बेटे की चिता के लिए लकड़ी लेने गए पिता और दामाद को पुलिस ने लात-घूंसों से पीटा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मृत बेटे की चिता के लिए लकड़ी लेने गए पिता और दामाद को दारोगा ने लात घुसों से जम कर पीट दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने देर रात तक जैदपुर थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षेप हंगामा शांत हुआ और परिजनों ने गुरुवार को मृतक बेटे का दाह संस्कार किया है।

इस घटना के बाद बाराबंकी में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया। जहां जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्तीपुर गांव निवासी हनुमान के 30 वर्षीय बेटे राकेश की खेत में सिंचाई के दौरान बुधवार हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

अर्थी पर पड़े बेटे की चिता के लिए पिता को लकड़ी की जरूरत थी। वहीं जंगल से लकड़ी काटने गए पिता दमाद और भतीजों की दारोगा ने लात घूंसों से जम कर पिटाई की। लकड़ी के लिए पिता हनुमान ने क्षेत्रीय वन रेंजर सचिन पटेल से मौखिक परमिशन ले रखी थी।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल में इंम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ उठाई आवाज, अश्विन ने किया समर्थन

अहमदाबाद: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के मौजूदा सत्र में बड़े स्कोर के लिए सिर्फ इंपैक्ट प्लेयर नियम को कारण नहीं मानते और भारत के इस शीर्ष स्पिनर ने इसका श्रेय बल्लेबाजों के विकास को दिया। अश्विन ने साथ ही गेंदबाजों से अपील की कि वे खेल की मांग को पूरा करने के लिए अपने बल्लेबाजी कौशल पर भी काम करें।

मौजूदा सत्र में कुछ शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड बने। लीग चरण में टीमों ने 41 बार 200 रन के आंकड़े को पार किया जबकि आठ मौकों पर 250 से अधिक रन बने।

आईपीएल में रिकॉर्ड 287 रन का टीम स्कोर मौजूदा सत्र में ही बना। अश्विन ने बुधवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर राजस्थान रॉयल्स की चार विकेट की जीत के बाद कहा, ‘अगर इंपैक्ट प्लेयर नियम नहीं होता तो भी स्कोर इतने ही अधिक बनते।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे नजरिए से बल्लेबाजों में अब अधिक आत्मविश्वास है और हर जगह पिचों का मानकीकरण किया गया है।’

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से भीषण तूफान की आशंका

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान रुमेल धीरे-धीरे मजबूत होकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बढ़ता जा रहा है और रविवार शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील होकर बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों तक पहुंच जाएगी।

इसके प्रभाव से तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। इस प्री-मॉनसून सीज़न में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है और हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार, इसे रुमेल नाम दिया गया है। यह प्रणाली शुक्रवार की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव में तब्दील हो जाएगा।

आईएमडी की वैज्ञानिक मोनिका शर्मा ने कहा, “यह शनिवार सुबह एक चक्रवाती तूफान में बदलकर तेज हो जाएगा और रविवार शाम तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट पर पहुंच जाएगा।

आईएमडी के अनुसार, रविवार को चक्रवात की गति 102 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम कार्यालय ने 26 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसकी वजह से राज्य सरकार ने पहले से सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है।

आप ‘ ने घाटाल के भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी की शैक्षणिक योग्यता पर उठाया सवाल , उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

कोलकाता : आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिला। इसके बाद ये सभी कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में बीजेपी नेता व भाजपा के घाटल लोकसभा सीट के उम्मीदवार हिरन चटर्जी की शैक्षणिक योग्यता का मुद्दा उठाया।

मीडिया से बातचीत में उन लोगों ने कहा ‘ हमने हिरन चटर्जी के चुनावी हलफनामे में उनकी शैक्षणिक योग्यता/उपलब्धियों के संबंध में विसंगतियां देखीं।वह मई 2023 से “आईआईटी खड़गपुर में रिसर्च फेलो” होने का दावा करता है हालाँकि, हाल ही में आईआईटी खड़गपुर के एक आरटीआई जवाब से पता चला है कि “वह न तो एक शोध सहयोगी है, न ही एक वैज्ञानिक, न ही वे किसी विभाग का कोई कर्मचारी है।

इससे साफ है कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में निजी जानकारी में गड़बड़ी की है. यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। हमने अपनी चिंता व्यक्त करने और आगामी आम चुनावों में उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग रखी।

माफियाओं पर लगा पेड़ काटने और श्मशान घाट के तालाब को भरने का आरोप, मामला दर्ज

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के खारिया इलाके के केरानीपारा में भू-माफियाओं पर पेड़ काटने और श्मशान घाट के तालाब को भरने का आरोप लगा है।

स्थानीय निवासियों ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने शिकायत की कि पिछले रविवार की रात एक पेड़ काट दिया गया था।

आज उस पेड़ का तना एक घर से बरामद किया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने मांग की कि सरकारी संपत्ति लूटने और तालाब भरने में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

पांच करोड़ की सुपारी में बांग्लादेशी सांसद की हत्या, हत्यारे अवैध रूप से पहुंचे भारत

ढाका: कोलकाता के न्यू टाउन में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। जिसके  लिए 5 करोड़ टका (बांग्लादेशी रुपये) में डील हुई थी। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बताया है कि गत सप्ताह कोलकाता में लापता हुए हैंजेनाइदाह-4 से सांसद अनवारुल अजीम की हत्या कोलकाता में  न्यू टाउन के फ्लैट में की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि अब तक हमें यही पता चला है कि हत्या में शामिल सभी लोग बांग्लादेशी हैं। यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। भारत की पश्चिम बंगाल पुलिस हमारे साथ पूरा सहयोग कर रही है और बाकी चीजें भी जल्दी ही सामने आ जाएंगी।

हत्या के मामले में ढाका पुलिस ने तीन बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक भारतीय टैक्सी चालक को भी इस मामले में पकड़ा है। बांग्लादेश के अखबार की रिपोर्ट की माने तो अजीम का कोलकाता में अवैध सोने का कारोबार था।

जानकारी के अनुसार कारोबार को लेकर अपने सहयोगी अख्तरुज्जमां से अजीम की अनबन हुई थी जिसके बाद उसने अमानुल्लाह नाम के शख्स को अजीम की सुपारी दी, पश्चिमब बंगाल पुलिस की सूचना के आरोप पर स्थानिय पुलिस ने  मंगलवार रात ढाका में गिरफ्तार किया।

अमानुल्लाह ने मुस्तफिजुर और फैसल नाम को इस काम के लिए अपने साथ मिलाया। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया हैं, पूछताझ में पता चला कि दोनों अवैध रूप से भारत पहुंचे थे। गिरफ्तारी के पुछताछ में पता चला कि यह बीते महीने ही कोलकाता पहुंचे थे जहां एक किराए के फ्लैट में रह रहे थे। अमानुल्लाह, मुस्तफिजुर और फैसल ने न्यूटाउन  के फ्लैट में ही सांसद की हत्या की। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काट दिया, जिन्हें दो सूटकेसों में भर दिया गया और निपटान के लिए एक भारतीय व्यक्ति को सौंप दिया गया। 

छठे दौर के चुनाव से पहले पूर्वी मेदिनीपुर में भारी मात्रा में रुपये बरामद, युवक गिरफ्तार

कोलकाता : छठे दौर के चुनाव से ठीक पहले नाका चेकिंग में भारी मात्रा में पैसे बरामद किये गये है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हेंदिया थाने की पुलिस और विशेष जांच टीम ने करीब 10 लाख रुपये बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसका नाम इंद्रजीत दास है और वह मारिशदा थाना क्षेत्र के बिलाशपुर इलाके का रहने वाला है. पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि इतनी बड़ी रकम कहां ले जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार चुनाव को लेकर नेशनल हाइवे से लेकर स्टेट हाइवे तक नाका चेकिंग शुरू हो गयी है. हेंदिया इंच ब्रिज के पास नासा की चेकिंग चल रही थी. इंद्रजीत दास कांथी से क यात्री बस में सवार हुआ। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस और नाका चेकिंग विशेष जांच दल ने हेंदिया में यात्री बस की तलाशी ली। उसके पास एक बैग में करीब 10 लाख रुपये थे. प्रत्येक लिफाफे को 10 हजार रूपये भरे हुए थे । इतना ही नहीं, बीजेपी का पार्टी झंडा और बूथों पर पोलिंग एजेंटों के बैठने के फॉर्म भी उनके बैग में मिले है।

विशेष सूत्रों के मुताबिक हेड़िया और भगवानपुर के आसपास कई बीजेपी बूथ अध्यक्षों और नेताओं को पैसा दिया जाना था। युवक इसी काम के लिए पैसे लेकर आ रहा था। हालाँकि इंद्रजीत दास ने कहा, “उन्हें दादाजी ने पैसा दिया था। व्यवसाय का पैसा। मैं छोटे व्यवसाय में शामिल हूं। मैं कोई राजनीति नहीं करता”।

इस विषय पर जांच पुलिस अधिकारी ने कहा, “गुप्त सूचना के अधार पर बस की तलाशी ली गई। जिसके बाद बस से पैसे बरामद किये गए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है”।

रेल यात्री से बदसलूकी करने का आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी : यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में रेलवे पुलिस ने एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन की रेलवे पुलिस ने गुरुवार सुबह गुवाहाटी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी बोगी से एक यात्री के आरोप पर सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कथित तौर पर सुबह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का एसी बोगी में गंदा था। एक यात्री ने शिकायत की जिसके बाद इंजामुल हक नाम के सफाई कर्मचारी को सफाई के लिए कोच में भेजा गया। आरोप है कि उसने एक यात्री के साथ बदसलूकी की और ट्रेन से उसका जुता नीचे फेंक दिया।

जानकारी के  अनुसार इंजामुल असम के रंगिया इलाके का रहने वाला है। इंजामुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। उसने बताया कि उसने  कोच की सिर्फ सफाई की। उसपर लगे आरोप  झूठे हैं।

जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन के पुलिस अधिकारी बिप्लब दत्ता ने कहा कि यात्री की शिकायत के आधार पर सफाई कर्मचारी इंजामुल हक को गिरफ्तार कर लिया है।

पेड़ की टहनी काटने से करंट लगा, व्यक्ति घायल

जलपाईगुड़ी : पेड़ की टहनी काटते समय बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। घटना गुरुवार को धुपगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 15 के बस स्टैंड से सटे इलाके में घटी।

घायल व्यक्ति का नाम श्यामल सरकार (50) है, जो मैनागुड़ी ब्लॉक के धराईगुड़ी का रहने वाला है। पेशे से श्यामल राजमिस्त्री है। बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार श्यामल पेशे एक मजदूर है जो एक पेड़ की टहनी काटने के लिए काम पर आया था, लेकिन पेड़ की टहनी काटने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

खबर पाकर धुपगुड़ी फायर स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उस घायल हालत में धुपगुड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवया गया है।

डुआर्स में बुद्ध पूर्णिमा पर कई जगहों से निकाली गयी भव्य शोभायत्रा

अलीपुरद्वार: आज पूरे देश के साथ डुआर्स में भी बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। डुआर्स के कालचीनी ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में आज बुद्ध पूर्णिमा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जा रही है।

बुद्ध पूर्णिमा पर डुआर्स के कालचीनी ब्लॉक के दलसिंगपाड़ा, हैमिल्टनगंज, जयंगाव् , कालचीनी सहित विभिन्न इलाकों में स्थित गुम्फा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में बौद्ध धर्मावलंबी के साथ अन्य धर्म के लोगों ने भी भाग लिया।

आपको बता दें कि हर साल वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यताएं हैं कि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म इसी तिथि को हुआ था। बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, करुणा और सम्पूर्ण विश्व को शांति का संदेश दिया था।

बंगाल में फिर हिंसा : नंदीग्राम में भिड़े टीएमसी और बीजेपी समर्थक, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है । इस झड़प में बीजेपी के 8 कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं ।

जानकरी के मुताबिक बुधवार देर रात हुई इस झड़प में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि पार्टी के आठ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। भाजपा ने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से हमला किया। हालांकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज किया है। मृत महिला भाजपा कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी बताया गया है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की आठ सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। उससे पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गर्मा गया है। पश्चिम बंगाल में तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। सभी सीटों पर मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 79 है।

माकपा समर्थकों के साथ मारपीट, घरों में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप

कोलकाता : जादवपुर लोकसभा सीट से माकपा उम्मीदवार सृजन भट्टाचार्य ने पंचसयोर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया है कि रात करीब दो बजे नगर निगम के 109 नंबर वार्ड भगत सिंह कॉलोनी में तृणमूल समर्थक गुंडो ने माकपा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ की है, उनको उनके साथ मारपीट भी की। यह भी आरोप है की महिलाओं को धमकाया भी गया।

उन्होंने बताया कि कल एक रैली निकाली गई थी इसके बाद से इसके बाद यह घटना सामने आई है। घरों में घुसकर लोगों के बंदूक के नोक पर धमकी दी गई है कि माकपा उम्मीदवार के समर्थन में पोस्टर क्यों लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि तृणमूल कांग्रेस काफी डरी हुई और भयभीत है।

इस मामले की प्राथमिक की थाने में दर्ज कराया गया कराई गई है। पुलिस से मांग की गई है की पूरी मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।

सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गयी सर्वधर्म शोभायात्रा

कोलकाता : बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कोलकाता में एक सर्वधर्म शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने भाग लिया। बौद्ध एसोसिएशन की ओर से यह सर्वधर्म शोभायात्रा टॉलीगंज के मुर एवेन्यू से निकाली गई, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की।

मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी कहने और सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए यह सर्वधर्म शोभायात्रा निकाली गई थी। सर्वधर्म शोभायात्रा के तहत में ट्राम यात्रा भी निकाली गई रैली। इस शोभायात्रा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

घर बैठे मतदान कराये जाने से वृद्ध और दिव्यांग मतदाता है खुश, आयोग के पहल की सराहना की

कोलकाता : बशीरहाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण यानी आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को होगा। जिसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग अधिकारी बुजुर्ग लोगों के घर पहुंच कर मतदान करवा रहे है। कई जगहों पर वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं से घर बैठे मतदान कराया गया।

इस दौरान सुरक्षा के बीच मतदान कर्मी घर-घर पहुंचे और दर्जनों वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान कराया गया। इससे लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली।

मतदाताओं का कहना है कि अधिक आयु होने एवं शरीर से लाचार होने के कारण उन्हें बूथ पर जाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों पर आश्रित रहना पड़ता था. साथ ही उन्हें आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ता था, लेकिन चुनाव आयोग के इस पहल से उन्हें परेशानी से मुक्ति मिली है और वह घर बैठे मतदान कर पा रहे हैं.

दो दिवसीय बंगाल दौरे , पर संघ प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एक बार फिर बंगाल आ रहे हैं। वे शनिवार को दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंच रहे हैं। यहां उनके कई कार्यक्रम और बैठकें होनी हैं। वे रविवार को कोलकाता से वापसी करेंगे। संघ के सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख संगठनात्मक सफर पर आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को संघ प्रमुख के साथ संगठन के नेताओं की कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इसमें संघ की शाखाओं और अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि वे आरएसएस के अलावा अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिल सकते हैं।

बीजेपी के दरवाजे नीतीश के लिए बंद : गिरिराज

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने भविष्यवाणी की कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, उन्होंने दावा किया कि उनके (कुमार) सामने केवल दो विकल्प बचे हैं। गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जदयू में बड़ा बदलाव हुआ है। ललन सिंह ने जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इसमें क्या बड़ी बात है? नीतीश कुमार पहले भी पार्टी अध्यक्षों को बर्खास्त कर चुके हैं…बीजेपी के दरवाजे नीतीश कुमार के लिए बंद हैं. इतना तो तय है कि वह कुछ दिनों के लिए बिहार के सीएम हैं। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जेडीयू ने कार्यकारिणी की बैठक की और फैसला लिया कि नीतीश कुमार फिर से पार्टी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। हालाँकि, मेरा मानना है कि इससे बिहार में राजनीतिक परिदृश्य नहीं बदलने वाला है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें जद(यू) प्रमुख पद से बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के करीबी हो गए थे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और कुमार दोनों को धोखा दे रहे थे।

पटनायक ने ओडिशा की स्वास्थ्य योजना के तीसरे चरण की शुरुआत

Naveen Patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य योजना – बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तीसरे चरण की शुरुआत की, जो अब राज्य की लगभग 90% आबादी को कवर करेगी। यह योजना पहली बार पांच साल से अधिक समय पहले शुरू की गई थी, शुरुआत में केवल गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को कवर किया गया था, जो सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार प्राप्त कर सकते थे। इसे सरकारी कर्मचारियों और आयकर दाताओं को छोड़कर पूरी आबादी तक बढ़ा दिया गया है।राज्य की लगभग 90% आबादी को कवर करने वाले 1.10 करोड़ से अधिक परिवारों को बीएसकेवाई के तहत स्वास्थ्य आश्वासन प्रदान किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ओडिशा में कोई भी परिवार गंभीर बीमारियों के लिए उच्च व्यय को पूरा करने के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण असुरक्षित नहीं रहेगा। इस प्रकार ओडिशा के लोगों के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का वादा पूरा हुआ। पटनायक ने लाभार्थियों के लिए नया ‘बीएसकेवाई नबीन कार्ड’ लॉन्च करते हुए कहा कि ओडिशा के लोगों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना मेरा सपना रहा है, जहां स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है।

नौकरियों की कमी, महंगाई के आरोप पर सामने आया मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाधाओं और वैश्विक संकटों के बावजूद, भारत ने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने के लिए उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने नौकरियों की कमी और बढ़ती महंगाई के विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आइए आरोपों को किनारे रखें और तथ्यों पर चर्चा करें। सदी में एक बार आने वाली महामारी और वैश्विक संघर्षों के कारण वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं को बाधित करने और यहां तक कि दुनिया भर में मंदी का दबाव पैदा करने वाले दो वर्षों के बावजूद, भारत ने उल्लेखनीय फ्लेंसीब्लिटी पर बात करें। नौकरियों की कमी के आरोप पर पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सर्वविदित है कि बुनियादी ढांचे में निवेश का विकास और रोजगार पर कई गुना प्रभाव पड़ता है। इसलिए, हमने पूंजी निवेश परिव्यय में लगातार वृद्धि की है। 2023-24 के बजट ने इसे 1.9 रुपये से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। 2013-14 में लाख करोड़। पीएम मोदी ने कहा कि भारी बाधाओं, वैश्विक संकटों, आपूर्ति श्रृंखला टूटने और बुनियादी वस्तुओं की वैश्विक कीमतों पर असर डालने वाले भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद, 2014-15 से 2023-24 (नवंबर तक) तक औसत मुद्रास्फीति केवल 5.1 प्रतिशत थी, जबकि पिछले 10 वर्षों के दौरान यह 8.2 प्रतिशत थी।

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे सोनिया और खरगे क्या?

अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसी खबरें आई हैं कि सोनिया गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के समारोह में शामिल होने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। अभिषेक समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाना है, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बॉलीवुड अभिनेता माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन सहित अन्य लोग शामिल होंगे। यह समारोह मंदिर में राम लला की मूर्ति की स्थापना का गवाह बनेगा।

वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

PM Modi

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन समारोह में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह बेहद खास और भव्य होने वाला है। अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को भी यहां पहुचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई करोड़ की परियोजनाओं की सौगात अयोध्या नगरी को सौपेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अत्यधिक और विश्व स्तरीय सुविधाओं वाली दो अमृत भारत ट्रेन और छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दरभंगा अयोध्या आनंद विहार टर्मिनल के बीच होगा जबकि दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मालदा टाउन सर एम विश्वेश्रैया टर्मिनस के बीच होगा।बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के सपने के तहत बनाई गई है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की तर्ज पर ही आम लोगों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है जिसमें स्लीपर क्लास और जनरल क्लास में यात्रियों को आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन आंतरिक सज्जा, अत्याधुनिक सुविधाएं, आरामदायक यात्रा समिति कई सुविधाओं को दिया है।