दक्षिण 24 परगना की हर सीट पर तृणमूल की जीत बरकरार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के अंतर्गत आने वाले सभी लोकसभा सीटों पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत बरकरार रखा है. इसी जिले में डायमंड हार्बर सीट भी आता है, जिसपर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तीसरी बार जीत को कायम रखा है. दक्षिण (कोलकाता), जादवपुर, मथुरापुर और जयननगर (एससी) सीटों पर भी तृणमूल के उम्मीदवार ही विजयी रहे हैं।

राज्य में डायमंड हार्बर सीट पर हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे पर भी एक तरह की सबकी निगाहें टिकी थीं. इसकी वजह यह भी बतायी जा रही है कि यहां तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया। अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर में तीसरे बार सांसद चुने गये हैं, जिनकी जीत का मार्जिन राज्य में ज्यादा रहा है. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को शिकस्त दी है. यहां भाजपा ने अपना उम्मीदवार अभिजीत कुमार को बनाया था, जबकि माकपा ने प्रतिकुर रहमान को मैदान में उतारा था।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में तृणमूल नेता बनर्जी को 7,91,127 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 56.15 प्रतिशत था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीलांजन राय को हराया था, जिन्हें 4,70,533 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 33.39 प्रतिशत था। गत लोकसभा चुनाव में माकपा के उम्मीदवार डॉ फुआद हलीम को 93,941 वोट मिले थे।

दक्षिण 24 परगना के अंतर्गत आने वाला कोलकाता (दक्षिण) सीट भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. उक्त संसदीय क्षेत्र में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद 1991 से वर्ष 2009 तक हुए लोकसभा चुनाव व लोकसभा उप-चुनाव में विजयी होती आयी हैं। वर्ष 2011 में तृणमूल के पश्चिम बंगाल के सत्ता में आने के बाद सुश्री बनर्जी ने सांसद पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद यहां हुए उपचुनाव में तृणमूल से सुब्रत बक्शी विजयी हुए, जो वर्ष 2014 में भी इस सीट से सांसद चुने गये। वर्ष 2019 में माला राय तृणमूल की उम्मीदवार के तौर पर उक्त सीट से विजयी हुईं। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने फिर राय पर भरोसा जताया और यहां से उन्हें पार्टी की उम्मीदवार बनाया।

माला राय ने इस सीट पर तृणमूल की जीत को कायम रखा. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को देबश्री चौधरी को शिकस्त दी है। यहां चुनाव के मैदान में माकपा की ओर से सायरा शाह हलीम भी थीं। गत लोकसभा चुनाव में माला राय को 5,73,119 वोट मिले थे, जो यहां हुए कुल मतदान का करीब 47.50 प्रतिशत था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस को हराया था, जिन्हें 4,17,927 वोट मिले थे, जो कुल वोट का लगभग 34.64 प्रतिशत था। गत लोकसभा चुनाव में इस सीट पर माकपा उम्मीदवार नंदिनी मुखर्जी को 1,40,275 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 11.63 प्रतिशत था।

जयनगर (एससी) लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने इस बार भी प्रतिमा मंडल को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार अशोक कंडारी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया। गत लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर मंडल और भाजपा नेता कंडारी के बीच ही मुख्य मुकाबला था। इस बार आरएसपी ने अपना उम्मीदवार समरेंद्रनाथ मंडल को बनाया। गत लोकसभा चुनाव में मंडल को 7,61,206 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 56.13 प्रतिशत था। मंडल ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कंडारी को हराया था, जिन्हें 4,44,427 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 32.77 प्रतिशत था।

उक्त लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी की युवा इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सायनी घोष को पहली बार देश के आम चुनाव में मौका दिया। उन्होंने अपने दल के विश्वास को टूटने नहीं देते हुए यहां से पार्टी की जीत को बरकरार रखा। सायनी घोष ने यहां भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिर्वाण गांगुली को हार का मुंह दिखाया। यहां पर माकपा ने अपना उम्मीदवार सृजन भट्टाचार्य को बनाया था। गत लोकसभा चुनाव में जादवपुर सीट पर तृणमूल उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती को 6,88,472 वोट मिले थे, जो यहां हुए कुल मतदान का करीब 47.91 प्रतिशत था. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को अनुपम हाजरा को हराया था, जिन्हें 3,93,233 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 27.36 प्रतिशत था। गत लोकसभा चुनाव में माकपा उम्मीदवार विकास रंजन भट्टाचार्य को 3,02,264 वोट मिले थे, जो यहां हुए कुल मतदान का करीब 21.04 प्रतिशत था। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में मिमी को तृणमूल ने उम्मीदवार नहीं बनाया।

राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल ने मथुरापुर सीट पर इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भी बापी हालदार को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने यहां पर अपनी पार्टी की जीत फिर बरकरार रखी। उन्होंने यहा भाजपा के उम्मीदवार अशोक पुरकाइत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया। उक्त सीट पर माकपा ने अपना उम्मीदवार पिछले बार की तरह डॉ. शरद चंद्र हालदार को बनाया था। गत लोकसभा चुनाव यानी वर्ष 2019 में उक्त सीट पर तृणमूल के उम्मीदवार चौधरी मोहन जाटुआ थे, जिन्हें 7,26,828 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 51.84 प्रतिशत था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार श्यामा प्रसाद हालदार को शिकस्त दी थी, जिन्हें 5,22,854 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 37.2 प्रतिशत था।

बम की धमकी मिलने के बाद चेन्नई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में तीन घंटे की देरी

चेन्नई: चेन्नई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने का दावा क‌िया गया है। बता दें क‌ि यह घटना अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के कुछ घंटों बाद हुई है, जिसमें 186 यात्री सवार थे और फ्लाइट को अहमदाबाद का रूख करना पड़ा। इसके बाद अकासा फ्लाइट के सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और फ्लाइट की जांच की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह यहां से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में दो घंटे की देरी हुई, क्योंकि एक कॉल में चेतावनी दी गई थी कि उस फ्लाइट में बम विस्फोट हो सकता है। यहां थुराईपक्कम स्थित इंडिगो कॉल सेंटर पर कॉल आने के बाद अधिकारियों ने फ्लाइट को एक अलग जगह पर ले जाकर सुरक्षा जांच की। सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को सुबह 10.30 बजे रवाना होने की अनुमति दी गई।

दिन में ऐसी दूसरी घटनाइस से पहले आज 186 यात्रियों को लेकर जा रही अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. अकासा एयर के प्रवक्ता के अनुसार बम की धमकी मिलने के बाद कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और सुबह 10:13 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए।

बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद ने दिलीप घोष को एक लाख 41 हजार नौ वोट से हराया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी कीर्ति आजाद ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रार्थी दिलीप घोष को एक लाख 41 हजार नौ वोट के अंतराल से हरा कर जीत दर्ज की है. बताया जाता है की 14वें राउंड की समाप्ति पर विश्व कप विजेता कीर्ति आजाद को 686849 वोट मिले. वही बीजेपी प्रार्थी दिलीप घोष को 545840 वोट मिले. इस बीच भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष को 141009 वोट से हार का सामना करना पड़ा. इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को तृणमूल कांग्रेस का प्रार्थी बनाया गया था. हिंदी भाषी मतदाताओं कीर्ति आजाद के आने से काफी प्रभावित हुए।

कीर्ति आजाद ने मिडिया को कहा की हिंदू मुस्लिम के नाम से देश के लोगों को बांटने वाली भाजपा को बंगाल ही नही समूचे देश की जनता के आईना दिखा दिया है। राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों के हित में काम किया है। जिसका नतीजा है यह भारी जीत. मुंह फट लोगों को यहां की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कीर्ति आजाद ने कहा की आगे वे क्षेत्र की जनता के विकास को लेकर उनके सुख दुख को लेकर काम करेंगे। कीर्ति आजाद ने कहा की बर्दवान दुर्गापुर की जनता के लिए अब काम करना ही उनका लक्ष्य है।

इसके साथ देश हित में खेलने वाले विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी को अपने बीच पाकर क्षेत्र की जनता काफी प्रभावित हुई. बिना किसी भड़काऊ भाषण और बिना किसी तरह के विवाद से बचते हुए कीर्ति आजाद जमीनी स्तर पर अपना प्रचार करते रहे। जिसका नतीजा आज मतगणना के दिन देखने को मिल रहा है। कीर्ति आजाद की इस बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में निराशा आ गई है। भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष को लेकर एक फुसफुसाहट शुरू हो गई है की उन्हे मेदिनीपुर से बर्दवान दुर्गापुर सीट पर लड़ाई के लिए जानबूझकर भेजा गया।

यह अक्सर विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके अनुयायियों के खिलाफ सुना जा रहा था। यहां तक ​​कि बर्दवान दुर्गापुर सीट से तृणमूल उम्मीदवार कीर्ति आजाद ने खुद प्रचार के दौरान कहा था कि शुभेंदु अधिकारी ही दिलीप को हरवायेंगे। मंगलवार को जैसे ही गिनती शुरू हुई तो देखा गया कि कीर्ति का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा था। बारह राउंड की समाप्ति पर, बर्दवान दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कीर्ति आजाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप घोष से 115948 वोटों से आगे चल रहे है। यानी दिलीप की हार पक्की होती दिखने लगी थी। हालांकि दिलीप घोष की इस पर कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

कल होगी NDA के घटक दलों की बैठक : सूत्र की खबर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में एनडीए करीब 300 सीटों पर तो इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहे हैं। देश भर में जारी मतगणना के बीच कांग्रेस के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कल दिल्ली में एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक हो सकती है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को एनडीए नेताओं की एक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी नेता अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

बुधवार को दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नेता आगे की रणनीति तय करेंगे। साथ ही मंत्रीमंडल के गठन को लेकर चर्चा संभव है। एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पार्टी उम्मीदवार जीतन राम मांझी को निर्णायक बढ़त मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव की जारी मतगणना और अब तक प्राप्त रुझानों को ध्यान में रखते हुए पवार ने कहा, ‘‘आश्वस्त नहीं हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं।”

कंगना रानौत  ने विक्रमादित्य सिंह को 72,088 वोटों से हराया

शिमला :अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना चुनावी सफर शुरू किया था, हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीत गई हैं। कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली रनौत ने 72,088 वोटों से जीत हासिल की है।

रनौत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने यह चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा। यह उनकी विश्वसनीयता और उनकी गारंटी और लोगों का उन पर भरोसा का नतीजा है कि हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।” इस बीच हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर ने भी जीत दर्ज की है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “हमीरपुर की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर की जनता का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पांचवीं बार आशीर्वाद दिया है। मैं अगले पांच साल हमीरपुर की जनता के लिए काम करूंगा…एनडीए 300 सीटों को पार करेगा और एक बार फिर सरकार बनाएगा…।”

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, भगवा पार्टी ने दो सीटें जीती हैं, जबकि अन्य दो पर भाजपा का कब्जा है।

10 राज्यों में मुंह के बल गिरी बीजेपी,  पार्टी के 400 पार का सपना रह गया अधूरा

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनावों 2024 के नतीजे आ रहे है। ऐसे में कई रात्यों में बीजेपी की जीत हो रही है तो वही कई राज्यों में बीजेपी मुंह के बल गिरती नजर आ रही है। दरअसल 10 राज्यों के रुझानों में पार्टी बहुत ज्यादा सीटों पर आगे नहीं दिख रही है। यहां स्थानीय पार्टियों की पकड़ मजबूत नजर आ रही है, जबकि दो राज्यों में राहत है।

सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी का खेल बिगड़ता दिख रहा है। वहीं, हरियाणा और बंगाल में भी बीजेपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट अमेठी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारी वोटों के अंतर से पीछे चल रही हैं। यहां कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 34 सीटों पर बीजेपी, जबकि समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है।

इसके अलावा सात सीटों पर कांग्रेस आगे है। इस तरह हिसाब से INDIA गठबंधन राज्य की 80 में से 44 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, एनडीए 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

बिहार की बात करें तो राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए 34 सीटों पर आगे है, जबकि 4 पर INDIA गठबंधन आगे चल रहा है और दो पर अन्य दल आगे हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 17 सीटें जीती थीं और 16 पर जनता दल (यूनाइटेड) के पास गई थीं।

हरियाणा में बीजेपी को 5 सीटों पर का नुकसान हो सकता है। 10 लोकसभा सीटों में से पांच पर बीजेपी और पांच पर कांग्रेस आगे चल रही है। पिछले चुनाव के नतीजे देखें तो बीजेपी को राज्य की 10 की 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी का जादू चलता दिख रहा है। एक बार फिर से सत्तारूढ़ कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी सिर्फ 11 सीटों पर ही लीड करती दिख रही है।

मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस आगे चल रही है।
राजस्थान में भी बीजेपी को 10 सीटों पर नुकसान हो सकता है।
कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर जो रुझान सामने आए हैं, उनमें बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब में 2019 में बीजेपी को दो सीटें मिली थीं। इसके अलावा तेलंगाना और ओडिशा में बीजेपी को राहत है।
ओडिशा की 21 में से 18 पर और तेलंगाना की 17 में से 8 पर बीजेपी आगे है।

जयपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी मंजू शर्मा 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की मंजू शर्मा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जयपुर लोकसभा सीट जीत ली है। शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर, पर्याप्त अंतर से जीत हासिल की।

 मंजू शर्मा ने कुल 564196 वोट हासिल किए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास से 390836 वोटों के प्रभावशाली अंतर से आगे रहे। यह जीत राजस्थान राज्य के प्रमुख युद्धक्षेत्र जयपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन को रेखांकित करती है।

जयपुर सीट के लिए मतदान 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के हिस्से के रूप में 19 अप्रैल, 2024 को हुआ था। यह निर्वाचन क्षेत्र, जो राजस्थान के 25 में से एक है, शर्मा और खाचरियावास के बीच कड़ी टक्कर देखी गई।

मंजू शर्मा की जीत 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की संख्या में इजाफा करती है, जहां पार्टी ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है। देश भर के नतीजे जल्द ही पूरी तरह से घोषित होने की उम्मीद है, जिसमें भाजपा केंद्र में अगली सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

अपने विजयी भाषण में, शर्मा ने जयपुर के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।जयपुर में जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो परंपरागत रूप से राज्य में एक मजबूत ताकत रही है। यह प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों को नामांकित करने की पार्टी की रणनीति और राजस्थान में मतदाताओं के लिए इसकी निरंतर अपील पर प्रकाश डालता है।

‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना: शरद पवार

मुंबई :  एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि भविष्य की रणनीति तय करने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता बुधवार को दिल्ली में बैठक करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि विपक्षी दल के सरकार बनाने की संभावना नहीं है।

एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए जब रुझानों से संकेत मिला कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकती है, तो मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, पवार ने कहा कि उन्होंने जद (यू) नेता नीतीश कुमार या टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से बात नहीं की है।

पवार ने कहा, “मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे और सीताराम येचुरी से बात की। भारतीय गठबंधन की बैठक कल दिल्ली में होने की संभावना है। अंतिम निर्णय आज शाम तक होने की उम्मीद है। तदनुसार, मैं दिल्ली में रहूंगा।”

इस सवाल पर कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, पवार ने कहा, ”हमने इस पर विचार नहीं किया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि इंडिया गठबंधन सरकार बना सकता है या नहीं। हम कल मिलेंगे और भविष्य की कार्रवाई पर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नतीजों ने भारत गठबंधन को एक नई दिशा दी है, उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा जीत रही थी, वहां भी पिछली बार की तुलना में उसकी जीत का अंतर कम था।

उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर भी संतोष जताया और कहा कि उसने दस सीटों पर चुनाव लड़ा और सात पर आगे है।

गर्मी से परेशान, पानी पीने कूएं में कूदे 32 बंदरों की दर्दनाक मौत

रांची : झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच एक सिंचाई कुएं से पानी पीने की कोशिश में 32 जंगली बंदरों की उसमें डूबने से मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना पनकी ब्लॉक के सोरठ गांव में हुई और बंदरों के शव रविवार को मिले, लेकिन अधिकारियों को अब तक घटना की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है।

मेदिनीनगर प्रमंडल वन पदाधिकारी (डीएफओ) कुमार आशीष ने बताया, “सोरठ में एक सिंचाई कुएं में कुल 32 जंगली बंदर मृत मिले हैं… शवों को बाहर निकाला गया है।” पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

आशीष ने कहा, “ इलाके में पानी के स्रोत लगभग सूख चुके हैं… जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए गांवों का रुख कर रहे हैं… ये बंदर पानी पीने की कोशिश में डूब गए।” उन्होंने बताया कि जिस कुएं में बंदर डूबे हैं, उसमें काफी पानी था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। डीएफओ ने बताया कि कुछ दिन पहले चैनपुर जंगल में पानी की तलाश में भटक रहे तीन सियार एक कुएं में मृत मिले थे।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों में सरकार बदलने के मिल रहे संकेत

नई दिल्ली :  चार जून को जहां एक तरफ लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतों की गिनती का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 147 विधानसभा चुनावों के लिए भी मतगणना हो रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से 133 पर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) आगे चल रही है । वहीं पवन कल्याण की जनसेना पार्टी 20 सीटों पर आगे चल रही है और 15 सीटों पर वाईएसआरसीपी (युवजन श्रमिक रयतु कांग्रेस पार्टी) आगे चल रही है जबकि बीजेपी सात सीटों पर आगे है।

वाईएसआरसीपी मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की पार्टी है। और मतों के रुझान इशारा कर रहे हैं कि यहां अब सरकार टीडीपी बना सकती है। वहीं ओडिशा की 147 सीटों में से बीजेपी 74 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ बीजेडी 57 सीटों पर और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है. यहां एक सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

यहां भी संकेत मिल रहे हैं कि अगर मतों की गिनती ख़त्म होने तक नतीजा यही रहा तो पहली बार बीजेडी नेता नवीन पटनायक को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है और प्रदेश में पहली बार बीजेपी सरकार बना सकती है।

मप्र में बीजेपी स्वीप की तरफ, शिवराज चार लाख और सिंधिया 3.88 लाख वोटों से आगे

भोपाल : लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए 52 जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक के मतगणना रुझानों में भोपाल, इंदीर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गुना संसदीय सीट से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 3.88 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार लाख मतों की लीड ले रखी है। वहीं, राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजिय सिंह और छिंदवाड़ा से नकुलनाथ काफी पिछड़ गए हैं।

विदिशा संसदीय क्षेत्र में रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इस सीट पर भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा सहित 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में होशंगाबाद के संसदीय क्षेत्र उदयपुरा विधानसभा, संसदीय क्षेत्र विदिशा के विधानसभा भोजपुर, सांची तथा सिलवानी की मतगणना की जा रही है। अब तक विदिशा संसदीय सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें भाजपा से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान को अब तक 5 लाख 59 हजार 465 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ एक लाख 42 हजार 608 वोट ही मिले हैं।

वहीं, लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले की 8 विधानसभाओं की मतगणना तीनों जिला मुख्यालय पर हो रही है। गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस से राव यादवेंद्र सिंह यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। यह 11 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार से 3.88 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। गुना-शिवपुरी सीट पर 2019 से भाजपा का कब्जा है। इस बार भी भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। इससे पहले लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा था।

छिंदवाड़ा से भाजपा के बंटी साहू आगे, कांग्रेस के नकुलनाथ एक लाख 17 हजार वोटों से पीछे छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के बंटी साहू आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के नकुलनाथ 17 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा की जनता जो फैसला करती है, मुझे स्वीकार है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर 24 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं, दोपहर 12:30 बजे तक इंदीर लोकसभा सीट पर लगभग 10 लाख मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 8 लाख 60 हजार मत लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर बसपा के संजय सोलंकी है उन्हें लगभग 37000 मत प्राप्त हुए है। इंदीर ने इस बार नोटा को लेकर भी रिकॉर्ड बनाया है। अब तक इंदौर में नोटा को एक लाख 51 हजार मत प्राप्त हो चुके हैं। यह देशभर में नोटा को किसी भी चुनाव में मिले सबसे ज्यादा मत है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 3:30 बजे तक मतगणना पूर्ण हो जाएगी। अभी भी इंदीर में लगभग 5:50 लाख मतों की गिनती होना शेष है।

बैतूल सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे बैतूल संसदीय क्षेत्र में सात चरण की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास उईके एक लाख 88 हजार 938 वोट से आगे चल रहे हैं। सात चरण में हुई मतों की गिनती में बीजेपी के दुर्गादास उइके को कुल चार लाख 1 हजार 371 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को सात चरण में कुल दो लाख 12 हजार 433 वोट प्राप्त हुए हैं। सागर में लता की लीड 2 लाख के पारसागर लोकसभा क्षेत्र में अब तक वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े 2 लाख 19 हजार 113 मतों से आगे हैं। लता वानखेड़े को 375957 मत मिले हैं। वहीं चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को 156844 मत मिले हैं।

दिल्ली की लोकसभा की सातों सीटों पर बीजेपी आगे

नई दिल्ली : देश में लोकसभा की सभी सीटों के लिए गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साढ़े ग्यारह बजे तक के मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा और इंडी गठबंधन का सीधा मुकाबला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम से योगेंद्र चंदोलिया, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत और चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल आगे चल रहे हैं।

एक घंटे पहले सात सीटों में से तीन सीटों पर बढ़त का फासला बेहद कम था। चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल आगे चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

बहरामपुर में जीत की और बढ़े कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी, आसनसोल में भाजपा और बैरकपुर में टीएमसी आगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह 8:00 बजे से जारी है। शुरुआती तीन घंटे में लगभग तीन राउंड की गणना के बाद मुर्शिदाबाद की बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी जीत की ओर बढ़ चुके हैं।

वह 26 हजार वोटो के अंतर से आगे चल रहे हैं। इसी तरह से आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया भी 8.5 हजार वोटो के अंतर से आगे हैं। बैरकपुर लोकसभा सीट जिस पर 2019 में भाजपा के टिकट पर अर्जुन सिंह ने जीत दर्ज की थी वहां इस बार भी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बीच में वह तृणमूल में चले गए थे लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद वह भाजपा में लौट आए थे। इस बार गिनती में तृणमूल उम्मीदवार पार्थ भौमिक उनसे नौ हजार वोटो से आगे चल रहे हैं।

मथुरापुर में तृणमूल उम्मीदवार बापी हलदर आगे हैं। इसी तरह से आरामबाग से बीजेपी उम्मीदवार अरूपकांति दीगर आगे हैं। कांथी में बीजेपी उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी आगे हैं। श्रीरामपुर में तृणमूल उम्मीदवार कल्याण बनर्जी 13 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। 

32 लोकसभा सीटों पर टीएमसी आगे, बीजेपी केवल नौ पर

कोलकाता : पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई दिलचस्प दिख रही है। मंगलवार को मतगणना के दौरान राज्य की 42 में से 32 सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी महज नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बाकी एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। मुर्शिदाबाद की बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने बढ़त बनाए रखी है। बाकी राज्य की चर्चित बसीरहाट सीट पर संदेशखाली आंदोलन का मुख्य चेहरा रही रेखा पात्रा ढाई लाख वोटो से पीछड़ गई हैं। अब उनकी जीत की उम्मीद धुंधली पड़ने लगी है।

बशीरहाट में तृणमूल उम्मीदवार हाजी नुरुल इस्लाम दो लाख 40 हजार 803 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोपहर तक उन्हें 4 लाख 52 हजार 559 वोट मिले थे। रेखा को दो लाख 11 हजार 756 वोट मिले। इस मतगणना की घोषणा होते ही तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जवाब में रेखा पात्रा ने कहा, “जो लोग शुरुआत में जीतते हैं, वे अंत में हार जाते हैं। शुरुआत में मेरे पास कम था।

अंत में जीत मेरी ही होगी। हालांकि, कई लोगों का मानना ​​है कि बशीरहाट में रेखा और हाजी नुरुल के वोटों में अंतर के कारण संभावना कम है। इधर संदेशखाली में भाजपा के एक पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई है जिसका आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है।

हुगली जिले में सुबह से ही लड़ाई दिलचस्प चल रही थी और हुगली तथा आरामबाग लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे थे। जबकि श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कल्याण बनर्जी आगे चल रहे थे लेकिन दोपहर 1:00 बजे के करीब तीनों सीटों पर तृणमूल उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। चुनाव से पहले तृणमूल से भाजपा में लौटे बैरकपुर के निवर्तमान सांसद अर्जुन सिंह 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनके केंद्र के तृणमूल उम्मीदवार पार्थ भौमिक आगे हैं।

वहीं, दमदम में सौगत रॉय 8184 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, बारासात में तृणमूल की काकली घोष दस्तीदार 39 हजार 880 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। लेकिन बनगांव में निवर्तमान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार शांतनु ठाकुर 5022 वोटों से आगे हैं। यहां तक कि दुर्गापुर बर्दवान लोकसभा सीट से भाजपा के धाकड़ कैंडिडेट दिलीप घोष भी पीछे हो गये हैं और तमलुक से कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली भी पीछे चल रहे हैं। तृणमूल उम्मीदवार देवांग्शु भट्टाचार्य उनसे सात हजार वोटो के अंदर से आगे हैं।

चुनाव में सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को फायदा, बसपा साफ

लखनऊ : 18वीं लोकसभा के लिए मतगणना में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भारी उलटफेर लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिल रहा है। चुनाव मतगणना के शुरूआती रूझानों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का हाथी कहीं भी रेस में नजर नहीं आ रहा है। वहीं सपा और इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन बढ़ी बढ़त की छलांग लगाता दिख रहा है। जबकि उप्र से केन्द्र की सरकार बनाने वाली भाजपा और एनडीए को भारी नुकसान होता दिख रहा है।

केन्द्र की राजनीति में उप्र को केन्द्र बिन्दु कहा जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते चुनाव 2019 में इसी केन्द्र बिन्दु से 80 सीटों में सबसे ज्यादा सीटों पर विजयी प्राप्त कर केन्द्र में दूसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार 2024 के चुनाव में देश के सियासी केन्द्र बिन्दु से भाजपा को शुरूआती तीन घंटों की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा के खाते में 40 से 45 सीटों पर बढ़त देखने को मिल रही है। रूझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 30 से अधिक सीटों पर बम्पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को पांच से अधिक सीटों पर संजीवनी मिलती दिख रही है।

इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान और सियासी रसूख बहुजन समाज पार्टी का गिरता दिख रहा है और हाथी एक भी सीट पर गरजता नहीं नजर आ रहा है। अगर शुरूआती तीन घंटों के रूझान नतीजों में बदलते हैं तो बसपा और मायावती की सियासत पूरी तरह से रसातल में पहुंच जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम ने मतगणना के शुरूआती रूझानों को लेकर बताया कि जिस तरह से चुनाव में उलेटफेर देखने को मिला है वह भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि जनता का उनके प्रत्याशियों के प्रति गुस्सा है।

पार्टी ने जनता के गुस्सा जानते हुए भी कई सीटों पर उम्मीदवार नहीं बदले, जिसका फायदा सपा और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में फिलहाल जाता दिख रहा है। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने जीत के लिए हिस्सा नहीं लिया था बल्कि अपनी विरासत को बचाने की भूमिका अदा की है। इसलिए बसपा प्रदेश की एक भी सीट पर खाता खोलती नहीं दिख रही है। यह चुनाव मायावती की राजनीति का सूपड़ा साफ करने वाला साबित होगा। हालांकि पूरी स्थिति दो-तीन बजे तक 10 से 12 राउंड की मतगणना के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

कन्हैया कुमार 41 हजार वोट से पीछे

नई दिल्ली : दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। 12 बजे दोपहर तक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर अच्छी बढ़त बना ली थी। काउंटिंग में मनोज तिवारी को 1 लाख 13 हजार वोट मिले थे जबकि कन्हैया कुमार को मात्र 72 हजार मत। तिवारी ने कुमार पर 41 हजार मतों की बढ़त बना ली थी। यही नहीं बीजेपी सभी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे पहले सुबह 10 बजे की काउंटिंग तक बीजेपी के हाथ से चांदनी चौक सीट निकलती दिख रही थी।

इससे पहले सुबह 9 बजे तक की काउंटिंग में दिल्ली की 2 सीट पर इंडी गठबंधन ने बढ़त बना ली थी।लेकिन 9.30 बजे स्थिति बदल गई. इस दौरान नई दिल्ली लोकसभा सीट से पीछे चल रहीं बांसुरी स्वराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के सोमनाथ भारती पर बढ़त बना ली थी. दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से आप के सहीराम पहलवान अपने नजदीकी उम्मीदवार बीजेपी के 71 साल के रामवीर सिंह बिधूड़ी से आगे चल रहे थे, लेकिन काउंटिंग बढ़ने के साथ ही वह भी पीछे हो गए।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं. बाकी 5 सीटों पर भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

1.चांदनी चौक लोकसभा सीट
बीजेपी से प्रवीण खंडेलवाल
कांग्रेस से जयप्रकाश अग्रवाल

2. नई दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी से बांसुरी स्वराज
आप की ओर से सोमनाथ भारती

3. दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र
बीजेपी से रामवीर सिंह बिधूड़ी
आप से सहीराम पहलवान

4. पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी से हर्ष मल्होत्रा
आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार

5. नार्थ वेस्ट दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र
बीजेपी से योगेंद्र चंडोलिया
कांग्रेस ने उदित राज को टिकट दिया है.

6. नार्थ ईस्ट दिल्ली सीट
बीजेपी ने मनोज तिवारी को उतारा
कांग्रेस से कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे

7. वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी से कमलजीत सेहरावत
आप से महाबल मिश्रा

धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो आगे

रांची : देश भर में चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. झारखंड में भी चुनाव के नतीजे आ गए हैं. धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की अनुपमा सिंह या बीजेपी के ढुल्लू महतो ने जीत दर्ज की है। इस पार्टी के इस नेता ने इतने वोटों से जीत दर्ज की है. उन्हें कुल इतने वोट मिले थे. वहीं उनके विरोधी को इतने मत मिले हैं।

बता दें कि धनबाद लोकसभा सीट से कुल 25 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। इस सीट पर 2009 से बीजेपी का कब्जा है। धनबाद लोकसभा सीट के लिए मतदान 25 मई को छठे चरण में संपन्न हुए थे. इस सीट पर कुल 22.79 लाख मतदाता हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से बीजेपी के पीएन सिंह ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को पराजीत किया था। बीजेपी को कुल 66.03 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं कांग्रेस के पक्ष में कुल 27.22 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

धनबाद लोकसभा सीट पर 2014 में बीजेपी के पीएन सिंह ने 47.51प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के अजय कुमार दुबे ने 21.90 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पीएन सिंह ने कांग्रेस को हरा कर यहा सीट छीन ली थी. बीजेपी ने कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे को हरा कर धनबाद में विजय पताका लहराया था। बीजेपी को कुल 32 प्रतिशत वोट मिले थे और वहीं कांग्रेस 24.9 प्रतिशत वोटों के साथ जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही थी।

2004 के लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला था। 37.8 प्रतिशत वोटों के साथ कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे ने जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी की रीता वर्मा 25.1 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी।

गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, बाइक चालक जख्मी 

पूर्वी चंपारण : जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के वार्ड नंबर 2 में सोमवार की शाम हरसिद्धि सोनबरसा मुख्य मार्ग पर रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की हाईवा गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि के चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आधे घंटे के लिए हरसिद्धि छपवा मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। थानाथ्यक्ष इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सोनबरसा गांव वार्ड नंबर 10 निवासी श्री पटेल की पत्नी निर्मला पटेल हरसिद्धि से अपना इलाज करा कर बाइक सवार एक लड़के के साथ अपने घर सोनबरसा जा रही थी कि सोनबरसा की ओर से आ रही हाईवा गाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं ग्रामीण के अनुसार सुगौली हाजीपुर रेल लाइन के निर्माण हेतु सोनबरसा मन (झील) से मिट्टी की कटाई हो रही है। रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की हाईवा गाड़ी के द्वारा मिट्टी ले जाकर रेलवे लाइन के लिए भरी जा रही है जिस कारण सड़क पर मिट्टी गिरकर धूल हो जा रही है। उसे धूल को मिटाने के लिए लगातार कंपनी द्वारा सड़क पर पानी गिराया जा रहा है जिससे सड़क पर फिसलन अधिक हो गई है। जिससे बाईक का चक्का फिसल कर हाईवा की चपेट में आ गया और महिला की मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बहुत लापरवाही बरती जा रही है। आक्रोश में ग्रामीणों ने हरसिद्धि छपवा मुख्य मार्ग को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया, लेकिन थानाध्यक्ष के समझाने से जाम तो हट गया पर हाईवा गाड़ी घटनास्थल पर खड़ी है और ग्रामीण कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व ठेकेदार को बुलाकर समस्या का समाधान करने की बात कर रहे हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी के पदाधिकारी व ठेकेदार हरसिद्धि थाना पर पहुंचे हुए हैं दोनों ओर से वार्ता जारी है।

दिल्ली में चलती ट्रेन में लगी आग, धूं-धूंकर जलते कोच का वीडियो आया सामने

नई दिल्ली : दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के मुताबिक आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी। आगजनी के कारण इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सट्टा बाजार भी हुआ गरम, लगी करोड़ों का दांव

कोलकाता : चुनाव नतीजों को लेकर विभिन्न तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के बाद सट्टाबाजार ने भी अपना भाव खोल दिया है। आलम यह है कि महानगर के सट्टाबाजार में चुनाव शुरू होने से शनिवार की रात तक जितने सट्टे लगाए गए उससे ज्यादा शनिवार को एग्जिट पोल आने के बाद लगाये जा रहे हैं। सट्टा बाजार की मानें तो पूरे देश में भाजपा को 309 सीटें मिलने वाली है।

वहीं कांग्रेस को इस बार 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान सट्टाबाजार ने जताया है। सट्टा बाजार के अनुसार देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भाजपा को 62 से 65 सीटें मिल सकती है। यहां पर समाजवादी पार्टी को 8 से 10 एवं कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलेगी। दिल्ली में भाजपा को 6 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की अनुमान जताया गया है। बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के 28 से 32 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं आरजेडी एवं कांग्रेस को 8 से 10 सीटें जीतने की संभावना है। बिहार में एक सीट निर्दलीय भी जीत रहा है।

महानगर में सक्रिय सटोरियों की माने तो इस बार बाजार में सबसे ज्यादा बोली बंगाल के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लगाया जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार इस बार बंगाल में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने जा रही है। सट्टा बाजार के अनुसार इस बार बंगाल में भाजपा को 22 से 24 सीटें मिलेगी। वहीं तृणमूल को 18 से 20 सीटें मिल सकती है।

वहीं कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना जतायी गयी है। सूत्रों की मानें तो इस बार सट्टा बाजार में उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट पर जमकर दांव लग रहे हैं। सट्टाबाजार में तृणमूल उम्मीदवार को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन भाजपा ग्राहक अधिकतर भाजपा उम्मीदवार पर दांव लगा रहे हैं। इसके अलावा बैरकपुर और बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी जमकर दांव खेला जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार उत्तर बंगाल की सभी सीटें भाजपा की झोली में जा रही है आसनसोल में तृणमूल के जीतने की संभावना जतायी गयी है।