थी। दो डिब्बे बेपटरी हो गए और इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। सोमवार को सुबह यह ट्रेन अपने नीयत समय से करीब आधा घंटा विलंब से न्यू जलपाईगुड़ी से चली थी और रांगापानी को पार किया। लेकिन, निजबाड़ी स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ही इस ट्रेन को मालगाड़ी ने ठोकर मार दी। डीएम, एसपी और रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। खबर है कि दो स्लीपर कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पूर्व रेलवे ने सियालदह और नैहाटी स्टेशन पर विशेष यात्री सहायता बूथ बना दिया है। सियालदह डीआरएम दीपक निगम ने कहा है कि वे लोग यात्रियों की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं। यात्री सुविधा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। घटना में पांच लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। टक्कर के फलस्वरूप 2 कोच एक दूसरे पर चढ़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। कंचनजंगा में दो पार्सल वैन और एक गार्ड का डिब्बा है। एनडीआरएफ, डिवीजनल टीम और 15 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. मंत्री वार रूम से स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कहा है कि नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे जोन में हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आपसी समन्वय के साथ काम कर रहीं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन सियालदह स्टेशन के लिए जल्द रवाना होगी. इसका इंतजाम किया जा रहा है। कहा कि देर रात तक इस स्पेशल ट्रेन के सियालदह पहुंचने की संभावना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्रेन हादसे में हुई मौत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि दार्जीलिंग में हुए ट्रेन हादसे में हुई मौतों की सूचना मिली। यह बेहद संकट की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि हादसे के कारणों के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन, आधुनिक युग में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। मेरा अनुमान है कि संभवत: इस ट्रेन में ‘कवच’ नहीं लगा होगा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ होगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि सरकार ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाएगी।

 

दिल्ली में साइबर अपराधियों ने एक महिला से 83 लाख रुपये ठगे

नई दिल्ली: दिल्ली के सीआर पार्क में 12 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट का ड्रामा चला और एक बुजुर्ग महिला ने 83 लाख रुपए गंवा दिए। देश के बड़े शहरों में डिजिटल अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ये एक साइबर फ्रॉड है, जिसमें अपराधी एजेंसियों के अफसर बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे हैं।

दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में रहने वाली इस बुजुर्ग महिला से कहा गया कि आप डिजिटल अरेस्ट हैं। आप जहां हैं वहां बैठे रहिए, किसी को फोन किया तो वो भी अरेस्ट हो जाएगा। आपका फोन सर्विलांस पर है, जितना पैसा है वो भेज दो नहीं तो आप अरेस्ट हो जाएंगी, आपके पास जायदा समय नहीं है। बस इसी डर से 73 साल की कृष्णदास गुप्ता ने ठगों को 83 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कृष्णदास गुप्ता दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में अकेले रहती है। 2017 तक वो दिल्ली में नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट थीं। उनके पति संगीत नाटक एकेडमी में डिप्टी सेक्रेटरी थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी बेटी मुंबई में रहती है। कृष्णदास के मुताबिक बीती 24 मई की सुबह करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आया और एक रिकॉर्डेड मैसेज आया।

कृष्णदास को जो मैसेज आया, उसमें लिखा था, “आपका नंबर अगले 2 घंटे में ब्लॉक हो जाएगा। फिर कहा गया कि मुंबई में आपके आधार कार्ड से एक और सिम कार्ड लिया गया है, जिससे 20 से ज्यादा पोनोग्राफिक मेटेरियल भेजा गया है। इसके बाद उन्हें कहा गया कि उनका नाम जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के मनी लांड्रिंग केस में भी है। अगले 2 घंटे में उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। उन्हें सुप्रीम कोर्ट का फर्जी आदेश और फर्जी अरेस्ट वारंट भेजा गया, फिर पीड़ित को बैंक भेजकर उनके बैंक अकाउंट से 83 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए।

इस दौरान कृष्णदास को किसी से बात नहीं करने दी गई और करीब 12:30 घंटे तक वो अपने घर में कैद रहीं। वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में फर्जी अफसर उन्हे लगातार डराता रहा। कृष्णदास की बेटी ने मुंबई से आकर एफआईआर
दर्ज करवाई। लेकिन केस दर्ज कराना आसान नहीं था।

एक आंकड़े के मुताबिक अकेले दिल्ली में ही हर महीने डिजिटल अरेस्ट से ठगी के 200 मामले सामने आ रहे हैं, जबकि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं है। साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल के मुताबिक इस साइबर फ्रॉड से ऐसे बचें।

क्या है डिजिटल अरेस्ट?
डिजिटल अरेस्ट…यह साइबर क्राइम का नयाब तरीका है। साइबर फ्रॉड लोगों को फंसाने के लिए ब्लैकमेलिंग का खेल खेलता है और लोग उसके जाल में फंस जाते हैं। डिजिटल अरेस्ट में साइबर फ्रॉड वीडियो कॉल के जरिए आप पर हावी होता है और आपको घर में ही बंधक बना लेता है। सबसे पहले ठग आपको पुलिस का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करता है। फिर बताया जाता है कि आपका आधार कार्ड, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट का उपयोग किसी गैरकानूनी काम के लिए हुआ है। यहां से आपको डराने-धमकाने का ‘खेल’ शुरु होता है।

जांच एजेंसी या पुलिस आपको कॉल करके धमकी नहीं देती है। जांच एजेंसी या पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करती है। अगर आपको भी डराने-धमके के लिए इस तरह के कॉल आते हैं तो आप तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें, या फिर 1930 नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर @cyberdost के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

भारत फिर बना चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार

नई दिल्ली: केंद्र में नई सरकार बनने के बाद भारतीय शेयर बाजार लगभग हर दिन उच्च स्तर का नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसके साथ ही भारत ने बाजार पूंजीकरण के मामले में हांगकांग को एक बार फिर पछाड़ दिया है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है।

भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब बढ़कर 5.21 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, हांगकांग के शेयर बाजार का पूंजीकरण घटकर 5.17 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसी वर्ष जनवरी में भी भारत ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से हांगकांग को पछाड़कर दुनिया में चौथा स्थान हासिल किया था।

भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब बढ़कर 5.21 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं हांगकांग के शेयर बाजार का पूंजीकरण घटकर 5.17 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसी वर्ष जनवरी में भी भारत ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से हांगकांग को पछाड़कर दुनिया में चौथा स्थान हासिल किया था। लेकिन हांगकांग ने बाद में अपनी जगह वापस हथिया ली थी।

भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब बढ़कर 5.21 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, हांगकांग के शेयर बाजार का पूंजीकरण घटकर 5.17 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसी वर्ष जनवरी में भी भारत ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से हांगकांग को पछाड़कर दुनिया में चौथा स्थान हासिल किया था।

सबसे ज्यादा पूंजीकरण वाले देश

देश                 पूंजीकरण
अमेरिका     56.49 ट्रिलियन डॉलर
चीन           8.84 ट्रिलियन डॉलर
जापान       6.30 ट्रिलियन डॉलर
भारत        5.21 ट्रिलियन डॉलर
हांगकांग    5.17 ट्रिलियन डॉलर

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत के शेयर बाजारों में तेज बढ़ोतरी रही है। जिससे बीएसई का पूंजीकरण भी बढ़ा है। अब भारतीय बाजार विदेशी निवेशकों को भी आकर्षित कर रहे हैं और आने वाले समय में विदेशी निवेश में तेजी आ सकती है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी पिछले एक महीने में करीब छह प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 11.84 प्रतिशत बढ़ा है।

विश्लेषकों के अनुसार, अगले 12 महीनों में निफ्टी के 25,800 के स्तर के करीब पहुंचने की उम्मीद है। बीते सप्ताह बीएसई स्मालकैप में पांच प्रतिशत और मिडकैप में 4.4 प्रतिशत की तेजी रही है।

स्टॉक ब्रोकर फर्म प्रभुदास लीलाधर के विशेषज्ञों का अनुमान है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूंजीगत व्यय-संचालित विकास पर अपना ध्यान केंद्रित रखेगी। खासतौर पर प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई), सड़क, बंदरगाह, विमानन, रक्षा, रेलवे और नवीकरणीय ऊर्जा सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।

आरबीआई की ओर से 2.1 लाख करोड़ रुपये का लाभांश मिलने से वित्त वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटे में 20 आधार अंक की कमी आने की भी उम्मीद है। प्रभुदास लीलाधर के विशेषज्ञों का कहना है कि आटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, रक्षा, हास्पिटल्स, फार्मा, सीमेंट और विमानन क्षेत्र के शेयरों के लिए परिदृश्य सकारात्मक है।

Bigg Boss OTT 3 में नजर आएंगी ‘विश्वात्मा’ एक्ट्रेस सोनम खान, तीन दशक बाद इंडस्ट्री में होगी वापसी

मुंबई : साल 1988 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘विजय’ में अनिल कपूर के साथ नजर आईं एक्ट्रेस सोनम खान फिर एक बार एक्टर के साथ वापसी करने जा रही हैं। सोनम खान इस बार रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आएंगी। मालूम हो कि अनिल कपूर इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट कर रहे हैं। सोनम खान इस रियलिटी शो के जरिए तकरीबन 30 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

फिल्म त्रिदेव के गाने ‘ओए ओए’ में सोनम एक मशहूर चेहरा थीं और इस गाने के जरिए वो घर-घर में मशहूर हो गई थीं। साल 1991 में उन्होंने शादी के बाद सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया। सोनम खान ने ‘त्रिदेव’ फिल्म के निर्देशक राजीव राय से शादी की थी। शादी के बाद यह कपल भारत से बाहर चला गया था। बिग बॉस ओटीटी 3 में उनका आना उनका कम बैक और फिर एक बार अनिल कपूर केसाथ रीयूनियन दोनों होगा।

बता दें कि विजय एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसमें यश चोपड़ा ने ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेशाद्री, राजेश खन्ना और हेमा मालिनी को कास्ट किया था। हालांकि सोनम खान इस फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट नजर आई थीं लेकिन उनके इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ भी बहुत सारे सीन थे। उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म लंबे वक्त तक चर्चा का विषय रही थी।

सोनम खान ने गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे और संजय दत्त जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया था। लेकिन फिर शादी के बाद उनका अचानक यूं गायब हो जाना उनके फैंस को बहुत खला। सोनम ने अपने करियर में तकरीबन 30 फिल्मों में काम किया था। बॉलीवुड के उस दौर में सोनम खान को उनके बोल्ड अवतार और स्क्रीन पर काफी ग्लैमरस सीन्स देने के लिए जाना जाता था।

Fathers Day पर  ICU में बीमार पिता के सामने बेटियों ने किया निकाह, डॉक्टर-नर्स बने बाराती

लखनऊ :  फादर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को आईसीयू में भर्ती बीमार पिता की आखों के सामने दो बेटियों का निकाह कराया गया। पिता अपने जीते जी बेटियों के हाथ में मेंहदी लगी देखना चाहता था। बीमार पिता की इच्छा के मुताबिक एरा मेडिकल कॉलेज का आईसीयू दो सगी बहनों की शादी का गवाह बना। आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की ख्वाहिश पर उसकी दो बेटियों का निकाह आईसीयू में ही पढ़ा गया। माला पहने दूल्हे आईसीयू में निकाह की रस्म पूरी करते नजर आए। डाक्टर नर्स बाराती की भूमिका में नजर आए।

दुबग्गा स्थित एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में सैयद जुनैद इकबाल (51) गुजरे 15 दिनों से भर्ती हैं। संक्रमण की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। इससे पहले चार बार तबीयत बिगड़ने पर अलग- अलग दिनों में भर्ती कराया गया है। भाई डॉ. तारिक साबरी ने बताया कि सैयद जुनैद इकबाल उन्नाव के मुसंडी शरीफ मजार के सज्जादा नशीन हैं। इनकी दो बेटिया हैं। पहली तन्वीला व दरख्शां।

दोनों का निकाह पहले से तय था। 22 जून को मुंबई में निकाह व रिसेप्शन मुकर्रर था। अप्रैल में भाई की तबीयत खराब हो गई। 15 दिन पहले एरा के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा पिता ने अपने सामने बेटियों की शादी की ख्वाहिश जाहिर की।

पिता चलने-फिरने में लाचार हैं। इसके लिए एरा मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अनुमति मांगी। एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए आईसीयू में निकाह की अनुमति दी। लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू में पिता के सामने दूल्हे और मौलवी को बुलाकर दोनों बेटियों का निकाह कराया। 13 को तन्वीला का निकाह हुआ। 14 जून को दरख्शां का निकाह पढ़ाया गया।

बाजार में आ रहे है केमिकल युक्त मिलावटी आम, रहे सावधान

कोलकाता : आमों का सीजन आ चुका है। बाजार में अच्छे आमों के साथ ही केमिकल युक्त आम भी आ रहे हैं। लेकिन आप खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखकर मिलावट का पता कर सकते हैं। भारत में इन दिनों गर्मियां पड़ रही। इसी दरमियान अब आमों का सीजन आ चुका है। ज्यादातर लोगों का खाने में सबसे पसंदीदा फल आम होता है। मार्केट में अब अब कई तरह के आम आ चुके हैं। जिसमें चौसा, लंगड़ा, अल्फंसो और हापुस जैसे कई प्रकार के आम मौजूद हैं।

जहां बढ़िया ताजा और गूदेदार आम बाजार में उपलब्ध हैं। तो वहीं मिलावटी आम भी आ रहे हैं। लेकिन आप खुद ही पता कर सकते हैं आम में मिलावट है कि नहीं। आप बाजार में आम खरीदते वक्त आम को छूकर ही पता कर सकते हैं कि आम में मिलावट है या नहीं। अगर आप आम को जब हाथ में लेके चेक करते हैं. अगर आम में आपकी उंगली धंस जाती है। तो समझिए आम सही नहीं है। इसके अलावा जब आप आम खरीदने जाएं। तो आम के छिलके पर जरूर गौर करें। अगर छिलके पर किसी तरह का दाग दिखाई दे तो फिर उसमें कैमिकल का इस्तेमाल किया गया है।

अगर आप नैचुरल तरीके से पका हुआ होगा तो आपको उसमें दाग नजर नहीं आएंगे। यानी छिलके से भी आप पता कर सकते हैं। जब आप आम खरीदें तो इस बात का भी ध्यान दें कि उनके ऊपर झुर्रियां या लकीरें न हों। ऐसे आमों में मिलावट होती है। इसके साथ ही चिपके हुए आम भी नहीं खरीदने चाहिए।

नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीसे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, लीग चरण का अभी समापन भी नहीं हुआ है। उससे पहले एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। इंटरनेशनल लेवल पर 2 टीमों के लिए शिरकत कर चुके स्टार ऑलराउंडर डेविड वीजे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे डेविड वीजे का क्रिकेट करियर शानदार रहा। उन्होंने पहले अफ्रीकी टीम की तरफ से क्रिकेट के मैदान में एंट्री ली। उसके बाद वह नामीबियाई क्रिकेट टीम की भी सेवा करने में कामयाब रहे।

डेविड वीजे भारत की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में भी शिरकत कर चुके हैं। यहां उनका विराट कोहली से संबंध भी काफी अच्छा रहा. हालांकि, उनके समय में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम खिताब उठाने में नाकामयाब रही थी।

इंटरनेशनल लेवल पर डेविड वीजे कुल 69 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इसमें 15 वनडे मुकाबले जबकि 54 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं. वीजे वनडे की 15 पारियों में 25.38 की औसत से 330 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला. वहीं टी20 की 40 पारियों में उनके बल्ले से 24.0 की औसत से 624 रन निकले।

बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो वह वनडे की 15 पारियों में 45.73 की औसत से 15 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा टी20 की 54 पारियों में उन्हें 22.02 की औसत से 59 सफलता हाथ लगी।

डेविड वीजे ने आईपीएल के कुल 18 मुकाबलों में शिरकत की है. इस बीच उनके बल्ले से 11 पारियों में 29.6 की औसत से 148 रन निकले। वहीं गेंदबाजी के दौरान वह 15 पारियों में 27.5 की औसत से 16 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

8वीं पास शख्स ने चीनी से शुरू किया बिजनेस, सालाना 4 करोड़ का टर्नओवर

जयपुर :  देश में इन दिनों स्टर्टअप का दौर चल रहा है। युवा भी काफी कम उम्र में स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं और कई स्टार्टअप काफी सफल भी हुए हैं। एक शख्स ने  खुद का स्टार्टअप शुरु किया था और आज उनकी कंपनी का टर्नओवर करोड़ों रुपए में है।

उम्मेदाराम के यहां बनने वाले सिंग मखाना,सिंगोडा सेव और ओला लड्डू काफी प्रसिद्ध है। भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर के एक 8वीं पास शख्स ने साल 2011 में चीनी से बनने वाले मखाने, पतासे, लड्डू, सिंगोडो के सेव का व्यवसाय शुरू किया है। इतना ही नहीं, उनके उत्पाद बाड़मेर के अलावा बालोतरा, सांचौर, जोधपुर और जालोर जिलों तक जाते हैं।

उम्मेदाराम प्रजापत का यह काम उन्हें सीधे मंदिरों से जोड़ता है, क्योंकि उनके उत्पाद अधिकतर मंदिरों में प्रसाद के रूप में भोग लगाए जाते हैं। बाड़मेर और उसके आसपास के जिलों में लगने वाले मेलों और धार्मिक त्यौहारों में उम्मेदाराम प्रजापत के मखाने, लड्डू, सिंगोडो के सेव की काफी मांग रहती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के हर शादी,ब्याह, समारोह में इनके पतासों की भारी डिमांड रहती है।

मूलतः भूणिया निवासी उम्मेदाराम महज 8वीं पास हैं और खुद का स्टार्टअप शुरू करने के बाद सालाना करोडों का व्यवसाय कर रहे हैं।  जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद का व्यवसाय खोलने की सोची और साल 2011 में खुद का स्टार्टअप शुरू किया।

इसमें चीनी से निर्मित सिगोड़ा सेव, सिंग मखाना, पतासा, लड्डू बनाते हैं. वह बताते हैं कि रोजाना 3 टन से अधिक माल की बिक्री हो जाती है। अब खुद की कम्पनी खोलने के बाद उम्मेदाराम युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं। बाड़मेर में बनने वाले मखाना की मांग बाड़मेर, जैसलमेर, सांचोर, जोधपुर सहित राजस्थान के अलग-अलग राज्यों में होती है। साथ ही सालाना 4 करोड़ रुपए का टर्न ओवर हो जाता है।

क्या आप भी कम उम्र में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली : जोड़ों के दर्द को अक्सर बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता है। बुजुर्गों में हड्डियां कमजोर होने की वजह से घुटनों में दर्द या चलने-फिरने में तकलीफ जैसी परेशानियां आमतौर पर देखने को मिल जाती हैं।  जोड़ों के दर्द की समस्या अचानक से नहीं शुरू होती है। यह धीरे-धीरे शुरू होता है। लेकिन इस ओर ध्यान न देने की वजह से यह परेशानी बढ़ने लगती है और नौबत यहां तक पहुंच जाती है कि उठने-बैठने में भी तकलीफ शुरू होने लगती है। हालांकि, अब यह समस्या नौजवानों में भी देखने को मिलती है।

इस दर्द की समस्या की वजह से रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित होता है। वैसे तो यह समस्या ज्यादातर बुढ़ापे में होती है लेकिन हमारी लापरवाहियों की वजह से कम उम्र में भी यह परेशानी शुरू हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि जोड़ों के दर्द से बचाव कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द की वजह से रोज उठने-बैठने में भी तकलीफ शुरू हो जाती है। यह समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। जोड़ों के दर्द से बचने के लिए जरूरी है कि हम अपनी जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करें।

इसमें पीठ दर्द  तो सबसे सामान्य है। ऐसा गलत पोजिशन में बैठने या स्थिर जीवनशैली की वजह से होता है। यह परेशानी शुरुआत में छोटी नजर आती है, जिसकी वजह से इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या और गंभीर होने लगती है और आर्थराइटिस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जोड़ों के दर्द के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देकर आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। 

एक्सरसाइज करने से जोड़ों के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे जोड़ों को सुरक्षा मिलती है और वे जल्दी कमजोर नहीं होते। साथ ही, वजन कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें। इसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग को खासतौर से शामिल करें। ये मांसपेशियों और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, इससे पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

वजन कम करें
ज्यादा वजन की वजह से जोड़ों पर काफी जोर पड़ता है। इसलिए मोटापा या ओवर वेट के शिकार व्यक्ति को जोड़ों के दर्द की सम्सया होने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए कोशिश करें कि आपका वजन नियंत्रित रहे। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी, जिसके कारण जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती।

विटामिन डी लें
विटामिन डी की कमी की वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए विटामिन डी की कमी से बचें। रोज सुबह की हल्की धूप में थोड़ा समय बिताएं। साथ ही, विटामिन डी से भरपूर फूड्स, जैसे मशरूम, साल्मन, टूना आदि को डाइट में शामिल करें।

ब्लड शुगर कम करें
ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने की वजह से शरीर में सूजन बढ़ जाती है, जो जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है। ऐसे ही शुगर ज्यादा होने की वजह से कार्टिलेज में अकड़न भी हो सकती है, जिसका प्रभाव जोड़ों पर पड़ता है और उन्हें मोड़ने या सीधा करने में दर्द होने लगता है।

चोट से बचें
रोजमर्रा के जीवन में हमें कभी-कभार कोई भारी सामान उठाना पड़ जाता है या कभी चोट लग जाती है। इन कारणों से भी जोड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और उनमें दर्द होना शुरू हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप खुद को चोट से बचाएं और भारी सामान उठाते समय भी सही तकनीक का प्रयोग करें या मदद लें, ताकि जोड़ों पर अधिक दबाव न पड़े।

स्मोकिंग न करें
स्मोकिंग की वजह से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। साथ ही, इसके कारण इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। इसकी वजह से आर्थराइटिस का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए स्मोकिंग बिल्कुल न करें।

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को $15 अरब का नुकसान, एक लाख नौकरियां गई

नई दिल्ली: चीन के साथ जारी तनाव भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। इस कारण पिछले चार साल में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को 15 अरब डॉलर का प्रॉडक्शन लॉस हुआ है। साथ ही इस दौरान करीब 100,000 नौकरियों का मौका भी हाथ से निकल गया।

चीन के नागरिकों को वीजा जारी करने में देरी और भारत में काम कर रही चीनी कंपनियों की जांच के बीच ऐसा हुआ है। विभिन्न मंत्रालयों को भेजे गए ज्ञापन में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री ने कहा कि भारत ने 2 अरब डॉलर के वैल्यू एडिशन नुकसान के अलावा 10 अरब डॉलर का निर्यात अवसर भी खो दिया है।

इंडस्ट्री के लोगों के मुताबिक चीनी अधिकारियों के 4,000-5,000 वीजा आवेदन सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की विस्तार योजनाओं में बाधा आ रही है। यह स्थिति तब है जब सरकार ने 10 दिन के भीतर बिजनस वीजा आवेदनों को मंजूरी देने के लिए एक व्यवस्था बना रखी है।

इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) और मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAIT) लॉबी ग्रुप ने केंद्र सरकार से चीनी अधिकारियों के लिए वीजा मंजूरी में तेजी लाने का अनुरोध किया है। अभी इसमें एक महीने से अधिक समय लग रहा है।

इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि चीनी अधिकारियों की जरूरत टेक और स्किल ट्रांसफर, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना और कमीशनिंग, एफिशियंसी प्रोसेसेज की स्थापना और मेंटनेंस के लिए है। साथ ही चीनी की उन कंपनियों के अधिकारियों के वीजा आवेदन भी लंबित हैं, जिन्हें स्थानीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में यहां मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाने के लिए बुलाया गया है।

आईसीईए ने कहा कि हमारी घरेलू मूल्य संवर्धन (DVA) योजना पर गंभीर असर पड़ा है। जब मोबाइल के लिए पीएलआई योजना (2020-21 में) शुरू की गई थी, तो उम्मीद थी कि आपूर्ति श्रृंखला चीन से हट जाएगी। लेकिन इस गतिरोध और प्रेस नोट 3 (भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश की अधिक जांच अनिवार्य करना) के कारण सप्लाई चेन के ट्रांसफर में भारी गिरावट आई है।

यह एसोसिएशन ऐपल, ओप्पो, वीवो, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और लावा जैसे टॉप मोबाइल ब्रांड्स और मैन्युफैक्चरर्स का प्रतिनिधित्व करता है। आईसीईए का अनुमान है कि अगर भारत और चीन के बीच बिजनस एक्टिवीज सामान्य होती तो भारतीय कंपनियों का वैल्यू एडिशन वर्तमान 18% से बढ़कर 22-23% होता। इससे घरेलू मोबाइल फोन ईकोसिस्टम में सालाना 15,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त डीवीए कंट्रीब्यूशन होता।

 

 

पटना में गंगा दशहरा के दिन बाढ़ में पलटी नाव, 16 लोग लपता

पटना : पटना के बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा के दिन बड़ा हादसा हुआ है। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर जगह रविवार को उमड़ी रही। वहीं बाढ़ क्षेत्र में गंगा में एक नाव पलटने की जानकारी सामने आयी है। घटना उमानाथ घाट के पास घटित हुई है। घाट पर मौजूद लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग उस नाव में सवार थे।

मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब गयी. उमानाथ घाट के पास इस हादसे की सूचना है।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि नाव पर करीब 25 लोग चढ़े हुए थे। बीच धार में जाकर नाव पलट गयी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान भी बचायी। हालांकि अपुष्ट जानकारी ये भी दी जा रही है कि कई लोग गंगा में डूबकर लापता हो गये हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

वहीं नाव पलटने की खबर से घाट किनारे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भी हड़कंप मच गया. इधर प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली तो टीम एक्शन में आयी। मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में लापता हुए लोगों की खोज जारी है। 

जम्मु कश्मीर में आतंकियों के सफाये के लिए एक्शन मोड में अमित शाह, सुरक्षा मुद्दों पर बैठक

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में हुई आतंकी वारदात को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गया है। आतंकियों के खिलाफ एक्शन प्लान और रणनीति को लेकर आज यानी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समीक्षा बैठक करने वाले हैं। बैठक के दौरान अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन को लेकर वो कई दिशा निर्देश देंगे। इसके अलावा गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले शाह और पीएम मोदी ने भी कश्मीर को लेकर बैठक की थी।

अमित शाह की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन समेत अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों शामिल हो सकत हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज की बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की तैनाती, घुसपैठ रोधी कवायद, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा वो जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश भी दे सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में आतंकी वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। आतंकवादियों ने चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए थे। इन हमलों में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। आतंकी हमलों में एक सीआरपीएफ का जवान भी शहीद हो गया था और सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. हालांकि कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।

यौन शोषण मामले में बीएस येदियुरप्पा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

बेंगलुरु : हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को बड़ी राहत देते हुए पॉक्सो मामले में उन्हें गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है और येदियुरप्पा को जांच में सहयोग करने को कहा है। साथ ही हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पॉक्सो मामले में 17 जून को सीआईडी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

ज्ञात हो कि . फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो केस में गैर जमानती वारंट जारी किया था। बता दें कि बीएस यदियुरप्पा पर एक नाबालिग से यौन शोषण करने का आरोप है। इस प्रकरण में वारंट जारी होने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने केस को भी रद्द करने की मांग की थी। जिसपर आज सुनवाई हुई।

फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया किया है। बता दें यह पूरा मामला 2 फरवरी 2024 की है। जब एक महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ येदियुरप्पा के निवास पर रेप केस में मदद मांगने गई थी। उस दौरान आरोप है कि यदियुरप्पा के घर में लड़की से छेड़छाड़ की घटना हुई।

इस मामले में पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने 14 मार्च को बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर में येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो और धारा 354 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक डीआईजी ने मामले को सीआईडी को सौंप दिया था. बुधवार को सीआईडी ने येदियुरप्पा को पेश होने के लिए समन भेजा था। इसपर जवाब देते हुए उनके वकील ने एक हफ्ते का वक्त मांगा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यदियुरप्पा ने 17 जून को पूछताछ में शामिल होने की बात कही, लेकिन CID फास्ट ट्रैक कोर्ट से वारंट ले आई। इन आरोपों को खारिज करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वे कानूनी रूप से लड़ेंगे।

हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसे हिन्दी में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम भी कहा जाता है। दरअसल पॉक्सो एक्ट का पूरा नाम प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स एक्ट होता है।

बता दे यह एक्ट नाबालिग लडकी और लड़के दोनों में से किसी के भी खिलाफ़ हुई यौन हिंसा के खिलाफ़ लागू होता है। इस कानून को 2012 में लाया गया था। पॉक्सो एक्स के तहत दोषी पाए जाने पर कड़ी सजाओं का भी प्रावधान किया गया है। इस एक्ट को लाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य था नाबालिग बच्चों को यौन उत्पीड़न के मामलों में संरक्षण देना। इस एक्ट के तहत दोषी पाए जाने वाले अपराधी के खिलाफ उम्रकैद जैसी सजा का भी प्रवधान है।

वर्तमान समय में यौन शोषण के आरोपी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दक्षिण के कद्दावर नेता है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में इनका नाम लिया जाता है। बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री है, इन्होंने 30 मई 2008 को शपथ ग्रहण किया था। अभी येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं।

बता दें कि भाजपा संगठन में येदियुरप्पा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया था. लेकिन राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हे राज्य का अध्यक्ष बना दिया गया। ये कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008 में जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। साथ ही साल 2007 में जद(एस) के साथ गठबंधन टूटने से पहले भी थोड़े समय के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। बताते चलें येदियुरप्पा किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं।

जून और जुलाई में कैंसल रहेंगी कई ट्रेनें

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंडूल रेलवे स्टेशन में 22 जून से लेकर 3 जुलाई तक एनआई और प्रीएन आई काम कर रेलवे संकरेल से संतरागाछी लिंक लाइन को अंडूल स्टेशन से जोड़ने का काम करेगी। इसके चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के खुलने और गुजरने वाली 32 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि कई ट्रेन रीशेड्यूल किया गया है, जबकि 9 ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाने और 8 ट्रेनों को घंटों रीशेड्यूल कर चलाया जाएगा। मालूम हो कि रद्द ट्रेनें उसी दिन अपने गंतव्य स्टेशन से खुलती हैं और चक्रधरपुर रेल मंडल उसी दिन या फिर दूसरे दिन पहुंचती हैं।

ट्रेनें जो रद्द रहेंगी
29 जून से 1 जुलाई तक ट्रेन नं 22892/22891 रांची-हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
23 जून से 25 जून और 29 जून से 1 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12857/12858 हावड़ा-दीघा-हावड़ा ताम्रलिप्ता एक्सप्रेस
23 से 25 जून और 29 जून से 1 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12021/12022 हावड़ा बड़बील जनशताब्दी एक्सप्रेस
23 से 25 जून और 29 जून से 1 जुलाई चक ट्रेन नंबर 12883/12884 संतरागाछी-पुरूलिया-संतरागाछी एक्सप्रेस

ब्लू लाइन मेट्रो में थर्ड रेल बदलने का काम हुआ शुरू

कोलकाता : मेट्रो रेलवे अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आये दिन विश्व स्तरीय नयी तकनीक प्रयोग कर रहा है. इसी क्रम में अब मेट्रो रेलवे अपनी सभी स्टील से बनी करंट कंडक्टिंग थर्ड रेल (जहां से करंट प्रवाहित होती है) को बदल कर एल्युमीनियम का थर्ड रेल बनाने जा रहा है।

एल्युमीनियम युक्त थर्ड रेल से बिजली की खपत लगभग 84 प्रतिशत कम हो जायेगी. साथ ही हानिकारक कार्बन का उत्पादन भी बहुत कम होगा। मेट्रो का दावा है कि एल्युमीनियम की थर्ड रेल से प्रति किलोमीटर प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये बिजली की खपत में बचत होगी।

38 वर्ष पुरानी ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष) की स्टील से बनी करंट कंडक्टिंग थर्ड रेल को एल्युमीनियम थर्ड रेल में बदलने का काम गुरुवार को नोवापाड़ा से शुरू किया गया। मेट्रो रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सिंगापुर, लंदन, मॉस्को, बर्लिन और म्यूनिख मेट्रो में एल्युमीनियम की थर्ड रेल लाइन का इस्तेमाल हुआ है। विश्व के उन्नत शहरों में चलने वाली मेट्रो में एल्युमीनियम के बने थर्ड रेल का इस्तेमाल हो रहा है. कोलकाता मेट्रो रेलवे के दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक मेट्रो लाइन में यह कार्य 2 साल में पूरा होने की उम्मीद है।

मेट्रो अधिकारियों को उम्मीद है कि दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष मेट्रो रेल लाइन की करंट कंडक्टिंग थर्ड रेल में स्टील की जगह एल्युमीनियम का उपयोग से कोलकाता मेट्रो सिंगापुर और लंदन जैसे बड़े शहरों के समान सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक के ब्लू लाइन में लगे करंट कंडक्टिंग थर्ड रेल को बदलने का काम एक जर्मन कंपनी को दिया गया है। जर्मनी को जो कंपनी इस कार्य को कर रही है वह दुनिया के 20 प्रमुख शहरों में मेट्रो लाइन बिछाने का काम कर चुकी है। मेट्रो के मुताबिक ईस्ट-वेस्ट ग्रीन लाइन और जोका-ताराताला पर्पल लाइन एल्यूमीनियम के थर्ड रेल का उपयोग किया गया है।