ज्वेलर्स के पास मिला 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति भी जब्त

मुम्बई:आयकर विभाग ने शनिवार सुबह-सुबह ही ज्वेलरी स्टोर और मालिक के घर पर एक साथ छापेमारी की। आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों में लगभग 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

आयकर विभाग ने नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित सुराणा ज्वेलर्स पर एक बड़ी छापेमारी की है। मालिक द्वारा कथित अघोषित लेनदेन की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान सुराणा ज्वेलर्स के मालिक के आवास और उसकी निर्माण कंपनी महालक्ष्मी बिल्डर्स पर छापेमारी की गई।

आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों में लगभग 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

आधी रात को सागर से टकराएगा ‘रेमल’ चक्रवात

कोलकाता :बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी निम्न दबाव प्रणाली चक्रवाती तूफान ‘रेमाल’ में तब्दील हो गया है। इसके रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने इस बात की जानकारी दी।

रेमाल के चलते कोलकाता एयरपोर्ट प्रबंधन ने रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। वहीं  कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर रविवार शाम छह बजे से 12 घंटे के लिए सभी ‘कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग’ कार्य निलंबित रहेंगे।

रेमाल से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने 12 टीमों को तैनात किया है।पांच टीमें स्टैंडबाय पर रखी गयी हैं। जहाजों और विमानों के साथ सेना, नौसेना और तटरक्षक बल बचाव और राहत के लिए तैयार
विद्युत विभाग द्वारा तत्काल बिजली बहाली के लिए आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है।

इस मानसून पूर्व सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवाती तूफान है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान खेपुपारा से लगभग 360 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागरद्वीप से 350 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

राजधानी कोलकाता के अलीपुर मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटों पर दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है।

मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों (दक्षिण और उत्तर 24 परगना) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

इस बीच चक्रवात के दौरान तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, चक्रवात से निबटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में बैठक हुई है. कैबिनेट सचिव ने पश्चिम बंगाल सरकार को आश्वासन देते हुए कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इस बीच, मुख्य सचिव ने तटवर्ती जिलों के जिलाधिकारियों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आदेश दिया। साथ ही पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री भी एकत्रित रखने को कहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

बेबी केयर सेंटर में आग से झुलसकर 7 नवजात की मौत

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक शिशु देखभाल केंद्र में भयावह आग लग गयी। जिससे इस हादसे में 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई । 12 बच्चों को रात को रेस्क्यू कर लिया गया। उनमें से अस्पताल में इलाज के दौराण 7 बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चे अब भी अस्पताल में भर्ती है, जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शाहदरा क्षेत्र के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि इसकी आंच आसपास की इमारतों तक भी पहुंच गई। हालांकि गनीमत रही कि वहां किसी भी तरह का हानि नहीं हुई। लेकिन चाइल्ट केयर अस्पताल को इस आग ने खंडर बना दिया।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई। गर्ग ने बताया कि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल’ और उससे सटी एक इमारत में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी। अन्य लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल से बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे अस्पताल ले जाने पर छह शिशुओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

शिशुओं के श्वोंवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के मालिक की पहचान नवीन किची के तौर पर की गयी है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यहां पर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर होने की बात भी कही जा रही हैं।  कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आगे में फटे भी थे। जिसके बाद दमकल विभाग के 16 वाहनों ने करीब 50 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।

 

तमलुक में धरने पर बैठे भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली

कोलकाता: तमलुक लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली मोयना इलाके में धरने पर
बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। अभिजीत मोयना में भाजपा प्रत्याशी अशोक डिन्डा के घर पर
पुलिस तलाशी का विरोध करने पहुंचे और धरने पर बैठ गये।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोयना पंचायत समिति के प्रतिपक्ष नेता गौतम गुरु “लापता” हैं। उन्हें तृणमूल के लोगों ने अपहरण किया है।

पूर्व जस्टिस गांगुली ने कहा कि शुक्रवार रात से उनके दोनों फोन पर कई बार कॉल की गई है। लेकिन उसने फोन
नहीं उठाয়া है। गौतम की पत्नी से यह शिकायत मिलने के बाद तमलुक से भाजपा उम्मीदवार उनके घर गए। वह
गौतम के घर के सामने पुलिस के खिलाफ धरना देते रहे ।

शाम 5 तक 57 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल 77.99% के साथ सबसे आगे

कोलकाता : छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो चुकी है। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें हैं। तपती गर्मी के कारण सुबह-सुबह वोट डालने की होर मची हुई। आज जिन 59 सीटों पर वोट डाले गए हैं उनमें दिल्ली की सभी 7 सीटें भी शामिल हैं। इसके अलाव,उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों पर भी मतदान हुए हैं।

छठे चरण में ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ मतदाता 889 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर शनिवार को 1.52 करोड़ से अधिक मतदाता 13637 बूथ पर अपनी पसंद का सांसद चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। एक लाख तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मतदान कार्य में लगाया है। भीषण गर्मी चुनौती भीषण गर्मी के कारण चुनाव आयोग के सामने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी चुनौती रहेगी। 12 मई 2019 को हुए बीते लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस दिन अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा था। सीट वार बात करें तो नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 56.87 फीसदी मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के वोटिंग के प्रतिशत जारी कर दिये हैं। पश्चिम बंगाल सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है कुछ जगहों पर हिंसा की खबरों के बीच वहां पर सबसे ज्यादा 77.99 फीसदी वोटिंग हुई। जम्मू कश्मीर में सबसे कम 51.35 फीसदी मतदान हुआ है। कुल मिलाकर 58 सीटों पर हो रहे चुनावों में शाम 5 बजे तक 57.70 फीसदी वोटिंग हुई है।

बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए शनिवार
को सुबह 11 बजे तक 36.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सीईओ कार्यालय ने यह जानकारी दी।
कार्यालय ने बताया कि घटाल में सबसे अधिक 39.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद झाड़ग्राम में 38.24
प्रतिशत, कांथी में 38.03 प्रतिशत, विष्णुपुर में 37.98 प्रतिशत, बांकुड़ा में 35.84 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 34.41
प्रतिशत और पुरुलिया में 33.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, “अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली
है।” उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय को 954 शिकायतें मिलीं।
तमलुक, कांथी, घटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात
बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। 79 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें बांकुड़ा और झाड़ग्राम
में सबसे अधिक 13-13 उम्मीदवार हैं। इसके बाद पुरुलिया (12) और मेदिनीपुर एवं तमलुक में नौ-नौ उम्मीदवार
हैं। उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर और घटाल सीट पर सात-सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में बांग्ला फिल्म अभिनेता देव और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश
अभिजीत गंगोपाध्याय शामिल हैं। इस चरण में 29 हजार से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की
कुल 919 कंपनी तैनात की गई हैं।

पश्चिम बंगाल में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 6 करोड़ का शराब जप्त

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुडी ब्लॉक स्थित  रामशाई ग्राम पंचायत के काजलदिघी इलाके में में एक विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है | यहां से पुलिस और आबकारी विभाग ने करीब 6 करोड़  रुपए की नकली शराब बरामद किया है।

 गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी का आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मैनागुड़ी ब्लॉक के रामशाई ग्राम पंचायत के काजलदिघी इलाके में चल रही  अवैध कारखाने पर अचानक से हमला बोला और वहां से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे ब्लॉक, पंचायत ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

आम लोग भी सवाल उठा रहे थे आखिर पुलिस और नगर पालिका के निगरानी के बावजूद इतनी बड़ी शराब फैक्ट्री कैसे चल रही थी. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन लोगों को खबर मिली कि मैनागुड़ी ब्लॉक के रामशाई ग्राम पंचायत के काजलदिघी इलाके में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही है।

इसके बाद पुलिस को लेकर वहां पर धावा बोला गया. यह फैक्ट्री निरंजन रॉय नाम नामक एक व्यक्ति के घर में चल रही थी. यहां से काफी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रूपया है।  आरोपी अभी भी फरार है उन्होंने बताया है कि काफी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण और बर्तन भी बरामद किए गए है।

विभाग के जलपाईगुड़ी डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर सुजीत दास ने कहा, ‘हमने हाल के दिनों में इतनी बड़ी नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री नहीं देखी है। करीब 6 करोड़ रूपये की शराब बरामद की गई. ऐसी शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। इन शराबों के सेवन से मौत हो सकती है। लेकिन आरोपी फरार है. हम उसकी तलाश कर रहे हैं.

पेपर मिल में काम करने के दौरान मजदूर घायल, अस्पताल में मौत 

 सिलीगुड़ी: फांसीदेवा के घोषपुकुर स्थित एक निजी पेपर मिल में काम करने के दौरान एक मजदूर का हाथ मशीन के अंदर चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम पारितोष सिंह है।

मालूम हो कि शुक्रवार की रात काम के दौरान परितोष सिंह का हाथ काम करने के दौरान मशीन में फंस गया. उसे तुरंत बचाया गया और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। 

पेपर  मिल के मैनेजर जुगल किशोर ने बताया कि काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। घायल हालत में युवक को उपचार के लिए भेजा गया। बाद में उनकी वहीं मौत हो गई। घोषपुकुर चौकी की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

अभिजीत गंगोपाध्याय ने पुलिस पर बोला हमला: कहा- वोटरों को परेशान करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही टीएमसी

कोलकाता : तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय ने तृणमूल कांग्रेस पर नंदीग्राम में वोटरों को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, “राज्य पुलिस की एक टीम शुक्रवार रात नंदीग्राम के विभिन्न गांवों में पहुंची और वोटरों को धमकाया। शुक्रवार को ही नंदीग्राम के सोनाचूरा इलाके में हमारी एक महिला पार्टी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।”

शनिवार को सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा किया। हल्दिया में एक मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने अपना संयम बनाए रखा। वह जब वोटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने बूथ पर पहुंचे, तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन्हें घेरकर नारे लगाने शुरू कर दिए। केंद्रीय बलों ने तुरंत प्रदर्शन कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं को गंगोपाध्याय के पास आने से रोक दिया।

भाजपा उम्मीदवार विरोध के बावजूद भी बेफिक्र रहे। वह अपने पोलिंग एजेंटों से बातचीत करके चले गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीएमसी ने राज्य पुलिस का इस्तेमाल कर शुक्रवार रात से नंदीग्राम के विभिन्न इलाकों में वोटरों को डराने-धमकाने का काम किया है।

OBC प्रमाणपत्रों को रद्द नहीं होने देंगे, ऊपरी कोर्ट जाएंगे : ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार 2010 के बाद से राज्य में जारी किए गए सभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती देगी।

ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के सागर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। ममता ने आगे कहा कि राज्य सरकार गर्मी की छुट्टियों के बाद आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील करेगी। हम ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने संबंधी आदेश को नहीं मानते। हम ग्रीष्म अवकाश के बाद शीर्ष अदालत में अपील करेंगे। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में 2010 से कई वर्गों को दिया गया अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा बुधवार को रद्द कर दिया था।

अदालत ने कहा था कि मुसलमानों के 77 वर्गों को पिछड़ा वर्ग श्रेणी की सूची में शामिल करना ‘उनके साथ वोट बैंक की तरह बर्ताव करना है।’ बनर्जी ने चुनावी रैली में अपने संबोधन में मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ‘तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा या किसी अन्य पार्टी को एक भी वोट न दें ताकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ केंद्र में सरकार बना सके।’

सोशल मीडिया पर देसी Mom की मांग पर Blinkit के CEO का ऐलान, अब फ्री मिलेगा धनिया

नई दिल्ली : सोशल मीडिया एक्स पर एक खबर काफी चर्चे में है। दरअसल, मुंबई के एक शख्स ने एक्स पर पोस्ट साझा किया और लिखा कि कैसे उसकी मां हैरान रह गईं जब उसने देखा कि ब्लिंकिट से ऑर्डर करते समय उसे धनिया पत्ता के लिए भी पैसे देने पड़ रहे हैं।

बता दें क‌ि ज्यादातर भारतीयों महिलाओं के लिए सब्जी खरीदने पर मुफ़्त धनिया पत्ता लेना किसी बड़ी खुशी की तरह है। अगर सब्जी खरीदने पर मुफ्त धनिया पत्ता न मिले तो उन्हें सब्जियां खरीदना अधूरा सा लगता है। लड़के ने जब एक्स पर पोस्‍ट के माध्यम से इस मामले को शेयर किया तो काफी लोगों ने उनकी पोस्ट में रूची दिखायी, जिसमें सीईओ अलबिंदर ढींढसा भी शामिल थे, जिन्होंने उस शख्स की एक्स पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा करेंगे बाद में, उन्होंने एक्स पर एक अपडेट साझा किया, जिसने लोगों को खुश कर दिया।

बता दें क‌ि वह महिला सुझाव दे रही है कि आपको इसे एक निश्चित मात्रा में सब्जियों के साथ मुफ़्त में बंडल देना चाहिए। इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद, ढींढसा ने एक्स को लिखा “यह लाइव है! कृपया सभी लोग अंकित की मां को धन्यवाद दें। हम अगले कुछ हफ़्तों में इस सुविधा को बेहतर बना देंगे।” उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें ब्लिंकिट कुछ सब्जियों के ऑर्डर पर 100 ग्राम मुफ्त धनिया जोड़ने का विकल्प दे रहा है। साझा किए जाने के बाद से पोस्ट को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या तेजी से बढ़ रही है।

दमदम और कवि सुभाष से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11 बजे आज से शुरू

कोलकाता : मेट्रो सेवाएं अब रात में भी उपलब्ध होंगी। दिन की आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे दमदम और कवि सुभाष से रवाना होती थी। दक्षिणेश्वर से एवं दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो उससे दस मिनट पहले निकलती है। हालांकि, मेट्रो अधिकारी शुक्रवार रात से विशेष सेवाएं शुरू कर रहे हैं। फिलहाल विशेष सेवा सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी और अभी यह सेवा ट्रायल बेसिस पर दी जाएगी।

मेट्रो अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अब एक मेट्रो रात 11 बजे रवाना होगी, लेकिन दम दम और कवि सुभाष से। दोनों मेट्रो सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। हालांकि, नोआपाड़ा, बरानगर और दक्षिणेश्वर अभी इस सेवा से नहीं जुड़े हैं। उन तीन स्टेशनों से आखिरी मेट्रो पहले की तरह रात 9:30 बजे तक मिलेगी।

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, कवि सुभाष (न्यू गरिया) स्टेशन से रात 11 बजे दमदम के लिए मेट्रो रवाना होगी। एक और मेट्रो दम दम से कवि सुभाष के लिए रवाना होगी। मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, अगर यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तो देश के कई अन्य मेट्रो शहरों की तरह कोलकाता को भी हर दिन आधी रात को मेट्रो सेवा मिलेगी।

तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान रेमल : 24 परगना के तटीय इलाकों में माइकिंग

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में पनप रहा तूफान रेमल काफी तेजी से बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इसको देखते हुए दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों में चक्रवात चेतावनी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा तटीय इलाके में माइकिंग शुरू कर दी गई है, ताकि लोग समुद्र से दूर रहे।

प्री मॉनसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में अक्सर तूफान आते हैं। इस बार भी मौसम विभाग ने 26 मई को चक्रवाती तूफ़ान रेमल के आने की बात कही है. लेकिन इस बार तूफान चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में तांडव मचा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक़, चक्रवाती तूफान रेमल 26 मई को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बांग्लादेश से टकराएगा।

100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं बंगाल के कुछ ज़िलों में इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। बंगाल की खाड़ी में पनप रहा ये तूफान 25 मई को डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा और 26 मई की सुबह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक़, इस चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर 24 परगना में भारी प्रभाव पड़ेगा।

भारी बारिश का भी अलर्ट इन ज़िलों में 25 तारीख़ से ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी और 26 तारीख़ को हवाओं की गति 80 से 100 किलोमीटर के बीच में होगी. ऐसे में व्यापक नुक़सान की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, नदिया और झाड़ग्राम ज़िलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक़, 26 तारीख़ को बांग्लादेश में लैंड फ़ॉल के बाद भी पश्चिम बंगाल में 27 तारीख़ तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

सिलीगुड़ी में कुएं की सफाई के दौरान दो की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी महकमा में काफी भयावह हादसा सामने आया है। कुएं की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी। आज यह घटना सिलीगुड़ी महकमा परिषद अंतर्गत फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपुकुर इलाके के बोमरा लाइन इलाके में घटी।

मालूम हो कि तीन लोग कुएं की सफाई करने के लिए एक घर में स्थित कुएं में घुसे थे. इसके बाद स्थानीय निवासियों को पता चला कि जो लोग कुएं में घुसे है, उनके तरफ से कोई आवाज या प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है. इसके तुरंत बाद यह खबर घोषपुकुर चौकी के पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ ही माटीगाड़ा और सिलीगुड़ी से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

चूंकि कुएं में ऑक्सीजन नहीं था, इसलिए पंखा चलाकर पाइप के माध्यम से कुएं में ऑक्सीजन दी गई । इसके बाद उनमें से एक को होश आया, जिसके बाद उसने दोनों को बांधा और उठाने की कोशिश की. सभी को कुएं से निकला गया और तुरंत फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ला जाया गया गया. वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत दोनों युवकों के नाम आशिक टोप्पो (22), विजय कुजूर (24) हैं, वे इसी इलाके के रहने वाले हैं। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

कार्ला नदी के समजपारा घाट में मछलियों की प्रजातियों के नष्ट होने की संभावना

जलपाईगुड़ी : पहले से ही कार्ला नदी की अवस्था दयनीय है। नदी की दयनीय अवस्था को लेकर मत्स्य पालन विभाग से लेकर पर्यावरण संगठन तक के लोग जैव विविधता को लेकर चिंतित है। इस बीच शुक्रवार सुबह कार्ला नदी के समजपारा घाट के पास नदी से चाइनीस फिशिंग नेट यानि चाइनिज जाल बरामद किया गया है ।

यह जाल आज सुबह जलपाईगुड़ी शहर की एक सामाजिक सेवा संस्था ने बरामद किया। मालूम हो कि इस जाल में नदी की बड़ी मछलियों के साथ-साथ छोटी और गहरे पानी की सभी प्रकार की मछलियां फंस जाती हैं। परिणामस्वरूप जलीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है। यहाँ तक कि मछलियों की प्रजातियाँ भी नष्ट हो सकती हैं।
हालांकि, यह जाल किसने लगाया, इसका पता नहीं चल पाया है। मालूम हो कि मछली पकड़ने के ऐसे जाल पहले इस इलाके में नहीं मिले हैं।

एक पर्यावरणविद् संगठन के सदस्य जयंत कर ने कहा, ‘हमें पिछले कुछ समय से खबर मिल रही है कि ऐसे जालों की मदद से मछली का अवैध शिकार किया जा रहा है।’ आज हमने आकर इसे निकला और जाल को मत्स्य विभाग को सौंपने की व्यवस्था की। यह भी अनुरोध है कि भविष्य में इन बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि ऐसे जालों का उपयोग न हो।

बंगाल में बीजेपी नेता की गाड़ी से लाखों रुपये बरामद

कोलकाता :  लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता प्रशांत बारा की गाड़ी से 24 लाख कैश बरामद किए गए. बीजेपी नेता के पास से 24 लाख रुपये बरामद होने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।

नाका चेकिंग के दौरान उनकी कार पकड़ी सूत्रों के अनुसार नाका चेकिंग के दौरान बीजेपी नेता की कार से 24 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

दासपुर में खोकरदा के पास नाका चेकिंग के दौरान वाहन को जब्त कर लिया गया। रुपये बरामदगी के मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

कोेलकाता में बांग्लादशी सांसद की हत्या, कसाई ने पहले उतारी चमड़ी फिर किए कई टुकड़े

कोलकाता: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की कोलकाता में हत्या की गुत्थी भारत और बांग्लादेश दोनों देशों की पुलिस सुलझाने में लगी है। पुलिस ने सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त के शामिल होने की बात बताई  है। पर अब इस मामले में हनीट्रैप का मामला भी सामने आने लगा है। लाश के टुकड़े करने वाले कसाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सांसद अनवारुल की हत्या मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस को शक है कि सांसद को हनीट्रैप का झांसा देकर कोलकाता के फ्लैट में बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में अनवारुल को एक पुरुष और महिला के साथ फ्लैट में जाते देखा जा सकता है। बाद  इन दोनों को फ्लैट से बाहर आते और अगले दिन दोबारा फ्लैट में जाते देखा जा सकता है। पर इस बाद सांसद को फ्लैट से कभी बाहर आते नहीं देखा गया। पर इस बाद  दोनों आरोपी बड़े ट्रॉली सूटकेस लेकर  फ्लैट में दाखिल होते देखे जा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या है। सांसद के एक पुराने दोस्त ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए बहुत बड़ी रकम लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी।

पश्चिम बंगाल CID ने बांग्लादेश के सांसद की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी की है। CID सूत्रों का कहना है कि जिहाद हलदार नाम के एक शख्स को पश्चिम बंगाल CID ने बनगांव से गिरफ्तार किया है। जिहाद पेशेवर कसाई है। उसे हत्या के मास्टरमांइड अकतारुजमां ने इस काम को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से मुंबई से बुलाया था।

सूत्रों के मुताबिक, जिहाद को दो महीने पहले इस काम के लिए लगाया गया था और मुंबई से कोलकाता बुलाया गया था। जिहाद को पांच करोड़ रुपये की सुपारी का एक हिस्सा भी दिया गया था। वह कोलकाता एयरपोर्ट के पास एक होटल में ठहरा हुआ था। बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला था कि सांसद अनवारुल के करीबी दोस्त ने इस मर्डर के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। सांसद का ये दोस्त अभी अमेरिकी फरार हो चुका है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान, बंगाल में सतर्कता

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील होकर 26 मई को बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। रविवार की शाम से लेकर देर रात तक तूफान बंगाल से टकराने की संभावना है। जानकारी के अनुसार 102 की स्पीड में हवा चलेगी।

बंगाल में छठे दौर के चुनाव के अगले दिन यानी रविवार को बेहद शक्तिशाली चक्रवात ‘रिमल’ के टकराने की आशंका है। तूफान की दिशा ओडिशा से बांग्लादेश तक हो सकती है, संकेत मिल रहा है कि रुझान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के सुंदरबन तट की ओर होने की अधिक संभावना है। 

मौसम विभाग की माने तो चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर के कई इलाकों में भारी बारिश होगी।रविवार को 110 की रफ्तार से हवा चलेगी,  शनिवार से ही तूफानी बारिश का शुरू हो सकती है।  हवा की रफ्तार 110 माना जा रहा है। पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना में बारिश हो सकती है। तीनों जिलों में बिजली गिरने के साथ 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की काफी संभावना भी है।

फिर बाधित हुई कोलकाता मेट्रो! ऑफिस जाने वाले यात्री हुए परेशान

कोलकाता : लगातार दो दिनों से सुबह कोलकाता मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  शुक्रवार की सुबह सिग्नल की समस्या से यात्रियों को परेशानी हुई। व्यस्ता के समय मेट्रो काफी काफी देर तक रुकी रही। जिस वजह से कई लोग मुश्किल में फंस गये। कुछ समय बाद मेट्रो में  स्थिति सामान्य  हो गई ।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजे से लगभग सिग्नल की समस्या के चलते मेट्रो श्यामबाजार स्टेशन पर खड़ी। काफी देर तक मेट्रों के रुके रहने से यात्री परेशान रहे। ऑफिस जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते दिखे। जबकि कई लोग मेट्रो में ही रुके रहे। जिससे स्टेशन पर भीड़ काफी बढ़ गयी।

कुछ देर तक मेट्रो रुकने के बाद मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई। हालांकि, सिग्नल की समस्या के कारण मेट्रो कई स्टेशनों पर सामान्य से अधिक देर तक खड़ी रही। ऑफिस के समय में जो मेट्रो के भरोसे घरों से निकले थे, वे मेट्रो में भी फंस गए। 

इस संबंध में कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, ”श्यामबाजार में सिग्नल में थोड़ी गड़बड़ी हुई थी। हालांकि, सुबह 9:50 बजे तक सेवा ठीक हो गई।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार सुबह भी मेट्रो में ऐसी ही दिक्कत आई थी। सिग्नल की समस्या के कारण मेट्रो काफी देर तक रुकी रही। बाद में मेट्रो दक्षिणेश्वर की ओर रुक-रुक कर चलने लगी। जिससे यात्रियों को परेशानी हो। स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने से मेट्रो में भीड़ बढ़ गई। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हुई। काफी देर बाद सेवा बहाल हुई।

 

जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में युवा सम्मेलन आयोजित

जलपाईगुड़ी : स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को ज़न ज़न तक पहुंचाने के लिए जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार वार्षिक कार्यक्रम के अवसर पर आज रामकृष्ण मिशन के परिसर में एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया

सम्मेलन में जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न हिस्सों से छात्रों ने भाग लिया। जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम के संपादक शिव और प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि यह युवा सम्मेलन मुख्य रूप से छात्रों के बीच आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने के लिए है। उन्होंने कहा कल यहां और भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.