कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया: मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन उसने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया, इसलिए लोगों को उनकी मानसिकता समझनी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने महासमुंद जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों से अनुरोध नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के बेटे, उनके रिश्तेदार और करीबी अधिकारियों ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा और इसे बर्बाद कर दिया।

मोदी ने यह भी कहा कि वह चुनौती दे सकते हैं कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील नहीं की है। उन्होंने कहा, आपको कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा। यह वही कांग्रेस है जिसने पंचायत से संसद तक सरकारी चलाई, लोगों ने उन्हें सरकार चलाने का अवसर दिया, लेकिन ओबीसी समाज को आरक्षण नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान ने कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे को फोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू: मोदी

modi-in-up

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई वर्ष के कांग्रेस के कथित फॉर्मूले को लेकर कहा कि जब ये लोग पार्टी के पुराने नेताओं से वादाखिलाफी कर सकते हैं तब इनका जनता से वादाखिलाफी करना तय है। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस के पुराने लोगों में गुस्सा है और छत्तीसगढ़ का हर नागरिक मानता है कि पार्टी के भीतर इतना बड़ा धोखा हो सकता है, वादाखिलाफी हो सकती है तो जनता के साथ वादाखिलाफी होना तय है। छत्तीसगढ़ में चर्चा थी कि कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनने के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई का फॉर्मूला तय किया था।उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हार रहे हैं। मोदी ने कहा, कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं। उनमें बहुत गुस्सा है। उनको लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पांच साल तक जनता को लूटने वाले कांग्रेस नेताओं की विदाई का समय आ गया है।

हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने के लिए रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही मोदी दिवाली मनाने के लिए सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करते आए हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचा।मोदी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 सेक्टर में होने वाली इस कार्यक्रम से पहले ही खुफिया एजेंसी की टीम में पहुंच चुकी है और क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इस कार्यक्रम के संबंध में जमीन से लेकर आसमान तक पहनी नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय वायुसेना के जवानों की तैनाती भी की गई है।हर साल की तरह हिसाब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सीमा पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाने वाले हैं। भारतीय सेवा या फिर प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन संभावना है की सेना की 191 ब्रिगेड के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर की शाम को दिवाली मनाते हुए दिखाई देंगे।

ममता के पीछे जरूर कोई रहस्य होगा : अधीर

Adhir-Ranjan-Chowdhury

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के लिए बने इंडिया गठबंधन में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच समन्वय को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश के पांच चुनावी राज्यों में बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता की चुप्पी के पीछे कुछ राज है।उन्होंने यह सिलसिला जारी रखा है कांग्रेस को गाली दे रहे हैं। उस दौरान ममता बनर्जी चुप रहीं। उनकी चुप्पी देखकर मुझे लगता है कि इसके पीछे जरूर कोई रहस्य होगा।अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान में कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं और कड़ा मुकाबला चल रहा है, तो कांग्रेस और पूरे विपक्ष को हराने के लिए, पीएम मोदी हर दिन चुनाव वाले राज्यों में जाने के लिए दिल्ली छोड़ चुके हैं।

मैंने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्का घर बनाए हैं : मोदी

मोदी सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाए हैं, लेकिन मैंने अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के सतना में बीजेपी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देशभर में सरकारी योजनाओं के करोड़ों फर्जी लाभार्थियों की सूची बनाई थी. उन फर्जी नामों का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया. उनकी सरकार आई और भ्रष्टाचार की वह दुकान बंद कर दी. और यही कारण है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमला कर रहे हैं, प्रधान मंत्री ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों के पास ‘त्रिशक्ति’ की शक्ति है। यह त्रिमूर्ति क्या है?

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के निवासियों का एक वोट राज्य में भाजपा सरकार को वापस सत्ता में ला सकता है। साथ ही उस मतदान केंद्र पर मोदी सरकार का हाथ मजबूत होगा. और, यह भ्रष्ट कांग्रेस को भी सत्ता से बाहर रखेगी। तो ये तीन काम एक वोट से हो सकते हैं. मोदी ने कहा कि ये तीन अद्भुत काम त्रिशक्ति की तरह हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान किसी को पता नहीं था कि पैसा कहां जा रहा है. 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला में लाखों करोड़ रुपये गायब हो गये. मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिये. कांग्रेस काल में बिचौलियों की मौज थी। लेकिन, मोदी ने उनकी दुकानों पर ताला लगा दिया. और लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसा वितरित करना शुरू कर दिया।

पांच वर्ष के भीतर राज्य से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा : अमित

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान के उतरने वाले स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्ति की लेकिन छत्तीसगढ़ की (कांग्रेस) सरकार ने महादेव के नाम पर सट्टा शुरू कर दिया। शाह ने जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद, पांच वर्ष के भीतर राज्य से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों के कुछ जिले अभी भी नक्सलवाद का दंश भोग रहे हैं। शाह ने कहा, राहुल बाबा हमें कहते थे तिथि कब बताओगे ? लो राहुल जी, तिथि बता दी . 22 जनवरी से 24 जनवरी, मुझे मालूम है कि आप दर्शन करने नहीं जाएंगे।

कांग्रेस का इतिहास गरीबों से झूठ बोलने का रहा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के सीधी में जोरदार प्रचार किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमसे पहले 10 वर्ष तक कांग्रेस ने सरकार चलाई। लेकिन उसमें उसने गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का ही काम किया था।नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं के जो भी लाभार्थी हैं, उनमें से अधिकतर हमारे दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवार हैं।

कांग्रेस के लंबे शासन काल में सबसे बुरी स्थिति दलित और आदिवासी बस्तियों की ही थी।उन्होंने कहा कि अनेक दशकों तक देश में पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस का ही झंडा था, कांग्रेस की ही सरकारें थीं। लेकिन आज गिनती के कुछ राज्यों में ही इनकी सरकार बची है।उन्होंने कहा कि टेलीकॉम घोटाला और कोयला घोटाला करके कांग्रेस ने आपके लाखों-करोड़ रुपये लूट लिए। जबकि भाजपा सरकार में वो लाखों करोड़ रुपये के घोटाले बंद हो चुके हैं। जो पैसा घोटालों से हम बचा रहे हैं, वो पैसा हम गरीब और मध्यम वर्ग के हित में लगा रहे हैं।

सिर्फ झूठ बोलते हैं मोदी, हमारे नेताओं को किया जा रहा परेशान : खड़गे

राजस्थान में चुनावी प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जोधपुर में कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में बड़ी-बड़ी कंपनियों की जगह ईडी, सीबीआई, आइटी लेकर आई है, जो विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर मोदी सरकार का प्रचार करती है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने बड़े-बड़े कारखाने खोले, जिससे लाखों लोगों को नौकरियां मिलीं। लेकिन मोदी सरकार एक-एक कर सारी नौकरियां छीन रही है और बची हुई चीजें अडानी को दे रही है।

खड़गे ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में कहा था- अगर हमारी सरकार आएगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजे जाएंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां जी जाएंगी। लेकिन उन्होंने दिया कुछ भी नहीं, पीएम मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं।

पाकिस्तान अब खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक सम्मेलन के दौरान बिना नाम लिए आतंकवाद को लेकर पड़ोसी देश पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जो देश कभी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों का समर्थन करते थे, वे अब खुद दुनिया से खुद को बचाने की अपील करते हैं। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार इस क्षेत्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि पहले भारत के आतंकी हमलों को लेकर दुनिया से अपील करनी पड़ती थी। अब वे देश, जो इन आतंकी हमलों के पीछे होते थे, वे दुनिया से खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं।

कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है, जबकि मोदी उद्योगपतियों के लिए : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस द्वारा अंग्रेजों को देश से वापस भेजने का जिक्र करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों की हालिया छापेमारी उनके कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं कर सकती।खरगे ने भारतीय जनता पार्टी को गरीब, दलित और आदिवासी विरोधी बताया।

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत किया। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने गरीबों को मजबूत करने के लिए कानून बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों और गरीबों के लिए काम करती है, जबकि मोदी सरकार अडाणी जैसे उद्योगपतियों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि वे सोच रहे हैं कि इन छापों से कांग्रेस कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा।

गरीबों को 5 साल और मिलेगा मुफ्त में राशन : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. वहां दुर्ग जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना पीएमजीकेएवाई को 5 साल और बढ़ाया जाएगा. प्रधानमंत्री की इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा.मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया. कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती.

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी.

नेपाल को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए भारत तैयार: मोदी

modi farm laws withdrawal announcement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर शनिवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ एकजुटता से खड़ा है और उसे हर संभव मुहैया कराने के लिए तैयार है।

पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि नेपाल में भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान को लेकर बहुत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है ।

हम जो बोलते हैं, वो करते हैं : मोदी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा भाजपा के संकल्प पत्र के सामने खड़ा है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार से अपनी जेबें भरना चाहती है। दुर्ग की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस स्वाभिमानी और विश्वास से भरे गरीब लोगों से नफरत करती है। यह हमेशा चाहती है कि गरीब लोग उसके सामने खड़े होकर याचना करें इसलिए वह गरीब को गरीब बनाए रखना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाई, उन्हें राज्य सरकार ने रोकने की पूरी कोशिश की। अब सिर्फ 30 दिन बचे हैं और आप इस परेशानी से मुक्त हो जाएंगे।

गरीब को लूटने वालों पर कार्रवाई होकर रहेगी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे सट्टेबाजी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। चुनावी राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में अपने चुनाव अभियान के लिए अवैध सट्टेबाजी ऑपरेटरों द्वारा लाए गए हवाला धन का उपयोग करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि मोदी को ये कांग्रेसी दिन रात गालियां देते हैं, हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री देश की जांच एजेंसियों और देश के सुरक्षाबल को भी गाली देने लगे हैं। इन साथियों पर भी आरोप लगा रहे हैं।

मैं अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है गालियों से डरता नहीं है।यह घटनाक्रम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुक्रवार को दावा किए जाने के बाद आया है कि फोरेंसिक विश्लेषण और ‘कैश कूरियर’ द्वारा दिए गए एक बयान से चौंकाने वाले आरोप लगे हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

कांग्रेस और विकास का 36 का आंकड़ा है : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ में कांकेर में विजय संकल्प महारैली कर रहे हैं. इस चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांकेर की जनता से कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विकास से 36 का आंकड़ा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने है. हर गरीब आदिवासी-पिछड़े के हितों की रक्षा का है. छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है. जिन आदिवासियों के पास घर नहीं है यह मोदी की गारंटी है सबको पक्का घर मिलेगा.

तुष्टीकरण की राजनीति हमारी विकास यात्रा में सबसे बड़ी बाधा: मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति देश की विकास यात्रा में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक बहुत बड़ा राजनीतिक वर्ग है जो सकारात्मक राजनीति करने का कोई रास्ता नहीं देख सकता तथा अपने स्वार्थ के लिए देश की एकता के साथ समझौता भी कर सकता है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता को जानने, पहचानने और समझने तथा देश की एकता पर हमला करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि देश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक वर्ग’ है जिसे सकारात्मक राजनीति करने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यह राजनीतिक वर्ग ऐसे हथकंडे अपना रहा है जो समाज और देश के विरुद्ध हैं। मोदी कहा कि इस सदी के अगले 25 साल भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और हमें इसे एक समृद्ध एवं विकसित देश बनाना है।

सरकार में अदाणी नंबर-एक, पीएम मोदी नंबर-दो : राहुल

विपक्षी नेताओं की तरफ से मंगलवार सुबह दावा किया गया कि उनके फोन में सरकार-प्रायोजित हैकिंग से जुड़े चेतावनी संदेश आए। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई लोगों को ऐसे संदेश आए हैं। इनमें केसी वेणुगोपा, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा शामिल हैं।राहुल ने कहा पहले मैं सोचता था कि सरकार में नंबर-1 प्रधानमंत्री हैं, दूसरे पर अदाणी और तीसरे पर अमित शाह हैं, लेकिन ये गलत है। सरकार में नंबर-1 अदाणी हैं, पीएम मोदी दूसरे नंबर पर हैं और अमित शाह तीसरे पर।राहुल गांधी ने आगे कहा कि जितनी टैपिंग करनी हो कर लो। मुझे फर्क नहीं पड़ता। अगर आपको मेरा फोन चाहिए तो मैं अपना फोन दे देता हूं आपको।

सरदार साहब एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतिबिंब है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। सरदार पटेल की जयंती के मौके पर मंगलवार सुबह ही वे केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। यहां उन्होंने देश के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी इस दौरान रैंप से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बराबर गए और वहां से सरदार पटेल को फूल चढ़ाए। इसके बाद पीएम ने एकता नगर में इकट्ठा हुए लोगों को भी संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा कि एकता नगर में आने वालों को सिर्फ इस भव्य प्रतिमा के ही दर्शन नहीं होते बल्कि उसे सरदार साहब के जीवन, त्याग और एक भारत के निर्माण में उनके योगदान की झलक भी मिलती है। इस प्रतिमा की निर्माण गाथा में ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतिबिंब है।पीएम ने केवड़िया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मन के अनेक है, लेकिन माला एक है। तन अनेक है, लेकिन मन एक है। जैसे 15 अगस्त हमारी स्वतंत्रता के उत्सव का, 26 जनवरी हमारे गणतंत्र के जयघोष का दिवस है, उसी तरह 31 अक्टूबर का ये दिन देश के कोने-कोने में राष्ट्रीयता के संचार का पर्व बन गया है।

रेल दुर्घटना पर मोदी ने किया आर्थिक मुआवजे का ऐलान, ममता ने रेलवे पर कसा तंज

फिर हुआ भयानक रेल हादसा. आंध्र प्रदेश के विजिनगरम जिले में रविवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे एक एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गए. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर है. लेकिन बचाव कार्य अभी भी जारी है. जिससे आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे की भी घोषणा की है।

अलमांडा स्टेशन के पास यात्री ट्रेन दुर्घटना के तुरंत बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के साथ ही दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। फिर पीएमओ कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख टका और घायलों को 50,000 टका मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने दुर्घटना के बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से भी बात की।

उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलामंदा स्टेशन के पास हुए रेल हादसे की जांच की मांग की है. पूरी घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कभी दो ट्रेनों की टक्कर, कभी डिब्बों का पटरी से उतरना, असहाय यात्रियों का डिब्बों में फंसना और भाग्य से आत्महत्याएं: यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण आवर्ती घटना बन गई है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़े रहने के संदेश के साथ बचाव कार्य शीघ्र पूरा करने और हादसे की जांच करने की मांग की.

मोदी, हसीना संयुक्त रूप से सीमा पार रेल प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बांग्लादेश समकक्ष शेख हसीना बुधवार को संयुक्त रूप से एक प्रमुख सीमा पार रेलवे परियोजना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के प्रधान मंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे एक आभासी समारोह में अगरतला-अखौरा क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक परियोजना का शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि 15 किलोमीटर लंबा रेल लिंक (भारत में 5 किलोमीटर और बांग्लादेश में 10 किलोमीटर) सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देगा और ढाका के रास्ते अगरतला और कोलकाता के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा।प्रोजेक्ट का ट्रायल सोमवार दोपहर 12 बजे हुआ।