पूरी दुनिया कर रही है भारत के विकास की चर्चा : मोदी

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार गुजरात के महेसाणा में है जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने पर पीएम का राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के दौरान भी प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने यहां लगभग 5800 करोड़ रुपए की लगात से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर भी गए जहां पूजा-अर्चना की।

मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले, मुझे अंबाजी मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला।

मोदी ने कहा कि 30 अक्टूबर है और कल 31 अक्टूबर है, ये दोनों दिन हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक हैं। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और अंग्रेजों को कड़ी टक्कर देने वाले गोविंद गुरुजी की आज पुण्य तिथि है। और कल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। हमारी पीढ़ी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति देखी। हमने सरदार पटेल के प्रति अपनी सर्वोच्च श्रद्धा व्यक्त की। आने वाली पीढ़ियां सरदार पटेल की प्रतिमा को देखेंगी लेकिन झुकेंगी नहीं, उनका सिर ऊंचा रहेगा।

अब 5जी की दुनिया में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ा भारत : मोदी

अक्टूबर 2022 प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया। आम आदमी के लिए उन्होंने 5जी की धारणा पर जोर दिया कि यह विविध सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में नवाचारों को सक्षम करके आम आदमी के जीवन को बदल सकता है। पीएम मोदी की घोषणा अब हकीकत बन गई है, जहां 100 संस्थानों को 5जी लैब के पुरस्कार के लिए चुना गया है, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 6जी में नेतृत्व करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में तेजी से बदलती दुनिया के समय में आयोजित यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों का भविष्य बदलने की क्षमता रखता है। भारत में सबसे तेज़ 5G मोबाइल टेलीफोनी रोल-आउट देखा गया; रोल-आउट के एक वर्ष के भीतर 4 लाख 5G बेस स्टेशन स्थापित किए गए। मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत पिछले 118वें स्थान से 43वें स्थान पर पहुंच गया है। आज तकनीक में हर दिन हो रहे बदलावों के कारण हम कह सकते हैं कि भविष्य यहीं और अभी है।

वही सामान खरीदें, जिसमें देशवासी का पसीना हो : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का रविवार को 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित किया। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया।पीएम मोदी ने कहा कि इस बार त्योहारों पर हम ऐसे ही उत्पाद खरीदें जिसमें देशवासी के पसीने की महक हो, देश के युवा का टैलेंट हो। इससे देशवासियों को रोजगार मिलेगा। भारत आज बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है और कई बड़े ब्रांड भारत में अपने उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने त्योहारों पर स्वदेशी सामान ही खरीदने की अपील की ताकि सभी देशवासियों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को गोविन्द गुरु जी की पुण्यतिथि भी है। हमारे गुजरात और राजस्थान के आदिवासी और वंचित समुदायों के जीवन में गोविन्द गुरु जी का बहुत विशेष महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं।

संस्कृत हमारी प्रगति और पहचान की भाषा है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में प्रसिद्ध रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी दोपहर में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए चित्रकूट पहुंचे। प्रधानमंत्री ने तुलसी पीठ का भी दौरा किया। उन्होंने कांच मंदिर में पूजा की और दर्शन किए और तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य से आशीर्वाद लिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में इन हजारों वर्षों में कितनी ही भाषाएं आईं और चली गईं। नई भाषाओं ने पुरानी भाषाओं की जगह ले ली। लेकिन हमारी संस्कृति आज भी उतनी ही अक्षुण्ण और अटल है। संस्कृत समय के साथ परिष्कृत तो हुई लेकिन प्रदूषित नहीं हुई।प्रधान मंत्री ने कहा कि मुझे आज कई राम मंदिरों में पूजा करने का सौभाग्य मिला।

बीजेपी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह हो गई : ममता

एनसीईआरटी पैनल ने सभी पाठ्यपुस्तकों में देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ करने की सिफारिश की है। ममता ने कहा कि अचानक सर्कुलर भेजकर भारत का नाम काटने की बात कही जा रही है। इतना डर क्यों?उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए आगे कहा कि बीजेपी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह हो गई जो कि इतिहास बदलना चाहती है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वो सबका साथ सबका विकास चाहती है। लेकिन वास्तव में इसका मतलब सबका साथ सबका सत्यानाश है।उन्होंने कहा कि विश्वभारती टैगोर की देन है। फिर भी विश्वविद्यालय को यूनेस्को विरासत का दर्जा मिलने पर पट्टिकाओं में उनका कोई उल्लेख नहीं है।

डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, किसानों को कर रहे सशक्त : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। सबसे पहले पीएम मोदी ने शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके बाद मोदी ने अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन की योजना पर भी देश 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है।

गरीबों के घर बनाने के लिए भी सरकार ने 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है।मोदी ने कहा कि पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।

प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित मंदिर दान पर उनके बयान के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज हम चुनाव आयोग के सामने हैं, 20 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया। पत्रकारों से बात करते हुए, मेघवाल और पुरी ने कहा कि उन्होंने मौजूदा कानूनों के अनुसार एक “अपराध” किया है।

मेघवाल ने कहा, “क्या प्रियंका गांधी कानून से ऊपर हैं? क्या वह किसी कानून में विश्वास करती है? वह वैमनस्यता फैलाने के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है।चुनाव आयोग को दी गई बीजेपी की शिकायत में कहा गया है, प्रियंका गांधी के इस बयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत धार्मिक भक्ति का हवाला देकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मूल आधार का उल्लंघन किया है।

जातिवाद और क्षेत्रवाद को जड़ से खत्म करने का किया आह्वान : मोदी

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि दशहरा उत्सव को देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक भी बनाना चाहिए। यहां दशहरा कार्यक्रम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह हर किसी का सौभाग्य है कि वे सदियों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का गवाह बन रहे हैं।मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब सबका विकास होगा, तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।प्रधानमंत्री ने भारत के सफल चंद्र मिशन, नए संसद भवन के उद्घाटन और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बीच हो रहा है।उन्होंने कहा कि यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा और यह लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है। मोदी दशहरा समारोह के उपलक्ष्य में द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर आयोजकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया।

आने वाले 25 साल जितने आपके लिए जरूरी हैं, उतने ही देश के लिए भी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्वालियर के किले पर स्थित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यहां लोगों को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि ऋषि ग्वालिपा, संगीत सम्राट तानसेन, श्रीमंत महादजी सिंधिया जी, राजमाता विजयराजे जी, अटल जी और उस्ताद अमजद अली खां तक, ग्वालियर की ये धरती, पीढ़ियों को प्रेरित करने वालों का निर्माण करती रही है.

पीएम मोदी बोले कि मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि आपने मुझे यहां इस गौरवमयी इतिहास से जुड़ने का अवसर दिया. ये इतिहास सिंधिया स्कूल का भी है और इस ऐतिहासिक ग्वालियर शहर का भी है.

सेवा के प्रति उनकी की अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक : मोदी

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मियों के समर्पण और नागरिकों का मार्गदर्शन करने के लिए उनकी प्रशंसा की। ड्यूटी के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।वर्ष 1959 में आज के ही दिन 10 बहादुर पुलिसकर्मियों ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में भारी हथियारों से लैस चीनी सुरक्षाबलों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि हम अपने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा करते हैं। वे सहयोग, चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों का मार्गदर्शन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मजबूत स्तंभ रहे हैं।उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक है। अपना जीवन बलिदान करने वाले उन तमाम पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

आज महाराष्ट्र में 511 कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि ये केंद्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की पहल पर ध्यान दिया है और इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के अनुरोध को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है। गुरुवार शाम चार बजे पीएम मोदी ऑनलाइन माध्यम के जरिए प्रमोद महाजन को समर्पित इन कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।उन्होंने कहा, कौशल विकास मंत्रालय के अलावा इस पहल में राजस्व, उद्योग और महिला एवं बाल विकास विभागों की भागीदारी शामिल है।इनसे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

अल-अहली अस्पताल हमले में मौतों को पीएम मोदी ने बताया गंभीर मामला

पीएम मोदी ने लिखा कि गाजा के अल-अहली अस्पताल में मौतों से गहरा दुख पहुंचा है। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थनाएं। गाजा पट्टी में अल-अहली अस्पताल में ब्लास्ट के बाद 500 से ज्यादा मौतों को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।

गाजा पट्टी में अल-अहली अस्पताल में ब्लास्ट के बाद 500 से ज्यादा मौतों को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।पीएम मोदी ने लिखा, “गाजा के अल-अहली अस्पताल में मौतों से गहरा दुख पहुंचा है। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थनाएं। पीएम ने इसी ट्वीट में कहा, “ताजा संघर्ष में नागरिकों की मौत की घटना एक गंभीर और चिंता की बात है। इसके लिए जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।

अमित शाह ने गांधीनगर में सामाऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में सामाऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गुजरात अभियान’ शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी पहलुओं में साबित किया है कि चाहे वह जी20 हो, चंद्रयान -3 या महिला आरक्षण का मामला हो, भारत अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोलकाता के सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्योहार है और शाह पहले भी उत्सव के दौरान राज्य का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री 16 अक्तूबर को सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

नवरात्रि के पहले दिन मोदी ने लोगों को दिया सरप्राइज

पीएम मोदी ने नवरात्रि की बधाई दी।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और उनकी खुशी एवं समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए गरबा गाने को भी साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि नवरात्रि की शुरुआत आज हो गई है। इस मौके पर पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए गरबा को साझा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि गाने की धुन का सभी लोग आनंद लें। नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य किया जाता है।

उत्तराखंड जाएं तो पार्वती कुंड और जागेश्वर जाना न भूलें : मोदी

Modi Varanasi visit political controversy

पहाड़ घूमने का शौक रखने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाह दी है कि अगर उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो पार्वती कुंड और जागेश्वर जाना न भूलें। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन दोनों जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता मंत्रमुग्ध करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई मशहूर स्थान हैं। पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर के दर्शन करना बेहद खास अनुभव रहा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बृहस्पतिवार को किए दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, अगर कोई पूछे कि उत्तराखंड में एक जगह जरूर देखनी चाहिए, वह कौन सी जगह होगी, तो कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को जरूर देखना चाहिए।

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक है साझेदारी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रगति और विकास के लिए साझेदारी भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को वीडियो संदेश के माध्यम से नागापट्टिनम (भारत) और कांकेसंथुराई (श्रीलंका) के बीच नौका सेवाओं के शुभारंभ को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि भारत और श्रीलंका राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और नागापट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवा की शुरुआत संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि भारत अपने लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
उन्होंने कहा कि चाहे वह उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाली रेलवे लाइनों की बहाली हो। प्रतिष्ठित जाफना सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण; पूरे श्रीलंका में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा शुरू करना; या डिक ओया के मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं।

मोदी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र का उद्घाटन करेंगे

modi farm laws withdrawal announcement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्टूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र का उद्घाटन करेंगे. यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक होती है.

आईओसी सत्र में ओलंपिक खेलों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए जाते हैं. भारत 40 साल के बाद दूसरी बार आईओसी सत्र की मेजबानी कर रहा ।प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जारी बयान में कहा कि भारत में आयोजित किया जाने वाला आईओसी का 141वां सत्र वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने, खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाने तथा दोस्ती, सम्मान और उत्कृष्टता के ओलंपिक आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए देश के समर्पण का प्रतीक है.

संघर्ष की वजह से दुनिया संकटों से जूझ रही: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समिट एक प्रकार से दुनिया भर की अलग-अलग संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ है। आप सभी प्रतिनिधि अलग-अलग संसदीय कार्यशैली के अनुभवी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को बंदी और उनको खत्म करने की थी। दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। आतंकवाद जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता वह मानवता के विरुद्ध होता है।दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है।

सिर्फ 5 साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए’ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा पहुंचे और जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी के अल्मोड़ा पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इससे पहले पीएम मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान पारंपरिक पगड़ी और रंगा (शरीर के उपरी हिस्से में पहना जाने वाला वस्त्र) के पारंपरिक परिधान पहने मोदी ने पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर में आरती की. स्थानीय पुजारियों वीरेंद्र कुटियाल ओर गोपाल सिंह ने उनकी पूजा संपन्न कराई.

प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश चोटी के सामने हाथ जोड़कर कुछ देर ध्यान भी लगाया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके साथ मौजूद थे जिन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर मोदी की एक रील भी पोस्ट की है. पीएम मोदी कुमांउ क्षेत्र के अपने दिन भर के दौरे में सीमांत गुंजी गांव भी गए, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों से मुलाकात की और स्थानीय उत्पादों और शिल्प की एक प्रदर्शनी भी देखा. पीएम मोदी जागेश्वर से पिथौरागढ़ वापस पहुंचे चुके हैं. जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह करीब 4200 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे.

मोदी एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे

पीएम मोदी मंगलवार शाम को साढ़े चार बजे विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. मोदी मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से संवाद करेंगे.बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों के 107 पदक जीतने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया थे.

भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले एक पखवाड़े में अपनी कड़ी मेहनत से एशियाई खेलों में 107 पदकों के जादुई आंकड़े को छुआ. उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों के अटूट संकल्प तथा कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है.