नोएडा सेक्टर 100 में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में AC फटने से आग लगी

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा के  सेक्टर 100 की लोटस बॉलवर्ड सोसाइटी की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में एसी फटने से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुर से काला धुंआ देखा जा सकता था। 

आग की चपेट में कई अन्य फ्लैट भी आ गए हैं । आग लगने से आस पास को लोगों में हड़कंप मच गया। जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोग तुंरत अपने अपने फ्लैट से बाहर भागने लगे

जिस फ्लैट में आग लगी उसके ऊपर और नीचे के फ्लोर के लोग भी बाहर निकल आए। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में लगी हुई है।

 

दोबारा चुनाव लड़ रहे 324 सांसदों की संपत्ति में 43% की वृद्धि, ADR ने जारी की रिपोर्ट

कोलकाता : एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में इन सांसदों की औसत संपत्ति लगभग 21.55 करोड़ रुपये थी, जबकि मौजूदा चुनावी चक्र में औसत संपत्ति मूल्य महत्वपूर्ण रूप से बढ़कर 30.88 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले पांच वर्षों में 9.33 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। इसमें 2024 के आम चुनाव में फिर से चुनाव लड़ रहे संसद सदस्यों की संपत्ति में वृद्धि का विश्लेषण किया गया। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और मतों की गिनती चार जून को की जाएगी।

एडीआर ने कहा कि 2019 और 2024 के चुनावों के बीच इन 324 सांसदों की संपत्ति में औसतन 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख दलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोबारा चुनाव लड़ रहे 183 सांसदों की औसत संपत्ति में 39.18 प्रतिशत (18.40 करोड़ रुपये से 25.61 करोड़ रुपये) की वृद्धि देखी गई। वहीं, कांग्रेस के दोबारा चुनाव लड़ रहे 36 सांसदों की संपत्ति में 48.76 प्रतिशत (44.13 करोड़ रुपये से 65.64 करोड़ रुपये) की वृद्धि हुई है।

दोबारा चुनाव लड़ रहे द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के 10 सांसदों की संपत्ति में 19.96 प्रतिशत (30.93 करोड़ रुपये से 37.10 करोड़ रुपये), शिवसेना के आठ सांसदों की संपत्ति में 48.13 प्रतिशत (19.77 करोड़ रुपये से 29.28 करोड़ रुपये), समाजवादी पार्टी (सपा) के पांच सांसदों की संपत्ति में 20.53 प्रतिशत (20.56 करोड़ रुपये से 24.78 करोड़ रुपये) और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के आठ सांसदों की संपत्ति में 84.13 प्रतिशत (28.66 करोड़ रुपये से 52.78 करोड़ रुपये) की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोबारा चुनाव लड़ रहे तृणमूल कांग्रेस के 16 सांसदों की संपत्ति में औसत वृद्धि 53.84 प्रतिशत (15.69 करोड़ रुपये से 24.15 करोड़ रुपये), जनता दल (यूनाइटेड) के 11 सांसदों की संपत्ति में 35.54 प्रतिशत (4.55 करोड़ रुपये से 6.17 करोड़ रुपये), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक सांसद की संपत्ति में 14.34 प्रतिशत (12 करोड़ रुपये से 14 करोड़ रुपये), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के तीन सांसदों की संपत्ति में 52.94 प्रतिशत (38 करोड़ रुपये से 59 करोड़ रुपये) और राकांपा (शरद चंद्र पवार) के तीन सांसदों की संपत्ति में 21.05 प्रतिशत (48 करोड़ रुपये से 58 करोड़ रुपये) तथा जनता दल (सेक्युलर) के एक सांसद की संपत्ति में 317 प्रतिशत (9 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये) की वृद्धि हुई है।

एडीआर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दोबारा चुनाव लड़ रहे सांसदों की संपत्ति में 25.37 प्रतिशत (8.46 करोड़ रुपये से 10.61 करोड़ रुपये), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के लिए 68.4 प्रतिशत (7.01 करोड़ रुपये से 11.80 करोड़ रुपये), बीजू जनता दल के लिए 184.02 प्रतिशत (2.41 करोड़ रुपये से 6.85 करोड़ रुपये), तेलुगु देशम पार्टी के मामले में 143.2 प्रतिशत (18.90 करोड़ रुपये से 45.97 करोड़ रुपये), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के लिए 104.9 प्रतिशत (13.07 करोड़ रुपये से 26.78 करोड़ रुपये) और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के लिए संपत्ति में 3000.51 प्रतिशत (4.78 लाख रुपये से 1.48 करोड़ रुपये) की औसत वृद्धि हुई है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के दोबारा चुनाव लड़ रहे सांसदों की संपत्ति में 35.12 प्रतिशत (10.43 करोड़ रुपये से 14.09 करोड़ रुपये) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मामले में 97.61 प्रतिशत (85.40 लाख रुपये से 85.40 लाख रुपये से 1.68 करोड़) की औसत वृद्धि हुई है. रिपोर्ट में कहा गया कि कि विदुथलाई चिरुथिगल काची के मामले में यह वृद्धि 117.36 प्रतिशत रही और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के दोबारा चुनाव लड़ रहे सांसदों की संपत्ति में तीन प्रतिशत की मामूली कमी देखी गई।

अचानक बदले मौसम से दिल्ली की जानलेवा गर्मी से मिली राहत

दिल्ली : दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बीच दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को शाम होते-होते दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। जिससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

देशभर में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं केरल में इस समय बारिश का दौर जारी है। शहर में भारी बारिश के बाद तिरुवनंतपुरम के ईस्ट फोर्ट इलाके की सड़कें जलमग्न हो गईं। आईएमडी के अनुसार, मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस साल मानसून 31 मई को केरल पहुंच सकता है।

भारत मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई है जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया है। कई स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि तटीय ओडिशा के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की आशंका है। मंगलवार को ओडिशा के बौध में 45.9 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 45.3 डिग्री सेल्सियस और टिटलागढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

बारिश थमते ही बढ़ने लगी गर्मी, लोग परेशान

कोलकाता : महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में चक्रवात रेमल के प्रभाव से बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है।

इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम महज 33 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि सप्ताहांत से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा जो एक बार फिर 39-40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम सहित जंगल महल के इलाकों में तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं इसलिए गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं। आज भी दिन के समय हल्की बारिश हो सकती है। 

सिलीगुड़ी नगर निगम में लगी आग

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में आग लगने से दहशत फैल गई। आग नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस विभाग में बुधवार दोपहर लगी। आग लगते देख लोगों में हड़कंप मच गया। आग देखते ही देखते आग फैल गई।

आग की घटना के कारण नगर निगम में भगदड़ मच गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इधर, घटना की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है। मेयर गौतम देव समेत नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। आग लगने के सही करणों का पता लगाया जा रहा है।

नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में  सीबीआई ने तृणमूल विधायक के पति देबराज चक्रवर्ती को पूछताछ के लिये तलब किया

कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की एक विधायक के पति को पश्चिम बंगाल में स्कूल और नगर पालिका भर्ती मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्हें चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन तलब किया गया है।

राजरहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक और गायिका से राजनेता बनी अदिति मुंशी के पति देबराज चक्रवर्ती को मध्य कोलकाता में सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। चक्रवर्ती विधाननगर नगर निगम (बीएमसी) के सदस्य (मेयर-इन-काउंसिल) भी हैं। हालांकि, चक्रवर्ती ने सीबीआई को बताया है कि उस दिन मतगणना प्रक्रिया में व्यस्त होने के कारण वह निजाम पैलेस में उपस्थित नहीं हो पाएंगे और इसके बजाय उन्होंने पेश होने के लिए एक वैकल्पिक दिन मांगा है। हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे चक्रवर्ती को बाद में कोई वैकल्पिक समय देंगे या नहीं।

सीबीआई के अधिकारियों ने स्कूल और नगर पालिकाओं की भर्ती में अनियमितता के सिलसिले में पिछले साल नवंबर में चक्रवर्ती के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया था। जांच अधिकारियों ने उस समय उनके आवास से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की कुछ मार्कशीट सहित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए थे। पिछले साल सीबीआई अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी।

आखिरी चरण के चुनाव में किले में तब्दील होगा कोलकाता, बढ़ाई गई सुरक्षा

कोलकाता : देश में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में एक जून यानी शनिवार वोटिंग होनी है। इस चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की दो भी शामिल हैं। उस दिन कोलकाता एक तरह से किले में तब्दील हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, कोलकाता-दक्षिण और कोलकाता-उत्तर निर्वाचन क्षेत्रों के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 246 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इसके अलावा, सशस्त्र पुलिस यूनिट समेत कोलकाता पुलिस के 11 हजार 500 कर्मियों को शनिवार कोलकाता में तैनात किया जाएगा। शहर में कुल 599 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की योजना के अनुसार, एक जून को मतदान वाले सभी नौ लोकसभा क्षेत्रों में करीब
हजार क्यूआरटी तैनात किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहले से ही सीएपीएफ की 1,020 कंपनियां मौजूद हैं। योजना के अनुसार सातवें चरण में मतदान ड्यूटी के लिए 978 कंपनियां तैनात की जाएंगी, जबकि शेष को रिजर्व रखा जाएगा।

आखिरी चरण में चुनाव आयोग पोलिंग स्टेशनों से दूर के क्षेत्रों में चुनाव संबंधी हिंसा को रोकने के लिए क्यूआरटी की तैनाती पर विशेष जोर दे रहा है। पश्चिम बंगाल में एक जून को जिन लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी उत्तर
कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, जादवपुर, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, बशीरहाट, बारासात, दमदम शामिल हैं। 

भाटपाड़ा में भाजपा नेता के घर के बाहर बम विस्फोट

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में एक भाजपा नेता के घर के सामने बम धमाका हुआ है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना मंगलवार देर रात भाटपाड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 अंतर्गत आटचला बागान रोड इलाके की है।

सूत्रों के अनुसार, देर रात कुछ बदमाश आए और बैरकपुर सांगठनिक जिले के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर सिंह के घर के सामने बम फेंककर फरार हो गए। बुधवार को बैरकपुर के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने तृणमूल के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।

उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल मतगणना से पहले इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तृणमूल की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

MP में वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, विस्फोट, यात्रियों के उड़े होश

मुरैना: देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत बुधवार को मुरैना स्टेशन पर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई। जिससे ट्रेन में तेज धमाका हुआ है। ट्रेन में बैठे लोगों घबरा गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है कि वे‍ल्‍ड‍िंंग बेल्‍ट वंदे भारत एक्‍सप्रेस से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक वंदे भारत एक्‍सप्रेस मुरैना स्‍टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।

वंदे भारत एक्‍सप्रेस रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी। जोरदार धमाके के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का वातावरण हो गया।

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदेभारत ट्रेन के साथ मुरैना के शिकारपुर फाटक के पास यह हादसा हुआ। रेलवे पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। मेंटेनेंस के लिए रखे उपकरणों का कुछ हिस्सा उस ट्रैक पर आ गया था, जिस पर वंदेभारत ट्रेन आने वाली थी। लोहे का भारी उपकरण टकराने से तेज धमाका हुआ।

हालांकि इस बात को रेलवे के अधिकारी स्वीकार नहीं रहे हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक पाइप में खराबी आने से ट्रेन को रोका गया, लेकिन टकराने की आवाज इतनी तेज थी, कि ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। इस हादसे के कारण ट्रेन को मुरैना में ज्यादा समय तक रोकना पड़ा था। यह ट्रेन मुरैना स्टेशन पर नहीं रुकती और हादसे के ग्वालियर आगरा रेलवे स्टेशन पर 1 घंटा सात मिनट की देरी से पहुंची।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 28 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बलूचिस्तान के वाशुक जिले में सुबह एक यात्री बस के खाई में गिरने से महिलओं और बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में लगभग 22 लोग घायल हुए है। सभी को बसिमा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बचाव आधिकारियों ने बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। बस ग्वादर से क्वेटा की जा रही थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर शोक जताया और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सहायता प्रदान करन का भी निर्देश दिया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी दुर्घटना में लोगों की लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायोलों के लिए प्रार्थना की।

पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन की तरफ से मतदान कर्मियों के लिएने विशेष ट्रेन

कोलकाता : आखिरी चरण के मतदान का संचालन करने वाले चुनाव कर्मियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे सूत्रों के अनुसार, नामखाना-सियालदह के लिए विशेष ट्रेन एक जून की रात 11.45 बजे नामखाना से रवाना होगी और दो जून को दोपहर 2.20 बजे सियालदह पहुंचेगी।

डायमंड हार्बर-सियालदह स्पेशल दो जून को दोपहर एक बजे डायमंड हार्बर से रवाना होगी और 2.27 बजे सियालदह पहुंचेगी। कैनिंग-सियालदह स्पेशल दो जून को दोपहर एक बजे कैनिंग से रवाना होगी और 2.05 बजे सियालदह पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेनें हॉल्ट और फ्लैग स्टेशनों समेत सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

इसके अलावा, 34165 अप बजबज-सियालदह ईएमयू दो जून को दोपहर 12.05 बजे के बजाय दोपहर 12.30 बजे बजबज से रवाना होगी।

नॉनवेज खाने से बीमार हुए लोग, 4 की मौत

उदयपुर : इंगेजमेंट के एक कार्यक्रम में नॉनवेज खाने से राजस्थान के उदयपुर में चार लोगों की मौत हो गई है। हैरानी की बात है कि इनमें से अधिकतर की उम्र 30 से 40 साल है। वहीं करीब 50 से ​अधिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां कई लोगों की अभी भी गंभीर स्थिति बताई जा रही है।

राजस्थान के उदयपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । मंत्री बाबूलाल मरांडी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सरकारी अस्पताल में पहुंचे हैं। वहां हेल्थ सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। गंभीर घायलों का इलाज अन्य सीनियर डॉक्टर से करवाया जा रहा है। नजदीक के अस्पतालों से भी डॉक्टर बुलाए गए हैं।

जिले की कोटड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सावन क्यारा कस्बे में रहने वाले चतरा राम पारगी कि कल सगाई थी। वधू पक्ष के करीब 100 लोग इस सगाई समारोह में शामिल हुए थे । उसके अलावा वर पक्ष के करीब 100 लोग इस सगाई में मौजूद थे। कल रात को सभी ने साथ में खाना खाया था। उसके बाद वधू पक्ष के लोग उदयपुर में ही स्थित अपने घर चले गए थे।

लेकिन देर रात को उनमें से कई लोगों की तबीयत बिगड़ता शुरू हो गई । उदयपुर से सटे गुजरात राज्य मैं स्थित अस्पतालों में करीब 20 लोग भर्ती हुए हैं । इसके अलावा वर पक्ष के करीब 30 लोग उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं । इनमें से पांच लोगों को गुजरात से उदयपुर लेकर आया गया है।

30 लोगों में से वधू पक्ष के दो लोग जिनमें बाबूलाल और मसरु शामिल है , दोनों की मौत हो गई । इसके अलावा वधू पक्ष में अमिया देवी नाम की एक महिला की जान जा चुकी है। वहीं अभी अभी एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इस प्रकार अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। चूंकि गर्मी अधिक है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अस्पताल में 22 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। वधू पक्ष के करीब 20 लोगों का गुजरात में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया वधू पक्ष उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बोरड़ी कला गांव का रहने वाला है । वधू पक्ष के सवा लाल गेमार ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। उसके बाद नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया वहां से बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया।

केरल में बिरयानी खाने से महिला की मौत,178 अस्वस्थ

केरल : केरल से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने रही है जहां एक महिला की रेस्तरां में बिरयानी खाने से मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधियों, पंचायत अधिकारियों और पुलिस के साथ रेस्तरां का निरीक्षण किया। पंचायत अधिकारियों ने कहा कि घटना के जवाब में रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

केरल के त्रिशूर जिले में पेरिंजनम क्षेत्र के एक स्थानीय रेस्तरां से बिरयानी खाने के बाद लगभग 178 लोगों के भोजन विषाक्तता का शिकार होने से एक महिला की मौत हो गई। उन्हें दस्त और उल्टी समेत अन्य समस्याओं की शिकायत के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मृतक महिला की पहचान कुटिलक्कडव की मूल निवासी उजैबा (56) के रूप में की गई है। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह दो अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां इलाज करा रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बिरयानी खाने के बाद से ही महिला की तबियत काफी खराब हो गई थी लेकिन स्थिति सुधरनेके बजाय और बिगड़ती चली गई।

शनिवार शाम को दुकान से बिरयानी खाने के बाद 178 लोगों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद रेस्तरां को फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधियों, पंचायत अधिकारियों और पुलिस के साथ रेस्तरां का निरीक्षण किया। पंचायत अधिकारियों ने कहा कि घटना के जवाब में रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, सात महिला समेत 15 नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक आईईडी विस्फोट के बाद पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से सात महिलाएं हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान पर थे तब नक्सलियों ने विस्फोट किया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि रविवार को जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान पर थे तब नक्सलियों ने विस्फोट किया है। इस हादसे में अब तक कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश कैडर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के फ्रंटल संगठनों में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल ने गुमलनार और मुस्तलनार गांवों के जंगल में अभियान शुरू किया था और रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट किया।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने आगे बताया कि विस्फोट के बाद कुछ संदिग्धों को मौके से भागने की कोशिश करते देखा गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पीछा किया और उनमें से 15 को पकड़ लिया।

 

आगरा में 47 डिग्री ताप मात्रा, भट्टी की तरह तप रही धरती

आगरा: पिछले सप्ताह से आगरा में गर्मी का प्रचंड रुप दिख रहा है। इस वजह से धरती भट्टी की तरह तप रही है। आलम यह है कि 47.8 डिग्री के टेंप्रेचर ने शहर को तंदूर बना दिया है। इस भीषण गर्मी में पर्यटकों का बुरा हाल है। ताजमहल देखने आए 8 पर्यटक को बेहोश होकर गिर गए थे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का पारा और हाई होने वाला है। प्रदेश स्तर से आगरा में अलर्ट घोषित किया है। चिकित्सकों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 1998 में 27 मई को 48.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इस बार की गर्मी प्रचंड रुप दिखा रही है। सुबह 7.30 बजे से ही सूर्य देवता से तपिश निकलने लगती है। रात 9 बजे तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। गर्मी के कारण जीव जंतु भी व्याकुल हो उठे हैं। ठंडी जगह तलाश कर अपनी जान बचा रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार दोपहर 2 बजे आगरा का तापमान 47 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहा। सूर्य की तपिश से राहगीरों के गले सूख रहे हैं।

पिछले सप्ताह 20 मई के दिन आगरा सूबे में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया था। 20 मई को आगरा का तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा।। जबकि 27 मई को सूर्य की तपिश ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। 27 मई को आगरा का तापमान 47.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव के हालात बने हुए हैं। इस प्रचंड गर्मी में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की एडवायजरी जारी की गई है।

भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन ही नहीं बल्कि जीव जंतु भी संकट से जूझ रहे हैं। सूर्य की तपिश के कारण दोपहर में एक भी पक्षी आसमान में उड़ता नजर नहीं आ रहा है। घोंसलों और छांव में पक्षी दिन बिता रहे हैं। दिन भर उछल कूद करने वाले बंदर भी नजर नहीं आ रहे हैं। वे भी ठंडक भरी जगह तलाश कर छिपे रहते हैं। स्ट्रीट डॉग, आवारा पशु पानी का स्रोत के सहारे अपने आप को ठंडक पहुंचा रहे हैं।

 

चुनाव प्रचार खत्म कर साधना में लीन होंगे PM मोदी, स्वामी विवेकानंद ने भी यहीं लगाया था ध्यान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन होने वाले है। वह कन्याकुमारी स्थित रॉक मेमोरियल पर एक दिन और एक रात ध्यान लगाएंगे। बताया जाता है कि यहीं पर कभी विवेकानंद ने साधना की थी।

लोकसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी यहीं साधना में लीन होंगे। वह इसी कन्याकुमारी
स्थित रॉक मेमोरियल पर 24 घंटे गुजाने वाले है।

यह वही स्थान है, जहां एक समय स्वामी विवेकानंद ने ध्यान साधना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे।

4 जून के बाद नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव के नए दावे से हलचल तेज

पटना : तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी को बचाने के लिए 4 जून के बाद कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल  के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।

तेजस्वी ने कहा कि उनके चाचा यानी सीएम नीतीश 4 जून के बाद कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। नीतीश अपनी पार्टी बचाने और पिछड़ों की राजनीति के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके दावे से बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट भी बढ़ने लगी है, हालांकि, सीएम नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि वह बीजेपी का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मंगलवार को बड़ा दावा किया। तेजस्वी से पत्रकारों ने पूछा कि क्या नीतीश उनके साथ आएंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 4 जून तक इंतजार कीजिए। जब सीएम नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला लेंगे, तब देखेंगे।

आप को बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी का साथ छोड़कर एनडीए में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई रैलियां कीं। इन सभाओं में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया कि वह बीच में दो बार भटक गए थे, अब बीजेपी का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

वहीं, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के कर्ता-धर्ता रहे नीतीश कुमार के जाने के बाद भी तेजस्वी ने उनके लिए आरजेडी के दरवाजे खुले रखे। तेजस्वी अक्सर अपने बयानों में कहते हैं कि उनके चाचा नीतीश कुमार अभिभावक जैसे हैं। वह पहले भी उनका सम्मान करते थे और आगे भी करते रहेंगे। पिछले दिनों पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सीएम नीतीश द्वारा बीजेपी का सिंबल थामे जाने पर भी तेजस्वी ने कहा था कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री को हाइजैक कर लिया है।

मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन की अनुमति नहीं, रिटर्निंग ऑफिसर और काउंटिंग ऑब्जर्वर को छूट

कोलकाता: चुनाव आयोग के काउंटिंग कर्मी और काउंटिंग एजेंट अब अपने मोबाइल फोन के साथ मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. चुनाव आयोग की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। आयोग सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त देश के विभिन्न राज्यों को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) के साथ बैठक में यह निर्णय लिया।

राज्य के सीइओ कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है. आदेश के अनुसार, रिटर्निंग ऑफिसर और काउंटिंग ऑब्जर्वर ही मोबाइल के साथ मतगणना केंद्रों में प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश
करने वालों पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर रहेगी।

इस संबंध में सीइओ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि उम्मीदवार भी अपने फोन के साथ मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। काउंटिंग के दौरान मतगणना केंद्रों की निगरानी केंद्रीय बलों द्वारा की जायेगी। देश भर में चार जून को मतगणना होगी ।

बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, सभी सुरक्षित

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बद्रीनाथ धाम से वापस आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एसडीआरएफ ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया।

एसडीआरएफ के अनुसार उन्हें मंगलवार को सूचना मिली कि श्रद्धालुओं से भरी बस बद्रीनाथ से वापस लौटते समय कौ ड़ियाला के पास ब्रेक फैल होने से रोड पर ही पलट गयी है। उनके सामान सहित ऋषिकेश भिजवाया गया।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम एसआई नीरज चौहान के नेतृत्व में मौके पर पहुँची। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई थी, जिसमें तेलंगाना के 28 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घटना में घायल हुए लोगों प्राथमिक उपन पा गया। सभी यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा

 

PM मोदी आज करेंगे कोलकाता में रोड शो, स्वामी विवेकानंद को देंगे श्रद्धांजलि

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करेंगे। उनकी दोपहर 2.30 बजे बारासात में पब्लिक मीटिंग है। इसके बाद शाम 4 बजे जादवपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद पीएम कोलकाता पहुंचेंगे। शाम 5.55 बजे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। जिसके बद 6 बजे से कोलकाता में रोड शो करेंगे। इसकेो बाद शाम 7 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।