मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात विदेशी मेहमान पहुंच रहें हैं इंडिया

नई दिल्ली : एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि समारोह में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और सेशल्स के नेता शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे इस समारोह में शामिल होंगे। इन नेताओं का आज से दिल्ली पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दोपहर नई दिल्ली पहुंच गईं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेबरहुड फर्स्ट और सागर विजन क्रियान्वित करते हुए
विदेशी मेहमान प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा ये नेता कल रात राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी हिस्सा लेंगे।

देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के संस्थापक का निधन

हैदराबाद : मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह 4:50 बजे निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से आईसीयू में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है। यहां उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है। रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे।

उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी ईटीवी नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु ​​​​​​के भी प्रमुख थे। रामोजी को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- रामोजी राव का निधन बेहद दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उन्होंने पत्रकारिता और फिल्म की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में इनोवेशन और एक्सीलेंस के लिए नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव भारत के विकास को लेकर भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने के कई मौके मिले।

बंगला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती ने न्यूटाउन में एक रेस्तरां मालिक को मारा थप्पड़

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अभिनेता और चंडीपुर के तृणमूल विधायक सोहम चक्रवर्ती पर न्यू टाउन में एक रेस्तरां मालिक की पिटाई का आरोप लगाया गया है। कथित तौर पर एक्टर ने उस रेस्तरां के मालिक की जमकर पिटाई की है। आरोप है कि सोमहम ने  रेस्तरां बंद करने की धमकी भी दी। उस रेस्तरां के मालिक असुल आलम ने अभिनेता व विधायक पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप लगाया है। सोहम ने भी पिटाई की बात स्वीकार की है।

हालांकि, सोहम का दावा है कि उस रेस्तरां का मालिक तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद ही हंगामा बढ़ गया। इसके बाद उसने उसे थप्पड़ मार दिया। लेकिन अनीसुल का जवाबी दावा यह था कि उन्होंने अभिषेक को गाली नहीं दी। अभिषेक के प्रति उनके मन में सम्मान है। अनीसुल ने यह भी कहा कि सोहम अपने अपराध को छिपाने के लिए अभिषेक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सोहम रेस्तरां के एक फ्लोर पर शूटिंग कर रहे थे। तभी शूटिंग यूनिट की कार को रेस्तरां के सामने रखने को लेकर अनीसुल सोहम के सुरक्षा गार्डों से बहस करने लगे। अनीसुल का दावा है कि जब सोहम ने उससे पार्किंग स्थल खाली करने को कहा तो उसके सुरक्षा गार्डों ने उसके साथ मार-पीट। आरोप है कि इसके बाद सोहम ने भी उसके साथ मार-पीट की। उसे मुक्का मारा गया। अनीसुल ने यह भी आरोप लगाया कि सोहम ने उसे जोर से लात मारी थी। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।

 

जमशेदपुर के टाटा स्टील के प्लांट में भीषण आग, गैस लाइन में हुआ था ब्लास्ट

कोलकाता : खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत गोकुलपुर इलाके में स्थित टाटा मेटालिक्स फैक्टरी में अचानक आग लग जाने से फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

इस दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार, फैक्टरी परिसर में काम करने वाले श्रमिक और स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम फैक्टरी से धुंआ निकलते देखा और फिर आग की लपटें। फैक्टरी में आग लगने से श्रमिक सहित इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी।

लेकिन फैक्टरी प्रशासन ने फैक्टरी में मौजूद आग बुझाने के यंत्रों और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा दिया। इस दौरान किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। फैक्टरी में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी प्रशासन इस बारे में कुछ भी विस्तार से बताने से इंकार कर दिया।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर मंथन

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्य समिति  की बैठक आज यानी शनिवार को दिल्ली में हो रही है। बैठक में कांग्रेस 18वीं लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन पर चर्चा कर रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि कार्यसमिति की बैठक के बाद आज शाम कांग्रेस संसदीय दल की बैठक भी होने वाली है। संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता पर चर्चा हो सकती है. गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं।

इधर CWC की बैठक से पहले ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को संसदीय दल का नेता बनाने की मांग शुरू कर दी है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि हर बार चुनाव के बाद हमारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक करती है और स्थिति का विश्लेषण करती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह 5वां कार्यकाल है। वह एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। ऐसे में सभी नेताओं की राय है कि राहुल गांधी को संसदीय दल का नेता होना चाहिए।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने आए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि हमारी मांग रही है कि राहुल गांधी आगे आएं और सब कुछ संभालें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला नेतृत्व को लेना है। राहुल गांधी को खुद फैसला करना है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को शपथ नहीं लेना चाहिए। राजा वारिंग ने कहा कि नरेंद्र मोदी 400 पार की बात कर रहे थे, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो नरेंद्र मोदी की जगह होते तो शायद शपथ नहीं लेते।

CWC की बैठक से पहले राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में राहुल-प्रियंका सेना के अध्यक्ष जगदीश शर्मा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सदन में नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी ही खड़े हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि सब कुछ पार्टी आलाकमान की ओर से तय किया जाएगा। पूरे देश की मांग है कि राहुल गांधी विपक्ष के मुख्य नेता के रूप में सामने आएं। यह पद उपयुक्त है और वह एक भूमिका निभाएंगे।

I-N-D-I-A ने नीतीश कुमार को दिया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर!

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद एनडीए को सरकार बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रपति से मिला है। एनडीए शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटा है। इस बीच जदयू के खेमे से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने एक न्यूज चैनल पर दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि इंडी गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर किया गया था। उन्होंने बताया कि जदयू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और एनडीए के साथ ही पार्टी मजबूती से नयी सरकार चलाएगी।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद इंडी गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर मिला था। लेकिन हमलोगों ने उसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि जब हम साथ थे तो नीतीश कुमार को ये संयोजक बनाने के लिए तैयार नहीं हुए। आज प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव दे रहे हैं। केसी त्यागी ने एनडीए में मजबूती से होने की बात कही।

गौरतलब है कि शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें एनडीए के सभी जीते हुए सांसद व पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। सभी ने प्रधानमंत्री पद के नरेंद्र मोदी के नाम पर अपनी सहमति दी। इस दौरान अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो मजबूती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देते रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर सहमत है और देश में लगातार तीसरी बार एकजुट रहकर सभी एनडीए की सरकार चलाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने संसद के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को आयोजित एनडीए की बैठक में कहा कि नरेद्र मोदी की अगुवाई मे बनने वाली एनडीए की नयी सरकार से बिहार और देश को बड़ी उम्मीदें है। नयी सरकार देश और बिहार के
सभी बाकी कामो को पूरा करेगी। सीएम नीतीश ने कहा कि हम सब इस सरकार और इसके नेता नरेद्र मोदी के साथ रहेंगे। पीएम के कामकाज की तारीफ भी नीतीश कुमार ने की। बता दें कि इसबार लोकसभा चुनाव परिणाम में जनादेश एनडीए को जरूर मिला है लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार अकेले भाजपा को बहुमत नहीं मिल सका। जिसके बाद विपक्ष की ओर से तरह-तरह के दावे किए जाने लगे।

गैस लीक से नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में छह घायल हो गए है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ श्रमिक उसमें फंस गए दिल्ली ।अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने  बताया कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गए।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से नौ लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि अस्पताल पहुंचने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, अन्य घयल हुए लोगों का इलाज जारी है।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण पाइपलाइन में से एक से गैस का रिसाव होना है. वहीं, पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से ‘चुनाव बाद हिंसा’ से प्रभावित जगहों का दौरा करने का किया अनुरोध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी  ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से राज्य के उन क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया जहां से ‘‘चुनाव बाद हिंसा’’ की खबरें लगातार आ रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने बोस को पत्र लिखकर कहा कि बंगाल की संस्कृति बन गई है कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि अब पश्चिम बंगाल के साथ पर्याय बन गया है, सत्तारूढ़ सरकार के गुंडे चार जून को आम चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसक हो गए हैं।

भाजपा नेता ने राज्यपाल से उन क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया जहां से ‘चुनाव के बाद हिंसा’ की खबरें आ रही हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी की जान न जाए और 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई भयावह हिंसा की पुनरावृत्ति न होने पाए। तृणमूल कांग्रेस के नेता शांतनु सेन ने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। उन्हें नाटक बंद करना चाहिए क्योंकि संदेशखाली में उनकी साजिश ‘बेनकाब’ हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि चुनाव के बाद राज्य में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) तैनात हैं लेकिन इन बलों का उपयोग ‘बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नहीं किया जा रहा. जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ सरकार के ‘गुंडों’ द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

कोलकाता समेत जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विभाग ने कहा, शाम साढ़े छह बजे के अंदर दक्षिण बंगाल में बारिश  हो सकती है । सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि इसके आस-पास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ हल्की तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच उत्तर में मानसून के चलते सभी जिलों में बारिश की पहले से चेतावनी दी गई थी।

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई है. इस बीच, उत्तर में मानसून के प्रवेश करते ही सभी जिलों में बारिश की पूर्व चेतावनी दी गई थी। दक्षिण बंगाल में भी सभी जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर जारी की गई नई चेतावनी में कोलकाता समेत तीन जिलों में शाम 6:30 बजे तक गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके साथ ही उन जिलों में 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

फिलहाल यह चेतावनी कोलकाता, उत्तरी 24 परगना और पश्चिमी मिदनापुर में जारी की गई है. हालांकि, हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, बीरभूम, पुरुलिया, नादिया, मुर्शिदाबाद में बारिश की चेतावनी है। शाम साढ़े चार बजे तक कोलकाता से सटे साल्टलेक और न्यू टाउन में बारिश शुरू हो चुकी है।

वहीं, उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का अनुमान है। शनिवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश की चेतावनी है। रविवार को जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर में बारिश हो सकती है.सोमवार को अलीपुरद्वार, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर में भी बारिश की चेतावनी है।

JDU के केसी त्यागी बोले- “अग्निवीर योजना में कमियों पर चर्चा होनी चाहिए”, एनडीए को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल आसान नहीं होने वाला है। इसके संकेत अभी से ही मिलने लगे है। जी हां, दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी ने जिस बेबाकी से फैसले लिए है, शायद ऐसा तीसरे टर्म ने होता नहीं दिख रहा है।

इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला, जब NDA के सहयोगी दल जदयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि वो पीएम मोदी से सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना की समीक्षा की मांग करेगी।

बीजेपी की सहयोगी जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और उसके प्रमुख नीतीश कुमार के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक केसी त्यागी ने कहा है कि कई राज्यों में इस योजना के खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा, “नाराजगी है, इसलिए हम अग्निवीर की समीक्षा की मांग करेंगे। हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं।”

ज्यादा गर्मी सीधे दिमाग पर डालती है असर, डिप्रेशन और आत्महत्या का खतरा

नई दिल्ली :  देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, हालांकि ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को उच्च तापमान-लू के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने के लिए निरंतर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है। हीटवेव के कारण न सिर्फ हीट स्ट्रोक और रक्तचाप से संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है साथ ही ये मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है।

मनोचिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी, चिड़चिड़ापन और अवसाद के लक्षणों और आत्महत्या के मामलों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही चिंता-तनाव या अवसाद जैसी समस्या रही है उन्हें उच्च तापमान से बचाव करते रहना और भी जरूरी हो जाता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि अत्यधिक गर्मी हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है, जिससे गुस्सा, हताशा और अवसाद के मामले बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को पहले से ही अवसाद और गंभीर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें रही हैं उनमें गर्मी के दिनों में आत्महत्या के मामले भी बढ़ते हुए देखे जाते रहे हैं।

भोपाल स्थित एक अस्पताल में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं, जब हमारा शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है, तो वह पसीने का उत्पादन करके और रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके स्वयं को ठंडा करने की कोशिश करता है। हालांकि जब आप लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी के संपर्क में रहते हैं तो यह मस्तिष्क के रसायनों जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन के काम करने के तरीके को भी बदल सकती है। ये स्थिति हमारे मूड को प्रभावित कर सकती है। यही कारण है कि गर्मियों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा आने, चिंता-तनाव जैसे विकारों के मामले काफी बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा गर्मी के कारण थायराइड हार्मोन का उत्पादन को प्रभावित हो सकता है, जिससे थकान, अवसाद और स्पष्ट रूप से सोचने में समस्या हो सकती है। डॉ सत्यकांत बताते हैं, दुनियाभर में अधिक तापमान वाले दिनों में आत्महत्या के मामले भी अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। यूरोपीय देशों में भी बढ़ती गर्मी और आत्महत्याओं के बीच संबंध पाया गया है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वेबसाइट द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि उच्च तापमान, आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों को बढ़ाने वाला हो सकता है। औसत मासिक तापमान में हर 1°C की वृद्धि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मौतों में 2.2% की बढ़ोतरी का कारण बन सकती है। सेरोटोनिन की कमी के कारण मानसिक स्वास्थ्य विकारों के लक्षण बिगड़ने लगते हैं जिसके कारण इस तरह की गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान

डॉ सत्यकांत बताते हैं, गर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का एक कारण नींद से संबंधित समस्या भी मानी जाती है। जोखिमों को कम करने के लिए नींद को प्राथमिकता दें। सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त आरामदायक नींद मिले। नींद के शेड्यूल को नियमित करने और रात में 6-8 घंटे निर्बाध नींद प्राप्त करने से आपके मूड पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा नियमित शारीरिक गतिविधि करें। व्यायाम से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। हल्का व्यायाम जैसे वॉकिंग या तैरकी भी फायदेमंद हो सकती है।

बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, पूर्वांचल में हल्की बारिश की उम्मीद

लखनऊ: यूपी में अभी भी गर्मी का दौर चल रहा है। बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की राहत की उम्मीद है।

प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। नौतपा के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झुलसाती लू से थोड़ी राहत तो मिली है मगर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर, आगरा, इटावा और बुंदेलखंड के कई इलाकों में कल और परसों भी गर्म हवा और लू चलने के आसार जताए हैं। बुधवार को प्रदेश में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 46 तो झांसी में अधिकतम 45.9 डिग्री रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करे तो बुलंदशहर में प्रदेश में न्यूनतम 23 डिग्री रहा। इसके बाद नजीबाबाद और बाराबंकी में न्यूनतम 25 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आज और कल दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी व तराई इलाकों महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच आदि में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की उम्मीद है। यहां हल्की आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

बिहार चुनाव की तैयारी में नीतीश, 3 बड़े मंत्रालय की डिमांड

रांची: चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली सियासी हलचल बुधवार को तेज़ रही । NDA तीसरी बार सत्ता की कुर्सी संभालने जा रही है। 7 जून को BJP मुख्यालय में बैठक होगी. जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जायेगा। बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे.

8 जून की शाम को नरेंद्र मोदी तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ ले सकते हैं. लेकिन शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली में प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है।

16 सीटों वाली TDP ने समर्थन के बदले 3 कैबिनेट पद और 2 राज्यमंत्री पद की मांग रखी है तो वहीं12 सीटों वाली JDU ने 3 कैबिनेट पद और 2 राज्यमंत्री पदों की इच्छा जताई है। JDU ने भी पसंद के मंत्रालयों की लिस्ट दे दी है। एक मांग पर दोनों में खींचतान हो सकती है, क्योंकि स्पीकर का पद TDP और JDU दोनों ने ही मांगा है।

उत्तरकाशी में फंसे 9 ट्रैकर्स की मौत, 13 लोगों को एयरलिफ्ट बचाया गया

देहरादून : उत्तरकाशी के सहस्त्र ताल ट्रैकिंग रूट पर 22 सदस्यों का दल खराब मौसम के चलते फंस गया था। 4 जून को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 22 में से 13 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। 9 ट्रैकर्स के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू शुरू होने से खत्म होने तक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार जिला प्रसाशन से अपडेट लेते रहे. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को 36 घंटे में पूरा किया गया।

उत्त्तरकाशी के सहस्त्र ताल ट्रैक रूट पर चल रहे 22 सदस्यों दल का रेस्क्यू अभियान आज यानि गुरुवार को पूरा हो गया है। खराब मौसम में कुफरी टॉप पर फंसे 13 ट्रैकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जबकि, 9 शव बरामद किए गए हैं। कर्नाटक ट्रेकिंग एसोसिएशन का 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल उत्तरकाशी के सिल्ला गांव से 29 मई को सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ था। 4 जून को तेज तूफान और बारिश के चलते दल रास्ता भटक गया।

ट्रैकिंग दल के एक सदस्य ने मंगलवार की शाम को यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी तक पहुंचाई, जिसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। इस ट्रैकिंग दल ने पर्यटन और वन विभाग से 29 मई से 7 जून तक की अनुमति ली थी. ट्रैकर्स के कुफरी टॉप में फंसने की सूचना मिलते ही मंगलवार देर शाम से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया, जो कि आज पूरा हो गया है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन 36 घंटे तक चला. राज्य पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और वायुसेना की मदद से यह रेस्क्यू पूरा किया गया। सभी ट्रैकर्स को एरलिफ्ट करके सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

रेस्क्यू के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जिला प्रसाशन से अपडेट लेते रहे. 22 में से 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि, 9 शवों को भी बरामद कर लिया गया है। शवों को पंचनामा के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौजूदा वक्त में घटनास्थल पर मौसम साफ है। नटीण हेलीपैड पर रेस्क्यू के लिए जरूरी वाहन और स्टाफ तैनात किए गए हैं। मातली हेलीपैड में एक एंबुलेंस तैनात की गई है। SDRF के जवान मातली हेलीपैड पर तैनात हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

अस्पताल में भर्ती एक ट्रैकर ने बताया कि घटना वाले दिन उनका ग्रुप वापस लौट रहा था। जिस जगह पर वो फंसे थे, वहां बर्फबारी हो रही थी और अचानक 90 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे पूरा ग्रुप वहां फंस गया। सहस्त्र ताल ट्रैक उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके में स्थित एक लोकप्रिय ट्रैक है। यहां की सुंदरता देखने लायक है. इन दिनों ट्रैकर्स और सैलानी ट्रैक का भ्रमण करने आते रहते हैं। करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्र ताल ट्रैक की शुरुआत ऋषिकेश से होती है। ऋषिकेश से कमद गांव की दूरी लगभग 130 किलोमीटर है। उत्तरकाशी से ‘कुछ कल्याण बेस’ से सहस्त्र ताल ट्रैक की चढ़ाई शुरू होती है।

सहस्त्र ताल तक पहुंचने के लिए कुल ट्रैक की लंबाई लगभग 30-35 किलोमीटर है, जो अलग-अलग रास्तों पर निर्भर करती है। ट्रैक को पूरा करने में आमतौर पर 7-8 दिन लगते हैं। इस ट्रैक में कई सुंदर ताल शामिल हैं। यह ट्रैक हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों, हरे-भरे घास के मैदानों और घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता है। लेकिन जितना सुंदर यह ट्रैक है, उतना ही कठिन इसका सफर भी है। यहां ट्रैकिंग के लिए शरीर का फिट होना बेहद जरूरी है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी भी कभी कबार महसूस की जाती है।

 

पानी के लिए जाना पड़ता था कई किलोमीटर दूर, तंग आकर बुजुर्ग ने दे दी जान

जयपुर : राजस्थान के अलवर में पानी कि किल्लत से परेशान होकर बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या खबर समाने आई है। मरने वाला रिटायर्ड सीनियर एडवोकेट थे। उनकी उम्र 75 साल थी। रोजाना उन्हें कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा था। पानी की समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग से कई बार शिकायत भी की। आरोप है कि जब कोई समाधान न निकला तो थक-हारकर वकील ने आत्महत्या कर ली।

भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बीच-बीच में नाममात्र के लिए बारिश जरूर हो रही है। लेकिन गर्मी दोबारा लौट आ रही है। राजस्थान के अलवर में तो गर्मी के साथ-साथ लोग पानी कि किल्लत से भी जूझ रहे हैं।

पानी की किल्लत ऐसी कि एक बुजुर्ग ने इस समस्या का समाधान न मिलने पर सुसाइड ही कर लिया। वह रोजाना दूर-दराज से पानी ला रहे थे ताकि प्यास बुझाई जा सके। लेकिन जब पानी ढोते-ढोते वह परेशान हो गए तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

NDA संसदीय दल की बैठक 7 जून की सुबह 11 बजे

नई दिल्ली : केंद्र में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसी क्रम में सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। संसदीय दल की बैठक सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हाॅल में आयोजित की जाएगी। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ या फिर नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

दिल्ली में पीएम आवास पर बुधवार शाम एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में जेडीयू नेता नीतीश कुमार, ललन सिंह, टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और हम के नेता जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया और जल्दी सरकार बनाने की बात कही।

ज्ञात हो कि एनडीए गठबंधन को केंद्र में बहुमत मिला है. लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं. चूंकि बीजेपी को अकेले बहुमत प्राप्त नहीं है, इसलिए सरकार गठन में जेडीयू और टीडीपी की भूमिका अहम हो गई है. सूत्रों के हवाले से इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू अभी दिल्ली में ही रहेंगे और सरकार गठन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे.

25 साल बाद चुनाव हारते ही Adhir Ranjan हुए ‘अधीर’ कहा ,मेरा राजनीतिक भविष्य कैसा होगा, नहीं जानता

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल के बहरमपुर संसदीय क्षेत्र से हार के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह नहीं जानते कि उनका राजनीतिक भविष्य कैसा होगा। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अधीर चौधरी को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 85,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। चौधरी की पराजय के साथ ही कांग्रेस ने बहरमपुर पर अपनी राजनीतिक पकड़ खो दी, जो राज्य में कांग्रेस का अंतिम गढ़ था। पार्टी को केवल एक सीट मालदा दक्षिण पर जीत मिली है।अपने बहरमपुर आवास पर एक निजी चैनल से बात करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि आने वाला समय उनके लिए कठिन होगा।

अधीर ने कहा कि इस सरकार से लड़ने के प्रयास में मैंने अपनी आय के स्रोतों की अनदेखी की है। मैं खुद को बीपीएल सांसद कहता हूं। राजनीति के अलावा मेरे पास कोई और कौशल नहीं है। इसलिए आने वाले दिनों में मेरे लिए मुश्किलें खड़ी होंगी और मुझे नहीं पता कि उनसे कैसे पार पाया जाये। चौधरी ने पुष्टि की कि वह अपना सांसद आवास खाली करने के लिए जल्द ही राजधानी जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी एक छात्रा है और कभी-कभी अपनी पढ़ाई के लिए इस जगह का इस्तेमाल करती है। मुझे वहां एक नया घर ढूंढना होगा, क्योंकि मेरे पास कोई घर नहीं है।

चुनाव के बाद ममता बनर्जी की ‘I.N.D.I‌.A’ गठबंधन के साथ निकटता पर बात करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने गठबंधन में तृणमूल की मौजूदगी पर कभी आपत्ति नहीं जतायी. हालांकि श्री चौधरी ने इस बात से सहमति जतायी कि उन्होंने ममता बनर्जी के साथ गठबंधन का विरोध करते हुए पार्टी हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि यह राजनीतिक आत्महत्या के समान होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के पद पर बने रहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैंने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है और पहले अपने नेताओं से इस पद के लिए मुझसे ज्यादा योग्य व्यक्ति को खोजने का आग्रह करते हुए अपना पद छोड़ना चाहता था। मैं सोनिया गांधी के अनुरोध पर रुका रहा, मुझे अभी तक अपने नेताओं की ओर से कोई फोन नहीं आया है। फोन आने पर मैं एक बार फिर पार्टी को अपनी इच्छा से अवगत कराऊंगा।

चौधरी ने कहा कि बहरमपुर में प्रचार के लिए किसी नेता को न भेजना पार्टी का विवेकाधिकार है और इस बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘जब राहुल गांधी की ‘पूरब-पश्चिम भारत जोड़ो यात्रा’ मुर्शिदाबाद पहुंची, तो हमने उसमें हिस्सा लिया। हमारे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार मालदा में प्रचार किया, लेकिन बहरमपुर कभी नहीं आये। यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व का फैसला था, जिसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है.’ साल 1999 से बहरमपुर से सांसद चौधरी के लिए यह शायद सबसे कठिन चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्हें गुजरात के रहने वाले तृणमूल उम्मीदवार पठान से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

रितुपर्णा सेनगुप्ता को फिर ईडी ने किया अगले सप्ताह तलब

कोलकाता: राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को फिर तलब किया है। ईडी ने एक्ट्रेस को पिछले बुधवार सुबह 11 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया था. लेकिन एक्ट्रेस के विदेश में होने के कारण वह शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने एक मेल भेजकर बताया कि अभी उनके लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स जाना संभव नहीं है। रितुपर्णा ने देश लौटने पर उनसे संपर्क करने का आश्वासन भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने उस ईमेल के आधार पर एक्ट्रेस को अगले हफ्ते दोबारा सीजीओ कॉम्प्लेक्स आने का आदेश दिया है।

ईडी के एक अधिकारी ने दावा किया कि जांचकर्ताओं को राशन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ रितुपर्णा के वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिली है। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए रितुपर्णा ने पहले ही कहा था, ”मैं यह सुनकर बहुत हैरान हूं, मैं सचमुच इस बारे में कुछ नहीं जानता. राशन भ्रष्टाचार क्या है? मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसके बाद रितुपर्णा ने फिर कहा, मेरी कई फिल्में रिलीज होनी हैं। ऐसी खबरें मेरे लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं। मैं जीवन भर काम करती रही हूं, मेरे नाम पर अचानक ऐसा कहना बहुत अनुचित है। उन्होंने कहा कि वह वकील से सलाह लेने के बाद फैसला लेंगे कि उन्हें ईडी के समक्ष पेश होना है या नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2019 में अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता से जांच एजेंसी ईडी ने रोज वैली मामले में पूछताछ की थी. अब राशन भ्रष्टाचार मामले में उनका नाम सामने आने लगा है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दिल्ली को मिलेगी राहत

नई दिल्ली :  दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने का निर्देश दिया और कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त पानी के प्रवाह को हरियाणा सुगम बनाने का काम करे।

दिल्ली जल संकट पर सुनवाई के दौरान शीर्ष कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। कोर्ट की ओर से हिमाचल प्रदेश को सात जून को अतिरिक्त जल छोड़ने का निर्देश दिया गया है, साथ ही उसे हरियाणा को पहले इसकी जानकारी देनी होगी।

न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को कोई आपत्ति नहीं है और वह उसके पास उपलब्ध अतिरिक्त जल छोड़ने को तैयार है।
पीठ की ओर से निर्देश दिया गया कि हिमाचल प्रदेश द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त जल के प्रवाह को हरियाणा सुगम बनाए रखने में मदद करे ताकि जल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच सके।

पीठ की ओर से निर्देश दिया गया कि हिमाचल प्रदेश द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त जल के प्रवाह को हरियाणा सुगम बनाए रखने में मदद करे ताकि जल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच सके। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 जून की तारीख तय की है।

बता दें कि शीर्ष अदालत दिल्ली सरकार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में हरियाणा को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय राजधानी को उपलब्ध कराया जाने वाला अतिरिक्त जल छोड़े ताकि राजधानी में जारी जल संकट को कम किया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में केंद्र, बीजेपी शासित हरियाणा और कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश को पक्षकार बनाने का काम किया गया था, साथ ही कहा गया है कि जीवित रहने के लिए पानी जरूरी है और यह बुनियादी मानवाधिकारों में से एक है।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे कई राष्ट्राध्यक्ष

नई दिल्ली : अठारहवीं लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा
रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेन्द्र मोदी के सप्ताहांत होने वाले
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष इस ऐतिहासिक पल के साक्षी
होंगे। अभी तक नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच बताया गया है कि आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश,
श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल
विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित
किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है। राजनयिक सूत्रों का कहना है
कि इस बातचीत में मोदी ने हसीना को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल के
प्रधानमंत्री से भी बातचीत हुई और उन्हें औपचारिक निमंत्रण आज भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 2014 में
नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के नेता उपस्थित हुए थे। द्वितीय कार्यकाल के श्रीगणेश पर
2019 के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए थे।

इस बीच भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल करने पर
विश्व के नेताओ से बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है। वह लगातार शुभकामनाओ के लिए एक्स हैउल पर
आभार भी ज्ञापित कर रहे है। उन्होने लातविया के राष्ट्रपति का आभार जताते तुए कहा है कि आपके गर्मजोशी भरे
संदेश के लिए धन्यवाद। हम लातविया के साथ अपनी दोस्ती को महत्व देते है और इस साझेदारी को और गहरा
करने के लिए तत्पर है।

मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री प्रविद कुमार जगन्नाथ की एक्स पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
‘प्रधानमंत्री प्रविद कुमार जगन्नाथ जी आपके हार्दिक सदेश के लिए धन्यवाद। मोरीशास हमारी पड़ोसी प्रथम नीति,
विजन सागर और ग्लोबल साउथ के लिए हमारी प्रतिबद्धता के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मै हमारी विशोष
साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”

भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग तोबगे की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री त्सेरिग तोबगे
आपकी शुभकामनाओ के लिए धन्यवाद। भारत-भूटान संबंध निरतर मजबूत होते रहेगे।” नेपाल के प्रधानमंत्री
प्रचठ की पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री कॉमरेउ प्रचंड जी आपकी शुभकामनाओ के
लिए धन्यवाद। भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने के लिए निरतर सहयोग की आशा है।” श्रीलका के राष्ट्रपति
रानिल विक्रमसिचे की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद, श्री रानिल विक्रमसिघे। मै भारत-श्रीलका
आर्थिक साझेदारी पर हमारे निरंतर सहयोग की आशा करता हूं।” श्रीलका के कार्यकारी राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे
की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “आपकी शुभकामनाओ के लिए धन्यवाद, मेरे मित्र महिंदा राजपक्षे। जैसे-
जैसे भारत-श्रीलका साझेदारी नई ऊचाइयों को छ रही है, मै आपके निरतर सहयोग की आशा करता हूं।”

श्रीलका के फील्ल मार्शल सरथ फोन्सेका की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद श्री सरथ फोन्सेका।
श्रीलका के साथ हमारे संबंध विशेष है। हम इसे और प्रगाढ़ तथा मजबूत बनाने के लिए श्रीलका की जनता के साथ
मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने
कहा. “आपकी शुभकामनाओ के लिए धन्यवाद प्रधानमत्री जियोर्जिया मेलोनी। हम भारत-इटली रणनीतिक
साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो साझा मूल्यों और हितो पर आधारित है। वैश्विक कल्याण
के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर है।”

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू की पोस्ट का जवाब देते तुए प्रधानमंत्री ने कहा, “धन्यवाद राष्ट्रपति
मोहम्मद मुहजू। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में हमारा मूल्यवान साझेदार और पड़ोसी है। मै भी अपने द्विपक्षीय
संबंधो को और मजबूत करने के लिए निकट सहयोग की आशा करता हू।” जमैका के प्रधानमंत्री एड्यू होल्नेस की
पोस्ट के जवाब मे प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री एड्यू होल्नेस, आपका धन्यवाद। भारत-जमैका संबंधो की
पहचान सदियो पुराने लोगो के आपसी संबंधो से है। मै अपने लोगो के कल्याण के लिए आपके साथ मिलकर काम
करने के लिए उत्सुक हू।” बारबाउोस की प्रधानमंत्री सुश्री मिया अमोर मोटली की पोस्ट का जवाब देते हुए
प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, आपका धन्यवाद। मै अपने लोगो के कल्याण के लिए भारत
और बारबाडोस के बीच एक मजबूत साझेदारी के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”