🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

दुर्गा मां की शपथ ले, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी : राज्यपाल

By Entertainment Desk | Published: October 17, 2023, 5:19 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के त्यौहार के बीच पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक दिन पहले ही राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा था। अब एक दिन बाद मंगलवार को राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने भी उन्हीं के सुर में सुर मिलाया है। तृतीया के दिन उन्होंने कहा है कि बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ लड़ाई के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि आइए दुर्गा मां को साक्षी मानकर शपथ लें, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हिंसा के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सभी से हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles